Dehradun Darpan

Dehradun Darpan News & Media website

18/08/2026

*देहरादून
बारिश के कारण देहरादून शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को आईटीबीपी रोड, सीमाद्वार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव से आमजन को किसी भी दशा में परेशानी न हो तथा समस्या के तत्काल, अस्थायी और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर सड़क किनारे नालियों में जमा मलबे एवं कूड़े की सफाई कराई जाए तथा डिवाटरिंग पंप के माध्यम से जमा पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लोनिवि को सड़क पर आवागमन सुचारू बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक जलभराव की समस्या का तत्कालिक समाधान नहीं हो जाता, तब तक पटवारी सीमाद्वार क्षेत्र में ही रहकर स्थिति की लगातार निगरानी रखें। क्षेत्र में डिवाटरिंग कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। जलभराव के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने मौके पर ही आवश्यक बजट की स्वीकृति भी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था का विस्तृत सर्वेक्षण कर ड्रेनेज सिस्टम के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित भी किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जलभराव की समस्या की नियमित निगरानी कर रहा है और इसका स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*न्यूकैंट रोड पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती*
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने न्यूकैंट रोड पर यातायात जाम की समस्या का भी औचक निरीक्षण किया। सेंट्रियो मॉल क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से सड़क किनारे अवैध ढंग से पार्क वाहनों के तत्काल चालान भी करवाए।

उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित फड़-फेरी एवं अस्थायी दुकानों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित विभाग को सड़क पर नो-पार्किंग के स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को न्यूकैंट रोड के चौड़ीकरण के लिए तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में बाधक पुलिस चेकपोस्ट एवं अन्य संरचनाओं को आवश्यकतानुसार शिफ्ट कराने की कार्रवाई की जाए, ताकि न्यूकैंट क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बाधा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र देव सहित पुलिस, नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
15/08/2026

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

13/08/2026

मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर

10/08/2026

चमोली,

चमोली में बादल फटने से भारी तबाही की खबर, तमक नाला उफान पर आने से BRO का वैली ब्रिज बहा

जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर आगे लोंग तमक में आया सैलाब, पुल के बहने का खौफनाक वीडियो सामने आया

नीती घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित, 17 से ज्यादा गांवों की आवाजाही पर पड़ा असर

तेज बहाव की चपेट में कई वाहनों के बहने की आशंका, फिलहाल बड़े जनहानि की सूचना नहीं

तमक नाले में दूसरी बार आया सैलाब, सेब के खेतों और फसलों को भी नुकसान

वैली ब्रिज बहने के बाद नीती घाटी का रास्ता फिलहाल बंद, लोगों से सतर्क रहने की अपील

08/08/2026

*स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरीः डीएम*

*देहरादून,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वेस्ट वॉरियर्स संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कूड़ा उठान एवं उसके वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि केवल अभियान के दौरान सफाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं निरंतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएं तथा स्थानीय नागरिकों को भी इन अभियानों से जोड़ते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के मध्य बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आमजन की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसके उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दिशा में निरंतर अभियान चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन एवं नैतिक दायित्व का हिस्सा बनाकर ही हम अपने घर, मोहल्ले, शहर एवं राज्य को स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए सफाई कार्य किया गया तथा चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन सडाना सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

05/08/2026

रोहित थपलियाल: मौसम वैज्ञानिक, देहरादून

05/08/2026

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान

31/07/2026

...रायपुर विधानसभा के अंतर्गत रायपुर सई ग्रेस स्कूल के पास वाली कॉलोनी पर हल्की सी बरसात में यह हाल होते हैं लोगों के घरों पर पानी अक्सर घुस जाता है..
स्थानीय लोगों की दिक्कत बरकरार...

30/07/2026

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष के साथ सड़क के जियो के मामले में नोकझोंक...

29/07/2026

मालदेवता में ग्राम प्रधान और अधिकारी की नोक जोक....

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Darpan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dehradun Darpan:

Shortcuts

Share