Dilli Ka Aaina

Dilli Ka Aaina Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dilli Ka Aaina, News & Media Website, Delhi.

"दिल्ली का दर्द" अब "दिल्ली का आईना" बनेगा। यहाँ हम उन मुद्दों को उजागर करेंगे जो हमें रोज़ परेशान करते हैं। यह पेज लोगों को अपनी कहानियाँ साझा करने और समस्याओं के समाधान खोजने के लिए एक मंच देगा।

DTC विभाग में रोज 70% ड्राईवर और कंडक्टर के साथ जबरदस्ती डबल ड्यूटी करवाने का खेल बंद करो बंद करो, तभी सड़कों पर रोज एक्...
23/05/2026

DTC विभाग में रोज 70% ड्राईवर और कंडक्टर के साथ जबरदस्ती डबल ड्यूटी करवाने का खेल बंद करो बंद करो, तभी सड़कों पर रोज एक्सीडेंट हो रहे है Rekha Delhi Transport Corporation

23/05/2026

गेस्ट टीचर्स को सेंसस ट्रेनिंग के दौरान ऑन ड्यूटी ट्रीट करने बारे ,...
साथियों मेल लेटर भेजते रहे चीजें हक में आयेंगी ....
*दिल्ली सरकार का आदेश - दिनांक: 22/05/2026*
*विषय: जनगणना ट्रेनिंग में गए गेस्ट टीचर्स को "On Duty" माना जाएगा*

*मुख्य बातें:*

1. *किसके लिए है ये आदेश?*
उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में जो Guest Teachers शिक्षा निदेशालय (DoE) के तहत काम कर रहे हैं और जिन्हें जनगणना 2027 के लिए Enumerator/Supervisor बनाया गया है।

2. *समस्या क्या थी?*
SBV Block J&K- Dilshad Garden के गेस्ट टीचर्स से कई आवेदन मिले थे कि उन्हें जनगणना ट्रेनिंग पर जाने पर सैलरी कटने का डर है।

3. *आदेश क्या है?*
*Now Therefore, it is hereby directed that:*
- जितने भी Guest Teachers जनगणना की ट्रेनिंग में लगे हैं, उन्हें ट्रेनिंग की पूरी अवधि के लिए *"On Duty"* माना जाएगा।
- *स्कूल के प्रिंसिपल/HOS उनकी सैलरी से कोई कटौती नहीं करेंगे* उन दिनों की जब वे ऑफिसियल जनगणना ट्रेनिंग में गए थे।

4. *कानूनी आधार:*
- Census Act, 1948 की धारा 11 के तहत जनगणना ड्यूटी करना अनिवार्य है। ड्यूटी से मना करने पर सजा का प्रावधान है।
- DoE का पुराना आदेश DE.18.2(73)/E-V/2017/Part/616-622 दिनांक 23-09-2021 का भी हवाला दिया गया है।

5. *किसे भेजा गया है?*
To: Principal, SBV Block J&K- Dilshad Garden
Copy to: DM North-East, Registrar General of India, DDE District NE-2

---

*इसका मतलब क्या हुआ?*

**पहले** **अब इस आदेश के बाद**
ट्रेनिंग पर जाने से सैलरी कट सकती थी ट्रेनिंग के दिन "On Duty" माने जाएंगे = No Salary Cut
Leave लेनी पड़ती थी Leave नहीं लेनी पड़ेगी, ड्यूटी मानी जाएगी
HOS मना कर सकते थे HOS मना नहीं कर सकते, आदेश मानना पड़ेगा

*Important:* ये आदेश सिर्फ "Official Census Training" के दिनों के लिए है। फील्ड वर्क/असली जनगणना के समय का अलग से आदेश आएगा।

अगर आपके प्रिंसिपल सैलरी काटते हैं तो इस आदेश की कॉपी दिखा दो। http://F.No. SDM(HQ)/DC/NE/Census/2027/6458-60 दिनांक 22/05/2026
Delhi new guest teacher association 2017-18

23/05/2026

कहने को तो दिल्ली की रीढ़ की हड्डी हैं DTC कर्मचारी, लेकिन जब बात घर चलाने और हक की आती है, तो हालात इस वीडियो जैसे ही बन जाते हैं! 🚌💼
दिन-रात दिल्ली की सड़कों पर जनता को मंज़िल तक पहुँचाने वाले इन कर्मचारियों की तनख्वाह और भत्तों का ये हाल है कि आते ही ख़त्म हो जाती है। हँसते-हँसते इस वीडियो में एक बहुत बड़ा दर्द छिपा है।
प्रशासन और सरकार को अब DTC कर्मचारियों की जायज़ माँगों, समय पर सैलरी और उनके हक पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। जब तक कर्मचारियों का घर ख़ुशहाल नहीं होगा, तब तक दिल्ली की परिवहन व्यवस्था कैसे मज़बूत होगी?
इस आवाज़ को आगे बढ़ाइए ताकि यह उच्च अधिकारियों और सरकार के कानों तक पहुँचे! 📢👇
👉क्रेडिट बाय राव ब्लॉग

