01/06/2026
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इनकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इनकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है।
5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में ये सिलेंडर 821.50 रुपये में उपलब्ध होंगे। नई कीमतें 1 जून से लागू हो जाएंगी।
घरेलू सिलेंडरों के दाम अपरिवर्तित
हालांकि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ कमर्शियल और FTL सिलेंडरों पर ही यह बढ़ोतरी लागू हुई है।