30/05/2026
आगामी 5 जून से दिल्ली ,हरियाणा के पर्यटकों से मुक्त किसी जगह के लिए 4 या 5 दिन की यात्रा पर निकलूंगा संभवतया बाइक से , एक सीट खाली है इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है यात्रा की शर्तें निम्नवत हैं।
1 - यात्रा कँहा की है ये नही बताया जाएगा क्योंकि मुझे खुद पता नही होता, यात्रा का कोई उद्देश्य नही है यात्रा के उद्देश्य यात्रा के साथ ही बनते बिगड़ते है ,कोई रिसर्च या पेपर के लिए यात्रा नही है न ही मौज मस्ती सैरसपाटे के लिए इसलिए ये प्रश्न पूछकर समय जाया न करें ।
2- कम से कम सामान वांछित है, 25 तरह के रंग बिरंगे कपड़े न लाये आप रील बनाने नही जा रहे
3- मेरा रात्रि विश्राम ज्यादातर अपने मित्रों के वंहा रहता है उनके आतिथ्य में मीन मेख निकाल कर सुपीरियर न बने , मसलन मैं ये नही खाता सुबह इतने बजे चाय चैहिये वगेरा , मीट और पनीर के लिए पहले ही मना कर दें इससे उनको सहूलियत हो जाएगी और आर्थिक दबाव भी नही पड़ेगा ।
3- मैं यात्रा के समय बहुत कम बात करने का इच्छुक रहता हूँ अपनी गर्ल frd की तारीफ या पत्नी की बुराई मुझे सुनाकर जाया न करें मेरा उसमे कोई इंटरेस्ट नही न मेरे पास उसका कोई हल है ।
4- हालांकि मैं नास्तिक हूँ पर मंदिर जाता हूँ मुझे धार्मिक हुड़दंग से बहुत नफरत है जंगल के बीच बने मंदिर मुझे बहुत भाते है सुकून मिलता है इज़लिये तेज आवाज में dj वाले भजन वाली जगह लेजाने की जिद न करें ।
5- हर 10 मिनट में स्टेटस लगाने वालों से भी खासी नफरत करता हूँ हर पत्थर और पेड़ के सामने अपनी फोटो खिंचवाने से भी, एक 2 फोटो अपनी खींच सकते हैं कि यंहा गया था प्रकृति के आगे खड़े होकर आप एक धब्बे से ज्यादा कुछ नही दिखते इसलिए मुझ से उम्मीद न करें कि मैं आपकी फ़ोटो खींचूंगा।
6- मैं धर्म जाति को नही मानता मेरे सभी धर्म जाति के मित्र है मैं यंहा पानी नही पीता ,खाना नही खाऊंगा कहने वाले को फौरन घर के लिए रवाना कर दिया जाएगा ।
7 - राह चलती महिलाओ पर फब्तियां कसना बिल्कुल बर्दास्त नही है अगर आप के दिल मे बहुत ज्यादा ही प्यार उमड़ पड़े तो बाइक रोककर शालीनता से आप उक्त महिला से कह सकते हैं कि आप बेहद खूबसूरत है और वापस आ जाएं ।
8 - पोर्न टॉपिक पर बात करना रील्स पर नाचती महिलाओ के बारे में बात करना बिल्कुल नही सुहाता ऐसा करने नही दिया जाएगा
9-मै सामान्यतया यात्रा के समय शराब व बीयर का परहेज करता हूं क्योंकि मैं यात्रा पर रहता हूं पिकनिक पर नहीं, मुझे आपके पीने पर कोई परहेज नही है पर पीने के बाद प्रेमिका की धोखाधड़ी पत्नी की बर्बरता की कहानियां सुनाने वाले को वंही पर अकेला छोड़ दिया जाएगा ।
10 - यात्रा में खर्च होने वाले पेट्रोल का कोई शुल्क नही लिया जाएगा उसके अलावा एक टॉफी का भी आधा आधा पैसा होगा ,क्योंकि आपको मैं नही लेकर जा रहा बल्कि हम जा रहे हैं।
11- मैं सुंदर ,मेरे बच्चे अच्छे , मेरा धर्म सबसे बढ़िया , मेरा घर सब से बढ़िया , ऐसे मैं मैं करने वाले आत्ममुग्ध बकरे आवेदन ही न करें तो अच्छा होगा
उक्त बातों को देखकर मुझे लगता है कि अकेले ही जाना पड़ेगा फिर भी अगर कोई तैयार है तो उसका स्वागत रहेगा ।
नोट*ये पोस्ट नए नियमों के साथ हमेशा जून में जारी होती है , इसलिए प्राइमरी में पढ़ने वाले बच्चों की तरह रिपोस्ट करी है बोलकर महान न बने, इस पटल पर रिपोस्ट , कॉपी पेस्ट अपराध की श्रेणी में नहीं आता जब होगा तब देखेंगे ,जिसने पढ़ी है वो नए नियम को देख कर बाकी को इग्नोर कर ले ❤️🌹