18/05/2026
18/05/2026

तैयार रहो डीटीसी वालों अगला नंबर तुम्हारा है बहुत प्रचार किया था न तुम सब ने,,,,,,,,,,,

सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि कल हमारे DTC MD Jitender Yadav शादीपुर डिपो गए थे। वहां एक कर्मचारी द्वारा कम वेतन की समस्या बताई गई, जिस पर MD साहब ने कहा कि “कंडक्टर को जो मिल रहा है वह भी ज्यादा है, बाहर लोग ₹300 में भी काम करने को तैयार हैं।”
इस प्रकार की भाषा का प्रयोग संविदा (Contract) कर्मचारियों के प्रति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। अब आप स्वयं समझ सकते हैं कि कर्मचारियों को किस प्रकार भ्रम में रखा जा रहा है कि भविष्य में Basic + DA लागू होगा। वास्तविकता यह है कि आने वाले समय में “Conductor-less Buses” की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
साथ ही Ashok, Neeraj और Ankur Garg जैसे अधिकारियों की deputation अवधि लगातार बढ़ाई जा रही है। Vigilance विभाग को भी पूरी तरह कमजोर कर दिया गया है।
यूनियन भी इनके इशारों पर चल रही है। जब ये लोग “चुप” रहने को कहते हैं तो सब चुप हो जाते हैं। अधिकांश लोग केवल अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं, जबकि कर्मचारी अभी भी भ्रम में हैं कि उन्हें Basic + DA मिलेगा। जो व्यक्ति ₹300 में कंडक्टर रखने की बात करता है, वह कर्मचारियों को Basic + DA देगा — यह सोचने वाली बात है। उन्हें तो वर्तमान वेतन भी अधिक लग रहा है।
ऐसा नहीं है कि सरकार या मंत्रियों को इन सब बातों की जानकारी नहीं है। सबको सब पता है, लेकिन सभी अपने-अपने लाभ में व्यस्त हैं।
एक समय ऐसा भी आ सकता है जब बिना किसी नोटिस के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए, क्योंकि एग्रीमेंट में पहले से ही ऐसी शर्तें लिखवाई गई हैं।

17/05/2026

"सब्जी नहीं है घर में? ना... एक आलू था वो सुबह बना दिया था।"
​ये शब्द किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी हैं। जब एक DTC प्राइवेट क्लस्टर ड्राइवर अपनी पत्नी से कहता है कि ₹20,000 की नौकरी में वो क्या-क्या संभाले, तो मजबूरी और लाचारी साफ़ नज़र आती है। बिना सब्जी के सिर्फ़ पानी के घूंट के साथ रोटी निगलना... यह आज के 'विकसित' दौर की एक अनदेखी तस्वीर है।
​इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि इन कर्मचारियों की आवाज़ और उनका दर्द अधिकारियों तक पहुँच सके। 🙏

Credit by - rio vlog

10/05/2026

DTC कर्मचारी के प्रशन झलका दर्द
: "16 साल की सेवा... पर क्या मिला? 🚌⚖️
DTC के ड्राइवर और कंडक्टर दिल्ली की लाइफलाइन हैं। तपती धूप हो या कड़कड़ाती ठंड, हम दिल्ली को मंज़िल तक पहुँचाते हैं। लेकिन क्या सरकार ने कभी हमारी मंज़िल के बारे में सोचा?
शिक्षकों और MCD कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, जिसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन 17-18 हज़ार में आज के दौर में घर चलाना कितना मुश्किल है, क्या कोई सुनने वाला है?
हम भी दिल्ली का हिस्सा हैं, हमारे भी परिवार हैं। प्रशासन और सरकार से विनम्र निवेदन है कि हमारी आवाज़ को अनसुना न करें।
"

07/02/2026

"रात हो या दिन, उत्तम नगर - द्वारका मोड़ का जाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। आज का नज़ारा देख लीजिए! प्रदूषण फ्री है ही साथ में........












06/02/2026

प्रशासन कब जागेगा? उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक रोज़ घंटों का जाम। आम जनता का समय और पेट्रोल दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ओर साथ में प्रदुषण फ्री
अब सफर नहीं, बल्कि एक 'लाइफस्टाइल' बन गया है! 🚦😩 हर रोज़ की वही कहानी।












06/02/2026

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilli Ka Aaina posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share