EV Drive the Future

EV Drive the Future Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from EV Drive the Future, Media/News Company, Delhi.
(4)

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ग्रीन एनर्जी, स्वच्छ मोबिलिटी और ईवी इंडस्ट्री की विश्वसनीय खबरें, पॉलिसी अपडेट, नए लॉन्च, एक्सक्लूसिव इनसाइट्स और ब्रांड प्रमोशन को प्रभावशाली ढंग से सामने लाने वाला समर्पित मीडिया प्लेटफॉर्म है। Follow, Like, Share & Subscribe करें। ⚡ EV Drive the Future इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ग्रीन एनर्जी, स्वच्छ मोबिलिटी और बदलते ऑटोमोटिव इकोसिस्टम पर केंद्रित एक समर्पित मीडिया प्लेटफॉर्म है

। हमारा उद्देश्य EV इंडस्ट्री से जुड़ी न्यूज़, पॉलिसी अपडेट, नए लॉन्च, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बाजार के रुझान, उद्योग से जुड़े मुद्दों और एक्सक्लूसिव इनसाइट्स को विश्वसनीय, प्रभावशाली और सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाना है।

हम केवल खबरें साझा नहीं करते, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषण रहित भविष्य की दिशा में हो रहे बदलावों को समझने और समझाने का काम भी करते हैं, ताकि पाठकों, उपभोक्ताओं, डीलर्स, उद्योग जगत और नीति निर्माताओं तक एक सार्थक और भरोसेमंद जानकारी पहुंच सके। 🌱

📢 EV की हर खबर | Green Energy Updates | Brand & Event Promotions

भारत की प्रदूषण, पर्यावरण, ऊर्जा, रेट्रोफिट, ड्रोन एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से संबंधित अच्छी खबरों को दुनिया तक पहुँचाने की इस मुहिम में हमारा साथ दें।

देश में प्रदूषण, पर्यावरण, ऊर्जा, रेट्रोफिट, ड्रोन एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से संबंधित अच्छी खबरों को ईवी ड्राइव द फ्यूचर आप तक पहुँचाना चाहता है। सकारात्मक पत्रकारिता के ज़रिए हम भारत को बेहतर बनाना चाहते हैं, जो आपके साथ के बिना मुमकिन नहीं है। यदि आप ईवी ड्राइव द फ्यूचर के पेज पर प्रकाशित अच्छी ख़बरों को पढ़ते हैं, पसंद करते हैं और इन्हें पढ़कर अपने देश पर गर्व महसूस करते हैं, तो इस मुहिम को आगे बढ़ाने में हमारा साथ दें।

हर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हमारा ये कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है कि हम अपने भारत देश को प्रदूषण मुक्त बनायें। इसी प्रयास के तहत हम प्रदूषण, पर्यावरण, ऊर्जा, रेट्रोफिट, ड्रोन एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे मे आपको अवगत कराना चाहते है। ईवी ड्राइव द फ्यूचर चैनल के माध्यम से प्रदूषण रहित वाहन, पर्यावरण और उद्योग के बारे मे ज़्यादा से ज़्यादा लोग जान सके और नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकें। ईवी ड्राइव द फ्यूचर चैनल को अधिक से अधिक सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट और शेयर करे ताकि हम अपनी पहुँच ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक बना सके।

ईवी ड्राइव द फ्यूचर चैनल को अधिक से अधिक सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट और शेयर करे ताकि हम अपनी पहुँच ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक बना सके।

If you are a Manufacturer, Dealer and Supporter who want to share info related to pollution, environment, energy, retrofitting, drone and electric vehicles on our EV page and YouTube Channel. Please send an email to [email protected], [email protected] and for any promotions and advertisements on page and YouTube, please contact 09899162928

अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 09899162928 या [email protected] और [email protected] पर मेल करें।

प्रदूषण, पर्यावरण, ऊर्जा, रेट्रोफिट, ड्रोन एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से संबंधित हमारी खबरे फेसबुक, व्हाट्सअप्प चैनल व यूट्यूब चैनल पर लगातार अपडेट होती रहती हैं। लाइक, शेयर व सब्सक्राइब या फॉलो करें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें👇👇👇

https://www.youtube.com/
https://www.facebook.com/
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

25/08/2026

अपने क्षेत्र में करें Electric Mobility Business की नई शुरुआत

EV Dealership या Electric Vehicle Business से जुड़ना चाहते हैं, तो आज ही संपर्क करें।

📞 Call Now Bahubali E-vehicles : +91-78400-47268

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25



⚠️ अस्वीकरण / नियम एवं शर्तें

चित्र एवं वीडियो में प्रदर्शित सामग्री केवल सांकेतिक एवं जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है।

