Uttarakhand News Sagar

Uttarakhand News Sagar Current news of uttarakhand

16/09/2026

BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान आया सामने।

BRICS सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मौजूदगी का किया जिक्र।

लेकिन बड़ा सवाल है कि BRICS सम्मेलन में जो देश शामिल हुए उनमें अमेरिका नहीं आता।

जानकारी के अभाव में दिया गया बयान अब चर्चाओं का विषय बन गया है।

14/09/2026

पूर्व OSD के खिलाफ ED की कार्यवाही के बाद इस्तीफे पर कायम हरीश रावत, ये है आगे का प्लान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि पूर्व OSD से जुड़े मामले में करीब 10 साल बाद हुई ED की छापेमारी को लेकर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के सामने संगठन में अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी और वह अपने फैसले पर कायम हैं।

हरीश रावत के मुताबिक, वह आज या कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल देहरादून जाना उनके लिए संभव नहीं है।

रावत ने 10 साल बाद अचानक हुई ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े होते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो कर्मों में लिखा है, उसका सामना करेंगे और जांच से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे।

12/09/2026

देहरादून के बड़ोंवाला में गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा।

प्रेम में धोखे से नाराज एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश रचते हुए पांच लाख रुपये में सुपारी देने का मामला सामने आया है।

घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी और मुठभेड़ में घायल शूटर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार महिला करीब पांच साल से सत्यम के संपर्क में थी। सत्यम की दूसरी युवती से सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

इसी से नाराज होकर महिला ने हत्या की साजिश रची और शूटर को पांच लाख रुपये देने का सौदा किया।

शूटर को एक लाख बीस हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। आठ सितंबर को बड़ोवाला में सत्यम पर फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया।

08/09/2026

देहरादून के बड़ोवाला छेत्र में 29 वर्षीय युवक को 2 अज्ञात युवकों ने राह चलते मारी गोली।

युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

पुलिस गोली मारने वाले युवकों की कर रही है तलाश।

थाना पटेलनगर साहिल एस पी सिटी घटना का ले रहे है संज्ञान।

06/09/2026

7 सितंबर को।होने वाले cm आवास कूच कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा।

कूच से पहले परेड ग्राउंड में होगी कांग्रेस की जन सभा।

03/09/2026

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अपने मांगो को लेकर टंकी पर चढ़े छात्र।

लंबे समय से परीक्षा करवाने ओर परीक्षा परिणाम का चल रहा है मामला।

02/09/2026

देहरादून में रफ्तार का कहर।

देहरादून के कैंट रोड पर महिला कार चालक ने कई वाहनो को मारी टक्कर।

01/09/2026

देहरादून CDO कार्यालय में मषाण पूजन (तंत्र मंत्र) पर अड़े बाॅबी पंवार, साथियों संग घेरा कार्यालय।

तंत्र सामग्री देख उड़े अधिकारियों के होश।

कहा सीधी बात नहीं मान रहे अधिकारी तो करेंगे दूसरा इलाज।

कहा सरकारी सिस्टम गलत करेगा तो गलत तरीका अपनाने को है मजबूर।

लंबे समय से बॉबी पंवार चकराता में विधायक निधि में घोटाले के लगा रहे है आरोप।

अधिकारियों की ओर से उचित जाँच और कार्यवाही ना होने पर भड़के बॉबी पंवार।

01/09/2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण मामले को लेकर आज कांग्रेसजनों ने सचिवालय कूच किया।

27/08/2026

भाजपा प्रदेश स्तर पर अनुकृति गुसाईं को मिली एहम जिम्मेदारी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की लिस्ट में शामिल हुई अनुकृति।

जिम्मेदारी मिलने का बाद भाजपा पार्टी का किया आभार व्यक्त।

Address

Dehradun
Dehradun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand News Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand News Sagar:

Shortcuts

Share