Pachhwadun vikas

Pachhwadun vikas Pachhwadun vikas is a trusted local Newspaper based in Dehradun, active past 19 years

सेलाकुई, देहरादून में कार्यरत Giving Wings Foundation समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल कर रहा है। संस्था का मुख्य...
02/08/2026

सेलाकुई, देहरादून में कार्यरत Giving Wings Foundation समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल कर रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, सड़क दुर्घटनाओं में घायल एवं बेसहारा गौमाताओं का उपचार, आश्रय और भोजन सुनिश्चित करना तथा भविष्य में मोबाइल मेडिकल सेवा के माध्यम से मरीजों और असहाय लोगों तक उनके घर-घर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

इस वीडियो में राहुल कुमार (निदेशक) ने फाउंडेशन के उद्देश्यों और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया है। उनका मानना है कि समाज की सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। Giving Wings Foundation शिक्षा, स्वास्थ्य और गौ सेवा के माध्यम से एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

स्थान: सेलाकुई, देहरादून, उत्तराखंड



06/07/2026

पूर्व हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश टंडन का 80वां जन्मोत्सव देहरादून स्थित निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून। पूर्व हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश टंडन का 80वां जन्मोत्सव उनके देहरादून स्थित निज निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब न्यायमूर्ति राजेश टंडन की टीम ने उन्हें एक विशेष सरप्राइज वीडियो भेंट किया। इस वीडियो में उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन की दुर्लभ एवं यादगार तस्वीरों को संजोकर उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया गया। वीडियो देखकर न्यायमूर्ति टंडन भावुक हो गए और उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार छाबड़ा, राकेश मिश्रा, रवि अरोड़ा, सुनील गुप्ता, बी. आर. उपाध्याय, प्रशांत पंड्या, दीपक अग्रवाल, दलीप मल्होत्रा, दीपक अरोड़ा, सचिन जैन, अदिति शर्मा, रघु वशिष्ठ, प्राची मेहरा, विवेक, राज सहगल, सुनील शर्मा, शांति मल, कमल ज्वेलर्स, राजेश पंड्या, मीर पाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, परवीन एवं युकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट एवं विभिन्न हाईकोर्टों से आए अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और न्यायमूर्ति राजेश टंडन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके न्यायिक योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं उनके लिए अमूल्य हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपनी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके जीवन की यादों को संजोकर तैयार किया गया यह सरप्राइज वीडियो उनके लिए अनमोल उपहार है और वह इसे सदैव स्मरण रखेंगे।

समारोह का समापन आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने न्यायमूर्ति राजेश टंडन को उनके 80वें जन्मदिवस पर पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

पूर्व अध्यक्ष राजीव घई ने उत्तराखंड सरकार में माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए क...
25/06/2026

पूर्व अध्यक्ष राजीव घई ने उत्तराखंड सरकार में माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके अनुरोध पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन का दायित्व अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न कराया। इस अवसर पर समाज के सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित प्रतिनिधियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को नई दिशा प्रदान की गई।

उन्होंने विशेष रूप से श्री कारण मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री राजकुमार फूटेला को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश गया है तथा संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा।

श्री घई ने यह भी कहा कि इस बार कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडलों के लिए पृथक अध्यक्ष नियुक्त किए जाना एक सराहनीय निर्णय है। कुमाऊँ की जिम्मेदारी श्री हरीश जालौत्रा तथा गढ़वाल की जिम्मेदारी श्री पंकज मैसन को सौंपे जाने से दोनों क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति एवं ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री श्री प्रदीप बत्रा द्वारा विधायक श्री शिव अरोड़ा, मेयर श्री दीपक बाली तथा प्रभारी श्री दिनेश मनसेरा सहित समाज के वरिष्ठ जनों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने एवं समाज में जागरूकता का जो अभियान प्रारंभ किया गया है, उसकी समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

अंत में पूर्व अध्यक्ष राजीव घई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए समाज के सभी सदस्यों से अपील की कि आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता उसकी एकता है। सभी को व्यक्तिगत मतभेद एवं निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए तथा सामाजिक कुरीतियों एवं चुनौतियों को मिल-जुलकर दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से उत्तरांचल पंजाबी महासभा और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के लिए समर्पित संगठन के रूप में स्थापित होगी।

25/06/2026

नशा मुक्ति केंद्रों में चलाया गया जागरूकता अभियान, 50 लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25 जून 2026 को क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समाज सेवा संगठन नशा मुक्ति केंद्र, नया गांव तथा लास्ट होप नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों केंद्रों में कुल 50 व्यक्ति उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती हैं। पुलिस टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को “जिंदगी को हां, नशे को ना” का संकल्प दिलाया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से बचाया जा सके।

https://pachhwadunvikas.com/awareness-campaign-conducted-in-de-addiction-centers-50-people-took-oath-to-quit-drug-addiction/

जसपुर। एकादशी के पावन अवसर पर जसपुर नगर में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।...
25/06/2026

जसपुर। एकादशी के पावन अवसर पर जसपुर नगर में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ राहगीरों की सेवा करते हुए कहीं मीठा एवं ठंडा पानी पिलाया, तो कहीं फल और लस्सी का वितरण किया।