उल्लिखित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, माइलेज, कमाई, कीमत एवं EMI संबंधी विवरण मॉडल, वैरिएंट, उपयोग, ड्राइविंग कंडीशन एवं क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। सभी फीचर्स प्रत्येक मॉडल या संस्करण में उपलब्ध हों, यह आवश्यक नहीं है।

कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत, ऑफर्स एवं अन्य विवरणों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

लो स्पीड ई-स्कूटर बाजार में डीलरशिप की होड़, लुभावने ऑफर्स के बीच उठ रहे गुणवत्ता और आफ्टर सेल्स के सवालनई दिल्ली: भारत ...
25/08/2026

लो स्पीड ई-स्कूटर बाजार में डीलरशिप की होड़, लुभावने ऑफर्स के बीच उठ रहे गुणवत्ता और आफ्टर सेल्स के सवाल

नई दिल्ली: भारत में लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी के साथ इस सेगमेंट में नई-नई कंपनियों द्वारा अपना डीलर नेटवर्क बढ़ाने की कोशिश भी दिखाई दे रही है। डीलरों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों की ओर से अलग-अलग तरह के मार्जिन, ऑफर्स, मार्केटिंग सपोर्ट और बिजनेस अवसर पेश किए जा रहे हैं।

हालांकि, इस बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या केवल आकर्षक ऑफर और बेहतर मार्जिन के आधार पर डीलरशिप लेना पर्याप्त है?

डीलर के सामने सिर्फ मार्जिन नहीं, प्रोडक्ट की जिम्मेदारी भी
******************************************************
लो स्पीड ई-स्कूटर बेचने वाला डीलर केवल वाहन की बिक्री तक सीमित नहीं रहता। ग्राहक की पहली शिकायत, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और वारंटी से जुड़े मामलों में भी डीलर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ऐसे में डीलरशिप लेने से पहले कंपनी के प्रोडक्ट की गुणवत्ता, पार्ट्स की विश्वसनीयता, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, वारंटी पॉलिसी और After Sales Service को समझना जरूरी हो जाता है।

सस्ता प्रोडक्ट या भरोसेमंद प्रोडक्ट?
********************************
लो स्पीड ई-स्कूटर बाजार में कीमत एक बड़ा प्रतिस्पर्धी फैक्टर है। लेकिन अगर कम कीमत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण पार्ट्स की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, तो इसका असर आगे चलकर ग्राहक और डीलर—दोनों पर पड़ सकता है।

किसी पार्ट में खराबी आने पर ग्राहक सबसे पहले डीलर के पास पहुंचता है। ऐसे में यदि कंपनी की सप्लाई, स्पेयर पार्ट्स या वारंटी सपोर्ट कमजोर रहा, तो उसका सीधा असर डीलर की प्रतिष्ठा और ग्राहक के भरोसे पर पड़ सकता है।

डीलरों के लिए भी जरूरी है सही सवाल पूछना
******************************************
डीलरशिप लेने से पहले केवल यह देखना पर्याप्त नहीं होना चाहिए कि मार्जिन कितना मिलेगा या कंपनी कितनी बिक्री का दावा कर रही है।

बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि:-
********************************
01. कंपनी के प्रोडक्ट की वास्तविक गुणवत्ता कैसी है?
02. स्पेयर पार्ट्स कितनी आसानी से उपलब्ध होंगे?
03. वारंटी क्लेम का समाधान कितनी जल्दी होगा?
04. आफ्टर सेल्स सर्विस का नेटवर्क कितना मजबूत है?
05. कंपनी डीलर को बिक्री के बाद कितना सपोर्ट देगी?
06. ग्राहक शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी कौन और किस तरह निभाएगा?

लो स्पीड ई-स्कूटर बाजार में डीलर नेटवर्क का विस्तार जरूरी हो सकता है, लेकिन इसके साथ प्रोडक्ट क्वालिटी, ग्राहक संतुष्टि और लंबे समय की कंपनी-डीलर साझेदारी पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है।

बड़ा सवाल
**********
क्या लो स्पीड EV बाजार में डीलर बनाने की होड़ के साथ कंपनियां डीलर और ग्राहक को लंबे समय का भरोसा भी दे रही हैं?

यही सवाल अब इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट की अगली दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

क्या सस्ता पार्ट वाकई ग्राहक की बचत है?सवाल सिर्फ कम कीमत का नहीं है, सवाल है Quality, Reliability और After Sales Servic...
25/08/2026

क्या सस्ता पार्ट वाकई ग्राहक की बचत है?

