15/08/2025
आज़ादी के जज़्बात रबानी जौली के साथ
द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वतंत्रता दिवस 2025 बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। रंग-बिरंगे झंडों, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया। इस अवसर पर वंडर गर्ल रबानी जौली को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में दिल्ली पुलिस के साहसी अधिकारी डी.सी.पी. व ए.सी.पी, तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य रूप से रिटायर्ड कर्नल अनुज चतुर्वेदी, श्री ए. एस. चट्ठ्वाल, स. हरजीत सिंह साहनी ख़ास मेहमान थे। स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान को याद करने और एक मजबूत, एकजुट भारत बनाने का संकल्प है। यह दिन हमें आज़ादी के महत्व और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश देता है।
रबानी जौली के अद्भुत कौशल को सभी ने सराहा और शुभकामनाये दी। वह दुनिया की एक मात्र ऐसी प्रतिभा हैं जो 350 से अधिक भाषाएँ पढ़ सकती हैं। इसके अलावा, वह ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज एक्सपर्ट हैं और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वह हजारों युवाओं की प्रेरणा हैं और उनका जज्बा भारत के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देता है। श्री ए. एस. चट्ठ्वाल और हरजीत सिंह साहनी ने रबानी को आशीर्वाद देते हुए कहा, "रबानी जौली जैसी प्रतिभाएं हमारे देश का गर्व हैं, जो न सिर्फ युवाओं को प्रेरित करती हैं बल्कि भारत का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं।" दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, त्याग और समर्पण का संदेश देता है, और रबानी जौली इस संदेश की सच्ची मिसाल हैं।