23/05/2026
गुरुग्राम के सेक्टर २४ में रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने इको लोडर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण सड़क हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों ही वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सही वजहों का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।