सवाल सिर्फ कम कीमत का नहीं है, सवाल है Quality, Reliability और After Sales Service का

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

क्या लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम कीमत ही सबसे बड़ा फैक्टर है? 🤔आपकी राय और वास्तविक अनुभव से इस मुद्दे को लो स्पीड...
24/08/2026

क्या लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम कीमत ही सबसे बड़ा फैक्टर है? 🤔

आपकी राय और वास्तविक अनुभव से इस मुद्दे को लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडस्ट्री के सामने मजबूती से उठाने और क्वालिटी व ग्राहक अनुभव में सुधार की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अगर आपके लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में कोई पार्ट जल्द खराब हुआ है, तो इस बारे में आपका क्या अनुभव रहा?

कंपनी, मॉडल और समस्या के बारे में कमेंट में जरूर साझा करें।

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

24/08/2026

🚩 हमारी संस्कृति, हमारी सवारी और हर सफर में Plug n Ride Motors 🛺⚡

कलश यात्रा और भव्य रैली में Plug n Ride Motors की शानदार मौजूदगी ने उत्सव के रंग में जोड़ा आधुनिकता का नया अंदाज। 🙏🎊

बेहतरीन लुक, आरामदायक सफर और स्वच्छ मोबिलिटी की दिशा में एक स्मार्ट कदम। 🌱🇮🇳

📞 बुकिंग एवं जानकारी: 7314599791

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

गाजियाबाद में EV चार्जिंग पर मिलेगी 20% छूट, 564 स्टेशनों पर लागू होगा TOD नियमगाजियाबाद के इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लि...
24/08/2026

गाजियाबाद में EV चार्जिंग पर मिलेगी 20% छूट, 564 स्टेशनों पर लागू होगा TOD नियम

गाजियाबाद के इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! ⚡🔋

जिले के 564 सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन चार्ज कराने पर 20 प्रतिशत Time of Day (TOD) छूट मिलेगी।

गाजियाबाद में करीब 80 हजार इलेक्ट्रिक वाहन होने के चलते इस फैसले से बड़ी संख्या में EV यूजर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।

☀️ दिन में EV चार्जिंग बढ़ने से सौर ऊर्जा की खपत को भी बढ़ावा मिलेगा। तेज धूप के दौरान सोलर पावर का उत्पादन अधिक होने पर अतिरिक्त बिजली की खपत EV चार्जिंग के जरिए की जा सकेगी, जिससे ग्रिड संतुलन में भी मदद मिलेगी।

📌 ध्यान दें: यह 20% छूट केवल सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशनों पर लागू होगी। घरेलू या निजी चार्जिंग पर इसका लाभ नहीं मिलेगा।

🌱 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ग्रीन एनर्जी, स्वच्छ मोबिलिटी और ईवी इंडस्ट्री की विश्वसनीय खबरें, पॉलिसी अपडेट, नए लॉन्च, एक्सक्लूसिव इनसाइट्स और ब्रांड प्रमोशन के लिए जुड़े रहें EV Drive the Future के साथ।

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

⚡ EV Components से जुड़े कारोबार के लिए बड़ा अवसरक्या आप EV Components, Electric Mobility, Auto Parts, Technology या EV ...
24/08/2026

⚡ EV Components से जुड़े कारोबार के लिए बड़ा अवसर

क्या आप EV Components, Electric Mobility, Auto Parts, Technology या EV Supply Chain से जुड़े हैं? तो यह आयोजन आपके लिए खास हो सकता है।

🇮🇳 MSME Development & Facilitation Office, Karnal द्वारा आयोजित Vendor Development Programme cm Exhibition on EV Components में उद्योग जगत के लिए Networking, Buyer Seller Interaction, Technology Showcase और नए Business Opportunities का मंच मिलेगा।

📅 01–02 सितंबर 2026
📍 ICAT, Manesar, Gurugram

🤝 नए Buyers से जुड़ें
⚙️ नई Technologies को जानें
🔋 EV Components की Supply Chain को मजबूत करें
📈 नए Business Opportunities तलाशें

EV Industry से जुड़े MSMEs, Manufacturers, Suppliers और Business Professionals के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

🚀 Build Connections. Explore Opportunities. Drive the Electric Future.