जसपुर मेन मार्केट के व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडी लस्सी वितरित कर एकादशी का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लगाए गए सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा मीठे शरबत, लस्सी और फल वितरण करने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने भी इस पुण्य कार्य में कई स्थानों पर अपनी सहभागिता निभाई और लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। वहीं जसपुर के प्रसिद्ध ज्वेलर्स प्रतिष्ठान की स्वामिनी ने फल वितरण को एक शुभ एवं सराहनीय कार्य बताते हुए इसमें सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर राजा जय जय राम, अंकुर बंसल, संजीव अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, सतीश अरोड़ा, अरोरा फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राम अरोड़ा, अनुज अग्रवाल, सतीश ग्रोवर, त्रिलोक अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, महेंद्र सिंह, नासिर अहमद तथा तेजेंद्र उर्फ विक्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एकादशी के अवसर पर आयोजित इन सेवा कार्यों ने नगर में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और मानव सेवा का सुंदर संदेश दिया।

पछवा दून विकास समाचार पत्र का 20वां वार्षिक समारोह सम्पन्न, पत्रकारों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मानसेलाकुई, देहरादून। लो...
23/06/2026

पछवा दून विकास समाचार पत्र का 20वां वार्षिक समारोह सम्पन्न, पत्रकारों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान

सेलाकुई, देहरादून। लोकप्रिय समाचार पत्र पछवा दून विकास एवं पीवी न्यूज़ पोर्टल चैनल का 20वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह अवसर न केवल समाचार पत्र की गौरवपूर्ण पत्रकारिता यात्रा का उत्सव था, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित करने का सशक्त मंच भी बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा आजाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पछवा दून विकास ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लेकर कुमाऊं क्षेत्र तक अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आज क्षेत्र का बच्चा-बच्चा इस समाचार पत्र को जानता और इसकी खबरों पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि संपादक रवि अरोड़ा ने अनेक जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाकर उन्हें समाधान तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। समाचार पत्र उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश तक भी अपनी पहुंच बना चुका है।

ऋषभ मिश्रा आजाद ने कहा कि रवि अरोड़ा उनके छोटे भाई के समान हैं और उनकी लेखनी हमेशा समाज को नई दिशा और दशा देने का कार्य करती रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी समाचार पत्र एवं उसके जनहितकारी प्रयासों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा आजाद ने रवि अरोड़ा को उत्तराखंड पत्रकार प्रेस परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और पत्रकार बाप-बेटे की यह जोड़ी न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है और रवि अरोड़ा तथा उनके पुत्र दीपक अरोड़ा इस विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

दीपक अरोड़ा की कार्यशैली और समर्पण की कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि वे अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारिता एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

जसपुर, ऊधमसिंह नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पछवा दून विकास के ब्यूरो चीफ हरिओम सिंह ने कहा कि उन्हें समाज में पहचान दिलाने का श्रेय काफी हद तक पछवा दून विकास समाचार पत्र को जाता है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र से जुड़ने के बाद उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों तक पहुंचने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिला। उन्होंने सफल आयोजन के लिए रवि अरोड़ा एवं दीपक अरोड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

छरबा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रूमी राम जायसवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समस्या को पछवा दून विकास ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। उन्होंने रवि अरोड़ा को एक सुलझा हुआ एवं जनसरोकारों से जुड़ा पत्रकार बताया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। शिवालिक एकेडमी, राजा रोड, सेलाकुई के 23 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे राम कपूर एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। उनकी टीम द्वारा देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। राम कपूर ने कहा कि उनका प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त हरियाली मिल सके। राजधानी बनने के बाद तेजी से घटते पेड़ों की संख्या की भरपाई के लिए उनकी टीम निरंतर कार्य कर रही है।

इसके अलावा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी के सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें अहवाल न्यूज़ के पाशा जी, टीवी-7 के नीरज तिवारी, दूरदर्शन के युवराज, भारत 24 के जावेद, तबरेज खान, राम सिंह बुढ़ाकोटी (संरक्षक, मंदिर समिति), भवेश्वर शर्मा (अध्यक्ष, दुर्गा मंदिर समिति), नवीन टुटेजा, संजय जी, दीपक जी, तेजस मेडिकल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राहुल गिरी, अनिल गुजराल, विवेक श्रीवास्तव, धीरज शर्मा, अजीत रावत, मनमोहन ध्यानी, राजकुमार छाबड़ा, संजय त्यागी, बाबूलाल गुप्ता, किशन गुप्ता, रमेश प्रसाद, सुनील कुमार, रमेश चंद, एस.के. बिष्ट, संजय कुमार, अनिल सचदेवा, सुभाष रावत, मुकेश कुमार, मनोज, अनुराग शुक्ला, अमन राणा, शुभम, निखिल गोसाई एवं मुकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में संपादक रवि अरोड़ा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं पाठकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास, प्रेम और सहयोग के कारण ही चार पृष्ठों से शुरू हुआ यह समाचार पत्र आज 32 पृष्ठों तक पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाचार पत्र निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के अपने संकल्प पर कायम रहेगा।

Address

Dehradun
Dehra Dun
248011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pachhwadun vikas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share