30/01/2026
An inspirational story
दिल्ली पुलिस ने होटल में लगी आग में फंसे तीन आठ लोगों की बचाई जान
नई दिल्ली : 30 जनवरी 2026 : सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम इलाके में आराकाशा रोड स्थित होटल पल्लवी में सुबह तड़के करीब 3:00 बजे आग लग गई है । किसी स्थानीय व्यक्ति ने उस बीट में तैनात पुलिस कर्मी को फोन कर दिया । इस आग की सूचना थाना इंचार्ज नबी करीम को मिली । थाना इंचार्ज गुलशन नागपाल अपने पुलिस दल के साथ 5 मिनट पर मौके पर पहुंच गए । वहां का मंजर खौफनाक था, होटल धू धू करके जल रहा था । वहां उस वक्त तक दमकल और ना ही पीसीआर पहुंची थी । 18 कमरों वाले इस होटल में तकरीबन 8 कमरे बुक थे जिसमें कई लोग फंसे हुए थे । थाना नामी करीम थाना प्रभारी गुलशन नागपाल जी की देखरेख में तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें थाना इंचार्ज गुलशन नागपाल, कांस्टेबल मुकुल कांस्टेबल फ कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल फ़ेरू ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया इसमें आठ लोगों को बचाया गया तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है ।
आग के दौरान जब लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने फ्लोर से कूदने की कोशिश कर रहे थे, तब इन पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंच कर उनको होटल के टॉप फ्लोर पर पहुंचाया । अगल बगल के होटल की छत की सहायता से उनको सुरक्षित नीचे पहुंचाता ।
कुछ लोग ऐसे भी थी जो अपने बंद कमरों में सो रहे थे उनको आग की कोई जानकारी ही नहीं थी, उनके दरवाजों को खुलवाकर उनको छत पर पहुंचाया
यदि समय से पुलिस तत्परता से कार्रवाई नहीं करती तो कई लोगों की इसमें जान जा सकती थी लेकिन पुलिस के जवानों ने तेजी दिखाते हुए इस होटल में रह रहे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया । पुलिस की सूझबूझ से आज आठ जिंदगियां बचाई गई
यह एक प्रेरणादायक कहानी है जो हमें दिखाती है कि पुलिस कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है हमारी सुरक्षा और सेवा में।