📲 ऐसी ही EV Industry की खबरों, Policy Updates, New Launches और Exclusive Insights के लिए EV Drive the Future को Follow, Like, Share & Subscribe जरूर करें।

24/08/2026

Front में Style, Left में Swag, Right में जलवा और Back का Look एकदम ओए होए 🔥🛺

चालक के लिए आरामदायक ड्राइविंग और सवारी के लिए शानदार सफर। दमदार कमाई के साथ बाहुबली L5 (6+1) सिर्फ एक ई-रिक्शा नहीं, बल्कि सड़क का सुपरस्टार है। 💪⚡

पेश है बाहुबली L5 (6+1) आपका भरोसेमंद साथी, आपकी कमाई का मजबूत साधन।

📞 डीलरशिप के लिए संपर्क करें Bahubali E-vehicles: +91 78400 47268

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

फिनलैंड में बिना तार बिजली को नियंत्रित करने की दिशा में नई तकनीक, अल्ट्रासाउंड से हवा में विद्युत स्पार्क को मिला रास्त...
24/08/2026

फिनलैंड में बिना तार बिजली को नियंत्रित करने की दिशा में नई तकनीक, अल्ट्रासाउंड से हवा में विद्युत स्पार्क को मिला रास्ता

हेलसिंकी। फिनलैंड में वैज्ञानिकों ने बिना पारंपरिक तार के विद्युत प्रवाह को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया है। हेलसिंकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों की मदद से हवा में उत्पन्न विद्युत स्पार्क को एक निर्धारित मार्ग पर निर्देशित करने की तकनीक प्रदर्शित की है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में विद्युत स्पार्क हवा में अनियंत्रित तरीके से फैल सकता है। प्रयोग में अल्ट्रासोनिक तरंगों का इस्तेमाल करके हवा में एक नियंत्रित क्षेत्र बनाया गया, जिससे विद्युत स्पार्क को एक तय दिशा में ले जाना संभव हुआ। शोधकर्ताओं ने इसे भविष्य में एक तरह के ‘अदृश्य विद्युत तार’ जैसी तकनीकों के विकास की दिशा में संभावित कदम बताया है।

इस तकनीक का उद्देश्य फिलहाल घरों या वाहनों तक बिना तार बिजली पहुंचाना नहीं है। यह अभी प्रयोगशाला स्तर का शोध है और इसे पारंपरिक बिजली के तारों का व्यावहारिक विकल्प कहना जल्दबाजी होगी।

शोध के मुताबिक, इस तकनीक के संभावित इस्तेमाल में बिना संपर्क वाले इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, चुनिंदा स्थानों तक विद्युत ऊर्जा पहुंचाना और कुछ वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुप्रयोग शामिल हो सकते हैं।

फिनलैंड में वायरलेस ऊर्जा से जुड़े अनुसंधान का दायरा अल्ट्रासाउंड तक सीमित नहीं है। रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित वायरलेस पावर ट्रांसफर और अन्य ऊर्जा ट्रांसफर तकनीकों पर भी शोध किया जा रहा है। इनका उद्देश्य खास तौर पर कम ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और भविष्य के IoT सिस्टम के लिए नए ऊर्जा समाधान विकसित करना है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे “फिनलैंड ने हवा में लंबी दूरी तक बिजली पहुंचाने की तकनीक विकसित कर ली” या “अब बिजली के तारों की जरूरत नहीं होगी” जैसे दावों के साथ पेश करना भ्रामक होगा। उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि शोधकर्ताओं ने अल्ट्रासाउंड की मदद से हवा में विद्युत स्पार्क को नियंत्रित करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

यह प्रयोग वायरलेस ऊर्जा और संपर्क रहित इलेक्ट्रॉनिक्स के भविष्य के लिए संभावनाएं जरूर खोलता है, लेकिन इसके व्यावहारिक और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए अभी आगे और शोध की आवश्यकता है।

स्रोत: University of Helsinki, University of Oulu

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

ग्रेटर नोएडा में बनेगा 2 एकड़ का Traffic Training Park, चालकों को मिलेगी Safe Driving की Practical Trainingउत्तर प्रदेश ...
24/08/2026

ग्रेटर नोएडा में बनेगा 2 एकड़ का Traffic Training Park, चालकों को मिलेगी Safe Driving की Practical Training

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में Traffic Training Park विकसित किया जाएगा। इस पार्क में वाहन चालकों को Safe Driving और Traffic Rules की Practical Training दी जाएगी।

यहां कृत्रिम सड़कों के माध्यम से वाहन चालकों को वास्तविक यातायात परिस्थितियों का व्यावहारिक अनुभव कराया जाएगा। साथ ही नए चालकों में Road Safety Awareness बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

करीब डेढ़ वर्ष में इस पार्क के तैयार होने की उम्मीद है। यह पहल सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

📲 EV सेक्टर की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों से जुड़े रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va5aEbV9mrGe87aKmd25

Address

Delhi

Opening Hours

Monday 11am - 7pm
Tuesday 11am - 7pm
Wednesday 11am - 7pm
Thursday 11am - 7pm
Friday 11am - 7pm
Saturday 11am - 7pm
Sunday 11am - 7pm

Telephone

+919899162928

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EV Drive the Future posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to EV Drive the Future:

Shortcuts

Share