Ujala Uttarakhand

Ujala Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ujala Uttarakhand, News & Media Website, Dehradun, Dehra Dun.

उजाला उत्तराखंड एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो आपको सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है— "हर खबर पर पैनी नज़र "

11/08/2026

चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 9 से 12 अगस्त तक अलग-अलग जिलों के लिए ऑ...
08/08/2026

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 9 से 12 अगस्त तक अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।

9 अगस्त को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर के साथ तेज गरज और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से देश के पहले अग्निवीर जवानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है...
08/08/2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से देश के पहले अग्निवीर जवानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है, कि उन्हें दोबारा से पुनरोजगार सेल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इस विषय पर पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में सेना से सेवा पूरी कर वापस लौटने वाले उत्तराखंड के करीब 1200 अग्निवीरों को दोबारा रोजगार के लिए सेल समन्वित रूप से कार्य करेगा।

उत्तराखण्ड में लगातार खराब हो रहे मौसम और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और चमोली ज...
05/08/2026

उत्तराखण्ड में लगातार खराब हो रहे मौसम और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और चमोली जिला प्रशासन ने 6 अगस्त (बृहस्पतिवार) को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त को तीनों जनपदों के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

05/08/2026

उत्तराखंड में पुलिसकर्मी पर लगा कांवड़ खंडित करने का आरोप, वीडियो हुआ VIRAL

उत्तराखंड की बेटी ने इतिहास रच दिया! देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किग्रा जूडो...
03/08/2026

उत्तराखंड की बेटी ने इतिहास रच दिया! देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किग्रा जूडो वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी को सिर्फ 1 मिनट 7 सेकंड में 'इप्पोन' से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 🥉 वजन घटाने के लिए शुरू हुआ सफर आज भारत के लिए मेडल जीतने तक पहुंच गया

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद भावुक और दुखद खबर सामने आई है। कौसानी स्टेट निवासी और डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) ...
02/08/2026

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद भावुक और दुखद खबर सामने आई है। कौसानी स्टेट निवासी और डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में तैनात सैनिक महेंद्र सिंह का सेवानिवृत्ति से महज 28 दिन पहले संदिग्ध हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह अवकाश पर अपने घर आए हुए थे और दो दिन बाद फिर ड्यूटी पर लौटने वाले थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

01/08/2026

बिहार के सुपौल में धान के खेत से निकले करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ ने लोगों में खलबली मचा दी. इसी बीच किसान ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ा, मुंह बांधा और कंधे पर लादकर भीमनगर थाना पहुंच गया. वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर कोसी नदी में छोड़ दिया.

देहरादून की युवा प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड और पूरे भारत का नाम रोशन करते हुए मिस टीन टूरिज्...
01/08/2026

देहरादून की युवा प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड और पूरे भारत का नाम रोशन करते हुए मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 (Miss Teen Tourism Globe 2026) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। फिलीपींस की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया के कई देशों से आई प्रतिभागियों के बीच पावनी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। पावनी की सफलता को प्रदेश की युवा शक्ति और बेटियों की क्षमता का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) न...
01/08/2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत की करीब 63.30 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। ईडी का कहना है कि ये संपत्तियां भर्ती परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से अर्जित अवैध धन से खरीदी गई थीं।

Address

Dehradun
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujala Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share