Yash Vision 24x7

Yash Vision 24x7 a 24x7 news and information providing group

01/09/2025

डोईवाला / भानियावाला
सड़को पर दिखा नदी का रूद्र रूप आप भी नहीं पहचान पाएंगे सड़क है या नदी

31/08/2025

#किंग #कोबरा देख लोगो के उड़े होश वन विभाग के कर्मचारियों ने किया काबू

देहरादून:शहर के भाऊवाला में किंग कोबरा की मौजूदगी दहशत की वजह बन गई. जिसने भी इसे देखा, वो हैरत में पड़ गया. आनन फानन में फॉरेस्ट की टीम को तो बुलाया गया, लेकिन काफी समय तक मशक्कत के बाद भी इस जहरीले सांप पर काबू नहीं पाया जा सका. मजबूरन इसके बाद विभाग की ही क्विक रिस्पांस टीम (QRT) टीम को बुलाया गया. जिसने बड़ी बहादुरी से 14 फिट लंबे सांप को रेस्क्यू कर लिया.

सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा की मौजूदगी भाऊवाला क्षेत्र में ना केवल लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई, बल्कि यहां इसका आकार देखकर लोग खौफजदा भी दिखे. देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में एक घर के पास इसे देखा गया. जिसके बाद फौरन वन विभाग की झांझरा रेंज को लोगों ने इसकी सूचना दी. विभाग को बताया गया कि एक बड़ा सांप क्षेत्र में घूम रहा है, जो किसी के लिए भी खतरा बन सकता है.

30/08/2025

पहाड़ों के हालात बद से बदतर पहाड़ से एक वीडियो ओर आया सामने

29/08/2025

रुद्रप्रयाग : छेनागाढ़ से सामने आई खौफनाक तस्वीर,
मलबे में दबे वाहन, दहशत के माहौल में ग्रामीण,
रेस्क्यू अभियान ने पकड़ी रफ्तार,
डीडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

28/08/2025

ब्रेकिंग न्यूज

रामनगर के क्यारी गांव मे स्तिथ खिचड़ी नदी मे एक स्कॉर्पियो गाडी पानी के तेज बहाव मे फसी

पर्यटको द्वारा खिचड़ी नदी मे गाड़ी डालते समय अचानक पहाड़ो मे हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से हादसा हुआ है

गनीमत रही कि पर्यटकों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकल दिया गया है

गाड़ी में दो पर्यटक सवार थे दोनो पर्यटक हरियाणा के बताए जा रहे है

स्कॉर्पियो कार का नंबर HR 87 P 1840 है

ग्रामीणों द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला साथ ही टैक्टर कि मदद से उनकी गाड़ी को भी बाहर निकाला है

27/08/2025

हरिद्वार

हाथी भी पिछलकर गिर गया देखे वीडियो

नहीं थम रहा रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला

जगजीत पुर की कॉलोनियों में हाथियों का झुंड आने से मचा हड़कंप

लोगों के पीछा करने पर फिसलकर गिरा हाथी

वन विभाग के तमाम कोशिशों के बाद नहीं बदले हालात

21/08/2025

जोखिम उठाकर कर रहा था युवक बरसाती नाला पार अचानक लगा बहने

कालाढूंगी कोटाबाग मार्ग पर गुरणी नाले में अचानक उफान आ गया। इस दौरान एक बाइक सवार नाले के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल उसकी जान बचा ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में गुरणी नाला खतरनाक रूप ले लेता है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते। घटना के समय न तो पुलिस प्रशासन मौजूद था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। यह हादसा कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग चौकी क्षेत्र में हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसाती नालों पर पुलिया और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

20/08/2025

जब उपनल कर्मचारियों ने मांगी भीख आखिर क्यों

हल्द्वानी STH व मेडिकल कॉलेज के 659 उपनल कर्मचारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के बाहर किया हंगामा, मांगी भीख।

कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारियों पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर उपनयन कर्मचारी अलग-अलग तरीकों से धरना प्रदर्शन कर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सरकार से अपनी वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारियों ने अब कर बहिष्कार शुरू कर आंदोलन तेज करते हुए बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान उपनल कर्मचारी ने भीख मांग कर प्रदर्शन भी किया उपनल कर्मचारियों का हंगामा बढ़ता देख राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी भी उनको आश्वासन देने की कोशिश की लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले 6 महीना से उनका वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है. घर में खाने को राशन नहीं है बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पाई है यहां तक की किराए में रहने वाले कर्मचारियों को मकान मालिक कमरे भी खाली करवा रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है ऐसे में अब डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं है .करीब 659 उपनल कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिला है. कर्मचारियों का कहना है. उपनल कर्मचारी का कहना है कि पिछले 20 से 25 साल से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं यही नहीं कोविड काल के दौरान उपनल कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात मरीजों की सेवा किया लेकिन आज सरकार उनका पद सृजित नहीं होने का हवाला देखकर वेतन को रोक रखा है जिसके चलते घर चलना मुश्किल हो गया है.
उपनल कर्मचारियों ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय भी पहुंचकर धरने बैठ गए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ.
कर्मचारियों को मनाने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी पहुंचे लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. हड़ताली कर्मचारियों ने मांग की है गैरसैंण में विधानसभा सत्र चल रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि कर्मचारियों को मांगों को देखते हुए विधानसभा में इसकी घोषणा करनी चाहिए.
सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता चल रही है.जल्द समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है. बजट मिलते हैं कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाएगा.

बच्चों को 21 जुलाई से लगेगी एमआर वैक्सीन।खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभ...
07/07/2025

बच्चों को 21 जुलाई से लगेगी एमआर वैक्सीन।

खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 21 जुलाई से विशेष टीकाकरण सप्ताह की शुरुआत करने जा रहा है। यह अभियान सितंबर तक चलेगा। वही इस विषय पर बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून मनोज शर्मा ने कहा जल्द ही इस अभियान की शुरुआत होने जा रही है साथ ही जगह-जगह देहरादून के वार्डों में आशाओं के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा

अभियान का उद्देश्य बच्चों को एमआर (मीजल्स-रूबेला) वैक्सीन से प्रतिरक्षित करना है। अभियान की रूपरेखा बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में तय की गई। इस लगने वाले टिके से बच्चों में रोग भी उत्पन्न नहीं होगा।.. किसी कारणवश जो बच्चे छूट गए हैं उन पर यह टीका लगाया जाएगा।

27/06/2025
27/06/2025

ब्रेकिंग न्यूज़ :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई।
सरकार को न्यायालय से बड़ी राहत।
सरकार को चुनाव कराने की मिली अनुमति
आज राज्य सरकार और याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।

02/06/2025

  प्रदेश में मानसून दस जून के बाद सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश …

Address

Triveni Vihar Sewla Kalan Gms Road
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yash Vision 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Yash Vision 24x7:

Share