24/02/2026
तो क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका 🇺🇸 के सामने कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं? प्रधानमंत्री अमेरिकी धमकियों और बेइज़्ज़ती का क्यों कोई जवाब नहीं देते हैं?
एक बार ध्यान से पढ़िए और स्वयं निर्णय लीजिए।
ACYPL (American Council of Young Political Leaders) ने नरेंद्र मोदी को 1993 में अमेरिका में एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग और ग्रूमिंग प्रदान की थी। यह प्रोग्राम यूएस स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा फंडेड था, जिसमें उभरते राजनीतिक नेताओं को अमेरिकी राजनीति, शासन, सार्वजनिक नीति और चुनावी रणनीतियों के बारे में सीखने का मौका मिलता है। नरेंद्र मोदी उस समय भाजपा के एक कार्यकर्ता थे और इस प्रोग्राम में भारत से चुने गए प्रतिनिधियों में वे शामिल थे। प्रोग्राम में वाशिंगटन डीसी में ब्रिफिंग, अमेरिकी अधिकारियों से मीटिंग्स, अन्य राज्यों की यात्रा और स्थानीय नेताओं से मुलाकातें शामिल थी। ACYPL ने तो अपनी वेबसाइट पर बाकायदा मोदी की फ़ोटो लगा रखी है।