Delhi Desk

Delhi Desk Delhi politics, governance and DU developments explained.
(1)

By Journalist Sanjeev Kumar Mishra | 15+ years covering Delhi
News | Context | Analysis
Follow for fact-based Delhi updates.

01/09/2026

मुख्यमंत्री का मैं हूं ना अंदाज

दिल्लीवासियों के लिए सोलर ऊर्जा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 2.30 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना है। योजना के तहत...
01/09/2026

दिल्लीवासियों के लिए सोलर ऊर्जा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 2.30 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना है। योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की बात कही गई है।

सरकार की ओर से सब्सिडी के साथ नेट मीटरिंग की प्रक्रिया 75 दिन से घटाकर 25 दिन करने का भी दावा किया गया है। सोलर पैनल से बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली से कमाई का अवसर भी मिल सकता है।

दिल्ली की बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी बस ऑपरेटरों को पैनिक बटन और VLTD चालू हाल...
01/09/2026

दिल्ली की बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी बस ऑपरेटरों को पैनिक बटन और VLTD चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में फायर एक्सटिंग्विशर और फर्स्ट-एड किट भी अनिवार्य होंगे।

नशे में ड्राइविंग पर रोक, ड्राइवर-कंडक्टर और स्टाफ का वेरिफिकेशन, वैध लाइसेंस व PSV बैज समेत कई सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ वाहन जब्ती और लाइसेंस/परमिट के निलंबन या रद्दीकरण जैसी कार्रवाई हो सकती है।

यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।

दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर! अब सरकार 35 रुपये किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी। प्याज की बिक्री राशन की दुकानों और ...
01/09/2026

दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर! अब सरकार 35 रुपये किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी। प्याज की बिक्री राशन की दुकानों और मोबाइल वैन के जरिए की जाएगी।

आपके इलाके में अभी प्याज कितने रुपये किलो बिक रहा है? कमेंट करके बताएं।

कांग्रेस नेता उदित राज को हिरासत में लिया गया। केशव कुंज स्थित RSS मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हि...
01/09/2026

कांग्रेस नेता उदित राज को हिरासत में लिया गया।

केशव कुंज स्थित RSS मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और RSS के खिलाफ नारेबाजी की।

अशोक विहार फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक...
01/09/2026

अशोक विहार फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा

किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 100 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को बुराड़ी के एक

होटल से पकड़ा गया। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में कथित विवाद एक लड़की को लेकर था। जांच में मोबाइल से एक वीडियो भी मिलने की बात कही गई है, जिसे पुलिस ने अहम डिजिटल सुराग बताया है।

एम्स जोधपुर में नौकरी का मौका!190 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छ...
01/09/2026

एम्स जोधपुर में नौकरी का मौका!

190 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती का मौका दिया है।205 पदों पर भर्ती निकली ...
01/09/2026

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती का मौका दिया है।

205 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत अन्य पद शामिल हैं। पात्र उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और पदों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

गर्लफ्रेंड को क्लब, डिस्को और महंगे होटल में घुमाने के लिए युवक ने अपने ही घर में चोरी कर डाली।दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इल...
01/09/2026

गर्लफ्रेंड को क्लब, डिस्को और महंगे होटल में घुमाने के लिए युवक ने अपने ही घर में चोरी कर डाली।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके के खजूरी खास में हुई इस वारदात में आरोपी ने घर से कैश और गहने चुराए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किए गए गहनों में से कुछ उसने गर्लफ्रेंड की मां को ही बेच दिए।

29 अगस्त को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चोरी की कड़ी आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में पूरी कहानी सामने आई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

आपको क्या लगता है—गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए चोरी करने की ऐसी वजह को क्या कहा जाए?

मनोज तिवारी,बांसुरी स्वराज या कोई और? दिल्ली के 7 सांसदों में X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स? लोकसभा चुनावों में दिल्ली की स...
01/09/2026

मनोज तिवारी,बांसुरी स्वराज या कोई और? दिल्ली के 7 सांसदों में X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स?

लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटें जनता ने बीजेपी की झोली में दे दी थीं। क्या ग्रामीण क्षेत्रों और क्या शहरी क्षेत्रों...लगभग हर जगह बीजेपी के प्रत्याशियों को खूब वोट मिले। यानी प्रत्याशियों को जनता का खूब समर्थन मिला लेकिन जब नजरें X एक्स की तरफ जाती हैं तो यह समर्थन अपेक्षाकृत कम नजर आता है। वो भी तब जब दिल्ली जैसे शहर में मोबाइल हर हाथ में दिखता है।



मनोज तिवारी या बांसुरी स्वराज? दिल्ली के 7 सांसदों में X पर फॉलोअर्स के मामले में कौन आगे, कौन पीछे। पूरी लिस्ट और आंक...

Address

Delhi
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Desk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Delhi Desk:

Shortcuts

Share