Lucknow Aparadh

Lucknow Aparadh लखनऊ अपराध में आपका स्वागत है। खबर की Analysis, Public Opinion, Public Reaction, देखने के लिए Lucknow apradh को Subscribe करे !!

02/03/2026

भाजपा की पूर्व मण्डल अध्यक्षा का खीचा गया डुपट्टा पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार

21/02/2026

स्वामी अबिमुक्तेश्वरानंद ने किया धर्म युद्ध का ऐलान।

20/02/2026

*शहीद सिंहरण महाविद्यालय पिरौना में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्रारंभ*

शहीद सिंहरण महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अरविन्द कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया उन्होंने बताया कि यह शिविर आज दिनांक 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक चलेगा आज बुधवार को स्वयंसेवकों ने ईगुई खुर्द गांवों में व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। शिविर के प्रथम दिवस में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता से होने बाले लाभों एवं उसके महत्व से अवगत कराया। रैली के दौरान 'हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना',सभी रोगों की एक दवाई घर में रखों साफ सफाई। जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
द्वितीय दिवस में ग्रामवासियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.भानुप्रताप सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी राम आसरे जी ने कहा कि प्रत्येक युवा का यह अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है कि वह सबसे पहले अपने आसपास का बातावरण स्वच्छ रखें एवं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे।

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ से आए डॉ. प्रेम नारायण जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में योगाभ्यास द्वारा अपने तन मन एवं जीवन को पूर्ण रूप से गारंटी के साथ सुखी बना सकते है उन्होंने कहा कि सब रोगी की एक दवाई प्राणायाम कर लो मेरे भाई स्वयं और अपने परिवार व समाज को भी स्वास्थ्य रहने के लिए योग की ओर प्रेरित करें। संगोष्ठी में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आगामी ग्रामीण क्षेत्रों में निरोग शिविर लगाने के लिए रूप रेखा तैयार की। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह के साथ कालेज के प्रसाशनिक अधिकारी प्रशांत चतुर्वेदी, मुरली मनोहर नामदेव, धीरेन्द्र कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, अंशुल यादव, रामकुमार, देवेंद्र सिंह,राहुल पांचाल, हरीओम पांचाल, कुंवर पाल सिंह, सुश्री रुचि यादव आदि का सहयोग रहा।

रिपोर्ट-धीरेन्द्र कुशवाहा पिरौना

06/02/2026

SIR के बहाने बोट कटवाने पर किसने क्या कहा बायरल वीडियो सपा के जालौन जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर एवं भाजपा नेता कार्तिक त्रिपाठी की फोन बार्ता।।

05/02/2026
05/02/2026

भाजपा के इशारे पर मतदाताओं के फॉर्म नंबर 7 भरवाकर कटवाऐ जा रहे हैं वोट - दीपराज गुर्जर

उरई (जालौन ) 4 फरवरी।समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय उरई पहुंचे और जिला अधिकारी राजेश पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर 7 भरवा कर बी एल ओ के पास जमा करके वोट कटाने का काम कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने साक्ष्य सहित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। वहीं मीडिया के समक्ष मामले को उजागर करते हुए कहा कि विधानसभा उरई के अन्तर्गत कस्वा एट के डकोर ब्लॉक के अंतर्गत धगुवा कला के बूथ नंबर 149 पर और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बूथ नंबर 159 ग्राम शेखपुरा अहीर व कोंच ब्लॉक के बूथ नंबर 156 ग्राम पचोखरा, जालौन के बूथ नंबर 22 सहित पूरे जनपद के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बने हुए वोटरों के जिन्होंने अभी एस आई आर प्रक्रिया भी पूर्ण की है उनके फार्म नंबर 7 भरवा कर बी एल ओ के पास जमा करके वोट कटाने का दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह से वोट कटवाने से मतदाताओं में बहुत रोष व्याप्त है। मतदाता मानसिक रूप से परेशान है ।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि विगत समय से भरे हुए सभी फॉर्म नंबर 7 तत्काल निरस्त किए जाएं और प्रत्येक दिन सभी राजनीतिक दलों को भरे हुए फॉर्म नंबर 7 का विवरण बूथवार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जो भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर 7 भरवा रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों का निर्वाचन प्रक्रिया पर भरोसा बना रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, लाखन सिंह कुशवाहा,मान सिंह पाल,प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव,प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ जयदेव यादव,जिला महासचिव जमालुद्दीन,,जय जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव,महेश शिरोमणि, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह पाल,महेंद्र कठेरिया, विवेक यादव,फरहतुल्ला, राघवेंद यादव,प्रताप सिंह यादव,मनोज अहिरवार, हबीब खान, बब्बू राजा सिकरी, नेतराम निरंजन,विवेक यादव, सुनील पाल,अमित सागर, बबलू नरछा,लल्ला यादव, कय्यूम करीमी, देवेंद्र चौधरी, सहित लगभग एक सैकड़ा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

03/02/2026

झांसी के महाराज गंज ढेरी में कारस देव बाबा के भण्डारे का आयोजन सम्पन्न।।

02/02/2026

जालौन उत्तर प्रदेश जालौन

जालौन में चुर्खी रोड में स्थित महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में आज इंटरमीडिएट के छात्रों को कक्षा 11 के छात्रों व विद्यालय परिवार द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। फेयरवेल पार्टी में मुख्य अतिथि मंगल सिंह चौहान ने स्कूल में सीखे गए विषयों को समझकर परीक्षा में उनका उपयोग करने की सलाह दी।बोर्ड परीक्षा में किसी भी विषय में 95 प्रतिशत अंक लाने पर 11 सो रूपए व प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नाम आने पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार छात्र व अध्यापक को देने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की उनके विद्यालय शुरू से इंटर तक पढ़ाई करने वाली छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा तथा रोजगार न मिलने पर उन्हें विद्यालय में शिक्षक बनाकर रोजगार भी दिया जायेगा ।इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, मानसिंह चौहान, हरिओम प्रजापति, रंजीत सिंह, वीरेंद्र वरसईया, राजीव राजावत, अनुपमा वाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।

राकेश प्रजापति विशेष संवाददाता लखनऊ अपराध

28/01/2026

स्वामी अबिमुक्तेश्वरानंद जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

28/01/2026

जालौन में बिष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

26/01/2026

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Aparadh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lucknow Aparadh:

Share