07/06/2026
SIR अभियान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, सुनील भराला बोले- कार्यकर्ता संगठन की रीढ़
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने वाले मेरठ शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का शनिवार को रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने की।
पंडित सुनील भराला ने कहा कि SIR अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा ही एकमात्र संगठन है जो बूथ-वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को पहचानता है। इनकी मेहनत से ही संगठन मजबूत हो रहा है।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि वार्ड-बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की यह नई परंपरा मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने सुनील भराला के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज ने कहा कि SIR अभियान में लगे किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव हैं, इनके सम्मान से नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सैनी, पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, विजेंद्र लोहरे, सभासद राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता, संदीप रेवड़ी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता आशीष दीक्षित ने किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियानों में पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प लिया। Ajay Bhardwaj Bharala Pandit Sunil Bharala