27/08/2026
केरल के एर्नाकुलम में शादी समारोह के मेहमानों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। स्कूटर को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। हादसे में 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घटना का खौफनाक मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया।