19/08/2026
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार शाम झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया।
झूले की ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 3 भाई-बहनों समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची को मल्टीपल फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।