Breaking Varta

Breaking Varta Daily News Updates | Honest Reactions | No Noise, Just Facts

अपनी राय दे 😬😬
23/08/2026

अपनी राय दे 😬😬

परिवारवाद पर घिरते रहे अखिलेश... अब उसी का फायदा भी गिना दिया! 😄सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कई राजनीतिक दल टूट गए,...
22/08/2026

परिवारवाद पर घिरते रहे अखिलेश... अब उसी का फायदा भी गिना दिया! 😄

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कई राजनीतिक दल टूट गए, लेकिन समाजवादी पार्टी इसलिए नहीं टूटी क्योंकि उसके 5 सांसद एक ही परिवार से थे, साथ में कई मुस्लिम सांसद और कुछ पक्के समाजवादी भी थे।

फिर अखिलेश ने मुस्कुराते हुए खुद ही कह दिया कि कभी-कभी परिवारवाद का फायदा भी होता है।

जिस परिवारवाद पर हमला होता रहा, अखिलेश ने उसी को सपा का “एंटी-ब्रेकिंग फॉर्मूला” बता दिया!

“1937 नहीं, 2026 है”... राजदीप सरदेसाई ने मान लिया कि वंदे मातरम् पर कांग्रेस ने खुद ही BJP को मौका दे दिया! 😳राजदीप सरद...
22/08/2026

“1937 नहीं, 2026 है”... राजदीप सरदेसाई ने मान लिया कि वंदे मातरम् पर कांग्रेस ने खुद ही BJP को मौका दे दिया! 😳

राजदीप सरदेसाई ने जयराम रमेश के 1937 वाले तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी पुराने फैसलों का सहारा लेकर बचाव कर रही है।

उनके मुताबिक भाजपा सिर्फ देश को यह दिखाना चाहती है कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण करती है।

लेकिन सबसे बड़ा वार उन्होंने कांग्रेस पर ही किया। राजदीप ने कहा कि वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस ने खुद बड़ी गलती की और BJP ने उसी मौके पर चौका मार दिया।

मतलब गेंद कांग्रेस ने खुद डाली... BJP ने बस बाउंड्री पार पहुंचा दी!

समुद्र में 22 भारतीयों की जान पर संकट... यमन से सोमालिया तक समुद्री लुटेरों का आतंक!  अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये...
22/08/2026

समुद्र में 22 भारतीयों की जान पर संकट... यमन से सोमालिया तक समुद्री लुटेरों का आतंक!

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये 2 अलग-अलग हाईजैकिंग की घटनाएं हैं। 17 अगस्त को सोमालिया के Puntland तट के पास Cameroon-flagged M/V LUTUF को हथियारबंद लुटेरों ने कब्जे में लिया। जहाज के 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय थे।

इसके 3 दिन बाद, 20 अगस्त को यमन के पास Gulf of Aden में MT Sibu 1 को हाईजैक किया गया। इसमें 20 क्रू में से 16 भारतीय सवार थे। भारतीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फिलहाल सभी 22 भारतीय सुरक्षित बताए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोमालिया वाले जहाज M/V LUTUF के बारे में रिपोर्ट है कि वह तुर्की के लिए हथियार, कम्युनिकेशन और सैटेलाइट उपकरण लेकर जा रहा था। वहीं क्षेत्र में समुद्री डकैती फिर तेजी से बढ़ने की चिंता जताई जा रही है।

एक तरफ यमन, दूसरी तरफ सोमालिया... समुद्र के बीच 22 भारतीय फंसे हैं, और अब पूरी नजर उनकी सुरक्षित वापसी पर है।

स्कूल ठीक करो
22/08/2026

स्कूल ठीक करो

विजय ने विधायकों को नई कार देने का ऐलान किया... DMK ने कहा, “सरकार कर्ज में है, हम नहीं लेंगे!” 🚨तमिलनाडु के CM विजय की ...
22/08/2026

विजय ने विधायकों को नई कार देने का ऐलान किया... DMK ने कहा, “सरकार कर्ज में है, हम नहीं लेंगे!” 🚨

तमिलनाडु के CM विजय की हर विधायक को सरकारी कार देने वाली योजना को DMK के 59 विधायकों ने झटका दे दिया।

एमके स्टालिन ने कहा कि जब सरकार खुद कर्ज के बोझ में है, तो ऐसे समय नई कार का ऑफर स्वीकार करना सही नहीं होगा।

यानी विजय सरकार ने इसे सुविधा के तौर पर पेश किया... DMK ने उसी को फिजूलखर्ची बनाम जिम्मेदारी की बहस में बदल दिया।

कार नई थी... लेकिन विपक्ष ने सवाल पुराना उठा दिया, “पैसा आएगा कहां से?”

गांव वालों ने विरोध किया... अब आशुतोष रांका ने पूरे BJP के खिलाफ आंदोलन की धमकी दे दी!AAP-CJP नेता आशुतोष रांका ने आरोप ...
22/08/2026

गांव वालों ने विरोध किया... अब आशुतोष रांका ने पूरे BJP के खिलाफ आंदोलन की धमकी दे दी!

AAP-CJP नेता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि जिन ग्रामीणों ने उनका विरोध किया, वे “भाजपा के गुंडे” थे। उन्होंने कहा कि अगर उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह BJP के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

रांका ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने वाला आदेश वापस लेने की भी मांग की।

गांव में विरोध झेला... अब जवाब में पूरा राज्य आंदोलन से हिलाने की चेतावनी। CJP की राजनीति अब और गरम होने वाली है।

नायक
22/08/2026

नायक

22/08/2026

वंदे मातरम् पर विवाद बढ़ा... नितिन नबीन ने कांग्रेस को सीधे “नई मुस्लिम लीग” बता दिया! 🔥बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निति...
21/08/2026

वंदे मातरम् पर विवाद बढ़ा... नितिन नबीन ने कांग्रेस को सीधे “नई मुस्लिम लीग” बता दिया! 🔥

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए बेहद तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय प्रतीक पर भी कांग्रेस वोट बैंक का हिसाब लगाने लगी है, और इसी वजह से आज उसकी राजनीति मुस्लिम लीग जैसी दिखाई देती है।


Address

New Delhi
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Breaking Varta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share