JAN AAWAZ

JAN AAWAZ हर आवाज की ताकत

04/09/2026

₹2 करोड़ से ज्यादा की स्मैक बरामद, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

➡️ सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

➡️ चिलकाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ा

➡️ गिरफ्तार आरोपियों में जीशान, तबस्सुम उर्फ काली और संजीदा शामिल

➡️ पुलिस के अनुसार जीशान से 290 ग्राम स्मैक बरामद

➡️ तबस्सुम उर्फ काली के पास से 455 ग्राम स्मैक मिली

➡️ संजीदा के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद

➡️ कुल 1 किलो 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा

➡️ बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹2 करोड़ 5 लाख 40 हजार बताई गई

➡️ पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

03/09/2026

स्वरा भास्कर बोलीं— मेरे बयान का गलत अनुवाद कर फैलाया जा रहा झूठ
➡️स्वरा भास्कर का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल
➡️अभिनेत्री ने कहा— उनके बयान का गलत तरीके से अनुवाद किया जा रहा
➡️स्वरा के मुताबिक, उन्होंने रानी पद्मावती या किसी भी सती महिला को कायर नहीं कहा
➡️उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग और मीडिया चैनल उनके खिलाफ गलत दावे कर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं
➡️स्वरा ने कहा— महिलाओं को बलात्कार के बाद भी सम्मान के साथ जिंदगी जीने का पूरा हक़ है
➡️उन्होंने लोगों से पूरा बयान सुनने और उसे साझा करने की अपील की

03/09/2026

फिरोजाबाद में युवती को घर में घुसकर मारी गोली!
➡️ नंबर ब्लॉक करने से नाराज युवक पर युवती को गोली मारने का आरोप
➡️ गोली लगने से युवती घायल, ट्रामा सेंटर में कराया गया उपचार
➡️ प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है मामला
➡️ पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू की
➡️ वायरल खबर में गांव का नाम अलग-अलग बताया गया, इसलिए केवल फिरोजाबाद के रूप में जानकारी दी जा रही है

02/09/2026

पत्नी पहुंची होटल, BSF सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप
➡️ पत्नी पुलिस के साथ इंदौर के होटल पहुंची
➡️ कमरे में पति के साथ दूसरी महिला मिली
➡️ BSF सब-इंस्पेक्टर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
➡️ बिना तलाक दूसरी शादी का भी लगाया आरोप
➡️ दहेज उत्पीड़न का आरोप भी सामने आया
➡️ दूसरी शादी और अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि बाकी

02/09/2026

मथानिया नगर पालिका चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन विवाद

➡️ निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक था नामांकन का समय
➡️ समय सीमा के बाद RO कक्ष में भाजपा विधायक की मौजूदगी पर उठा सवाल
➡️ कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने RO से मांगा जवाब
➡️ पूछा—क्या 3 बजे के बाद भी चल रही थी नामांकन प्रक्रिया?
➡️ संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धरने पर बैठीं दिव्या मदेरणा
➡️ चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का लगाया आरोप
➡️ हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं कि 3 बजे के बाद कोई नया नामांकन स्वीकार किया गया

01/09/2026

➡️मूसलाधार बारिश के बीच तेज बहाव में फंस गया बाइक सवार युवक

➡️चंबा के भटियात क्षेत्र की बताई जा रही है घटना

➡️नवविवाहिता और उसकी ननद ने दिए अपने दुपट्टे और चुनरियां

➡️कपड़ों को जोड़कर बनाई गई अस्थायी रस्सी

➡️मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया

01/09/2026

चलती बस में किशोरी से कथित दुष्कर्म, कश्मीरी गेट पहुंचते ही खुला मामला
➡️नोएडा से दिल्ली की ओर जा रही बस में किशोरी से कथित दुष्कर्म का आरोप
➡️घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है
➡️किशोरी ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए
➡️डीसीपी निहारिका भट्ट के मुताबिक, किशोरी कश्मीरी गेट थाने पहुंची थी
➡️पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की
➡️जांच के दौरान बस और आरोपियों की पहचान की गई
➡️सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
➡️दोनों आरोपियों को तिमारपुर इलाके की एक पार्किंग से गिरफ्तार किया गया
➡️मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

31/08/2026

अंकित बालियान हत्याकांड
➡️ दो मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर
➡️ मारे गए आरोपियों के नाम मोहित और सुमित
➡️ पुलिस जांच में गोगी गैंग कनेक्शन
➡️ हत्या की वारदात पहले से थी सुनियोजित
➡️ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी यूपी पुलिस

31/08/2026

हत्या की खबर में निकला नाम का भ्रम, जिंदा हैं हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह

लखनऊ से सामने आई एक खबर ने सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या की खबर वायरल हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद खुद धीरेन्द्र प्रताप सिंह सामने आए और बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

➡️ सोशल मीडिया पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या की खबर तेजी से वायरल हुई।

➡️ खबर में नाम और तस्वीर को लेकर हुई गड़बड़ी से हिंदू युवा वाहिनी नेता की पहचान मृतक के तौर पर होने लगी।

➡️ इसके बाद धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वह जीवित और सकुशल हैं।

➡️ सामने आई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में जिस व्यक्ति की हत्या हुई, उसका नाम भी धीरेन्द्र प्रताप सिंह था।

➡️ यानी एक ही नाम के दो लोगों की वजह से पहचान को लेकर भ्रम पैदा हुआ और गलत खबर वायरल हो गई।

➡️ इस मामले ने सोशल मीडिया पर किसी भी संवेदनशील ख

30/08/2026

संदिग्ध परिस्थितियों में थाना प्रभारी का शव मिलने से हड़कंप
➡️ बस्ती में थाना वाल्टरगंज के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का सरकारी आवास में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
➡️ सूचना पर ASP और CO समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
➡️ पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
➡️ मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है, पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
➡️ मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सरकारी आवास का बताया जा रहा है।

Address

Delhi

Telephone

+918181937757

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAN AAWAZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JAN AAWAZ:

Shortcuts

Share