13/07/2026
बस्ती के दसिया गांव स्थित एथेनॉल प्लांट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट। बस्ती पुलिस ने बताया कि ग्राम दसिया स्थित एथेनॉल प्लांट पर 14 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनज़र BNSS की धारा 163 (पूर्ववर्ती धारा 144 CrPC) पहले से प्रभावी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।