Aniket

Aniket Hi, I Am "Aniket" And This Is My Space where I Am Sharing My Day To Day Activity And Life Challenges. Thank You. Email: [email protected]

Please follow My Page So I Can Encourage My Self To Share More And More Daily Life Challenges And Activities.

13/07/2026

तमाम जिस्म ही घायल था घाव ऐसा था कोई न जान सका रख-रखाव कैसा था

बस इक कहानी हुई ये पड़ाव ऐसा था मिरी चिता का भी मंज़र अलाव ऐसा था

वो हम को देखता रहता था हम तरसते थे हमारी छत से वहाँ तक दिखाव ऐसा था

कुछ ऐसी साँसें भी लेना पड़ीं जो बोझल थीं हवा का चारों तरफ़ से दबाव ऐसा था

ख़रीदते तो ख़रीदार ख़ुद भी बिक जाते तपे हुए खरे सोने का भाव ऐसा था

हैं दाएरे में क़दम ये न हो सका महसूस रह-ए-हयात में यारो घुमाओ ऐसा था

कोई ठहर न सका मौत के समुंदर तक हयात ऐसी नदी थी बहाव ऐसा था

बस उस की माँग में सिंदूर भर के लौट आए हमारे अगले जनम का चुनाव ऐसा था

फिर इस के बअ'द झुके तो झुके ख़ुदा की तरफ़ तुम्हारी सम्त हमारा झुकाव ऐसा था

वो जिस का ख़ून था वो भी शनाख़्त कर न सका हथेलियों पे लहू का रचाव ऐसा था

ज़बाँ से कुछ न कहूँगा ग़ज़ल ये हाज़िर है दिमाग़ में कई दिन से तनाव ऐसा था

फ़रेब दे ही गया 'नूर' उस नज़र का ख़ुलूस फ़रेब खा ही गया मैं सुभाव ऐसा था

कृष्ण बिहारी नूर

भाई ये 99 Acres वाले मुझे कैसा 2 BHK VILLA दिखा रहे हैं। मैं यह विला बिल्कुल नहीं ले पाऊंगा।
26/06/2026

भाई ये 99 Acres वाले मुझे कैसा 2 BHK VILLA दिखा रहे हैं। मैं यह विला बिल्कुल नहीं ले पाऊंगा।

16/06/2026

अपने सब यार काम कर रहे हैं
और हम हैं कि नाम कर रहे हैं

तेग़-बाज़ी का शौक़ अपनी जगह
आप तो क़त्ल-ए-आम कर रहे हैं

दाद-ओ-तहसीन का ये शोर है क्यूँ
हम तो ख़ुद से कलाम कर रहे हैं

हम हैं मसरूफ़-ए-इंतिज़ाम मगर
जाने क्या इंतिज़ाम कर रहे हैं

है वो बेचारगी का हाल कि हम
हर किसी को सलाम कर रहे हैं

एक क़त्ताला चाहिए हम को
हम ये एलान-ए-आम कर रहे हैं

क्या भला साग़र-ए-सिफ़ाल कि हम
नाफ़-प्याले को जाम कर रहे हैं

हम तो आए थे अर्ज़-ए-मतलब को
और वो एहतिराम कर रहे हैं

न उठे आह का धुआँ भी कि वो
कू-ए-दिल में ख़िराम कर रहे हैं

उस के होंटों पे रख के होंट अपने
बात ही हम तमाम कर रहे हैं

हम अजब हैं कि उस के कूचे में
बे-सबब धूम-धाम कर रहे हैं

*जौन एलिया*

28/05/2026

बहुत से पेड़ सुख गए हैं

28/05/2026

सारे पेड़ सुख गए

19/05/2026

बस खंजर से करो बात न तलवार से पूछो.. मैं क़त्ल हुआ हूं कैसे मेरे यार से पूछो।।

फ़र्ज़ अपना मसीहा ने अदा कर दिया लेकिन.. किस तरह कटी है रात ये बीमार से पूछो।।

कुछ भूल हुई है तो सज़ा भी कोई होगी.. सब कुछ मैं बता दूंगा ज़रा प्यार से पूछो।।

आंखों ने तो चुप रह के भी रूदाद सुना दी.. क्यूँ खुल न सके ये लब-ए-इज़हार से पूछो।।

रौनक है मेरे घर में तसव्वुर ही से जिसके.. वो कौन था "राही" दर-ओ-दीवार से पूछो।।

28/04/2026

तुम में जो बात थी। वो बात नहीं आई है। तुम में जो बात थी वो बात नहीं आई है। क्या ये तस्वीर किसी गैर से खिंचवाई है।

With Punam Kumari – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉
21/04/2026

With Punam Kumari – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉

21/04/2026

बना है शाह का मुशाहिद। फिरे है इतराता

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aniket posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share