22/08/2026
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो पानी से नहाता है, वह लिबास बदलता है और जो पसीने से नहाता है, वह इतिहास बदलता है।” इमरान ने कहा कि राहुल गांधी ने डर को खत्म कर दिया है और अब इस सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोगों के साथ खड़े नजर आएंगे।