Gauravshali Bharat

Gauravshali Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gauravshali Bharat, Media/News Company, Delhi.

जहाँ खबरें बनती नहीं, बनाई जाती हैं ⚡ देश से दुनिया तक हर बड़ी हलचल पर हमारी पैनी नज़र 🌍 हर खबर सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे दमदार अंदाज़ में 🔥 सिर्फ न्यूज़ नहीं, डिजिटल दुनिया की ताकत हैं हम 💻 Digital Media • Magazine • News Portal गौरवशाली भारत एक मीडिया संगठन है जो दैनिक के साथ एक प्रमुख मासिक हिंदी पत्रिका भी प्रकाशित करता है। गौरवशाली भारत मीडिया ने सदैव पत्रकारिता के उच्च मानकों एवं आदर्शों को आत्मसात किया है। गौरवशाली भारत, वर्ष २०११ से प्रिंट मीडिया के जरिये हम सबके बीच है।

बात ग्रामीण भारत की हो चाहे शहरी भारत की समस्याओं से लेकर रोल मॉडल तक हर बात ‘गौरवशाली भारत मीडिया’ की पहली प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि एक बड़ी संख्या में हमें पाठकों का प्यार मिला है। साथ ही इस बदलते दौर में गौरवशाली भारत मीडिया को डिजिटल रूप में भी लेकर आपके सामने आए हैं। बात चाहे विचारों की ही क्यों ना हो, हमारा कंटेंट व्यापक शोध के साथ आंकड़ों पर दृष्टि डालते हुए प्रस्तुत करता है। गौरवशाली भारत विभिन्न मीडिया संसाधनों से व्यापक कवरेज देता है और यह राजनीतिक, व्यावसायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, अचल संपत्ति, बुनियादी ढांचे, अन्य कहानियों, मुद्दों और घटनाओं की जिम्मेदारी से समाचार भी प्रकाशित करता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ उच्च गुणवत्ता की पत्रकारिता को पूरा करना भर नहीं है, बल्कि बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना भी है।

🚨 DUSU Election 2026: ABVP ने जीते 3 पद, रेखा गुप्ता ने दी बधाईदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP ...
19/09/2026

🚨 DUSU Election 2026: ABVP ने जीते 3 पद, रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों और युवा मतदाताओं को बधाई दी।

📰 पूरी खबर पढ़ें:
https://gauravshalibharat.com/delhi/abvp-wins-three-posts-in-dusu-elections-rekha-gupta-extends-congratulations-19046/

अध्यक्ष पद पर यश डबास ने जीत दर्ज की। उपलब्ध परिणामों के मुताबिक उन्हें 24,576 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्व...

19/09/2026

🌸 बरसाने में गूंजा ‘राधे-राधे’ का जयघोष 🙏✨

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बरसाना में राधा रानी का भव्य महाभिषेक किया गया। चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया। मंदिर परिसर में भक्तों ने राधा रानी के जयकारों के साथ दर्शन किए।

💐 राधे राधे! श्री राधा रानी की जय! 🙏

#राधाअष्टमी #राधारानी #बरसाना #राधेराधे #

19/09/2026

🚨 सिंधिया के सामने युवक ने कहा- 'रोड नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे'

एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने सड़क की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने नाराजगी जताई। युवक ने कहा कि अगर सड़क नहीं बनी तो वह वोट नहीं देंगे। इस पर सिंधिया ने युवक को फटकार लगाई।

🎥 देखिए पूरा वीडियो और जानिए क्या हुआ...

18/09/2026

🐆🇮🇳 कूनो ने दी खुशखबरी! भारत में जन्मे 4 नन्हे चीता शावक

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। 🥰🐆

इस नए जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या 56 हो गई है। भारत में चीता संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

💚 नन्हे शावकों की पहली झलक देखिए और इस खूबसूरत खबर को शेयर करें!

#कूनो #कूनोनैशनलपार्क #चीता #चीताशावक #चीता_संरक्षण #मध्यप्रदेश #प्रोजेक्टचीता #भारत #खुशखबरी #बड़ीखबर

18/09/2026

🚨 पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 लोगों की मौत! 💥

पाकिस्तान में नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमले की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर धार्मिक स्थल से टकराया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

💔 हमले में 16 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

🎥 देखिए हमले के बाद का मंजर और जानिए पूरी घटना।

#पाकिस्तान #पाकिस्तानन्यूज़ #आतंकीहमला #आत्मघातीहमला #धमाका #ब्रेकिंगन्यूज़ #बड़ीखबर #ताज़ाखबर

18/09/2026

🚨 दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! 😱

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

🎥 देखिए हादसे का पूरा वीडियो और जानिए क्या हुआ!

#दिल्ली #आरकेपुरम #सड़कहादसा #कारहादसा #तेजरफ्तार #बाइक #वायरलवीडियो #बड़ीखबर #ताज़ाखबर

17/09/2026

🙏 **PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना! 🚩**

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर **रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ** ने वाराणसी स्थित **श्री काशी विश्वनाथ मंदिर** में दर्शन-पूजन किया। नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

🎥 **देखिए काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना का वीडियो।**

#नरेंद्रमोदी #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #काशीविश्वनाथ #वाराणसी #राजनाथसिंह #चिरागपासवान #चंद्रबाबूनायडू #योगीआदित्यनाथ #जन्मदिन #बड़ीखबर

17/09/2026

🎂 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर बृजभूषण सिंह ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दीं।

🎥 देखिए जन्मदिन समारोह का वीडियो।

#नरेंद्रमोदी #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #बृजभूषणसिंह #जन्मदिन #जन्मदिनकीशुभकामनाएं #वायरलवीडियो #बड़ीखबर

17/09/2026

🚨 गाजियाबाद में बेकाबू हुई स्कूल वैन, सड़क किनारे जा गिरी! 😱

गाजियाबाद में एक स्कूल वैन अचानक बेकाबू होकर सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान वैन में मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

🎥 हादसे का पूरा वीडियो देखिए और जानिए मौके पर क्या हुआ!

#गाजियाबाद #गाजियाबादन्यूज़ #स्कूलवैन #सड़कहादसा #बालबालबचे #वायरलवीडियो #बड़ीखबर #ताज़ाखबर

17/09/2026

🔥🚨 ब्राजील में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लगातार धमाकों का खतरा! 😱

ब्राजील के साओ पाउलो के इटाक्वाक्वेसेटुबा इलाके में स्थित Quema Quimica फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में मौजूद सॉल्वेंट टैंकों के चलते लगातार धमाकों का खतरा बना हुआ है।

🚒 आग पर काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर जुटी हैं।
🏃 एहतियातन करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
🙏 राहत की बात है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

🎥 देखिए भीषण आग का खौफनाक वीडियो और मौके का पूरा मंजर!

#साओपाउलो #ब्राजील #फैक्ट्रीमेंआग #केमिकलफैक्ट्री #भीषणआग #ब्रेकिंगन्यूज #वायरलवीडियो #बड़ीखबर #ताज़ाखबर

Address

Delhi
110066

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gauravshali Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gauravshali Bharat:

Shortcuts

Share