16/09/2026
लखनऊ में गर्लफ्रेंड को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जनसेश्वर मिश्र पार्क के पास अनामिका नाम की युवती अपनी महिला मित्र के साथ चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान उसका बॉयफ्रेंड शाहनवाज भी एक दूसरी महिला मित्र के साथ वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद के बाद शाहनवाज दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा। इसी दौरान अनामिका कार के सामने आ गई। आरोप है कि शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दी, जिससे युवती सड़क पर गिर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।