Akhtar Says

Akhtar Says Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhtar Says, Digital creator, Delhi.

आखिर लोगों को हो किया गया हैं? बॉयफ्रेंड बेड पर था। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। उसके हाथ में हथकड़ी थी और पांव भी बंधे ...
22/04/2026

आखिर लोगों को हो किया गया हैं?

बॉयफ्रेंड बेड पर था। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। उसके हाथ में हथकड़ी थी और पांव भी बंधे थे। यह एक कपल के बीच B**M रोल प्ले था। अचाकन इसने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। सुबह युवक की लाश ऐसे ही बेड पर मिली। इस केस में हिला देने वाला खुलासा हुआ कि युवक की ही गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया। महिला ने इस पल को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु की रहने वाली 27 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले उसे बांधा, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उसे आग लगा दी।

जांचकर्ताओं ने बताया कि महिला ने अपने मोबाइल फोन पर उसके आखिरी पलों को रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमा और पीड़ित किरण, दोनों 27 साल के थे। वे राजाजीनगर में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे और पिछले लगभग दो सालों से रिलेशनशिप में थे।

महज़ एक पार्किंग की जगह के लिए किसी की जान ले लेना... क्या हम एक ऐसे समाज में बदल रहे हैं जहाँ इंसान की ज़िंदगी की कोई क...
21/04/2026

महज़ एक पार्किंग की जगह के लिए किसी की जान ले लेना... क्या हम एक ऐसे समाज में बदल रहे हैं जहाँ इंसान की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं बची?

दिल्ली के प्रीत विहार में एक मामूली पार्किंग विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि भाई का झगड़ा सुलझाने आए 34 वर्षीय कारोबारी पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 3 राउंड फायरिंग हुई और खुशियों वाला घर पल भर में मातम में डूब गया।

आखिर लोगों में इतना गुस्सा कहाँ से आ रहा है?
क्यों छोटी-छोटी बातों पर हथियार निकाल लेना अब आम बात हो गई है?

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक शातिर अपराधी ने सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने पहन ली और फिर मिर्ची स्प्रे निकालकर ज्व...
15/04/2026

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक शातिर अपराधी ने सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने पहन ली और फिर मिर्ची स्प्रे निकालकर ज्वेलर की आंखों पर छिड़क दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक ज्वेलरी शॉप पर लूटपाट की वारदात सामने आई है। इस घटना में एक शातिर ज्वेलर की आंखों पर मिर्ची स्प्रे छिड़ककर पांच सोने की अंगूठी लूटकर भाग निकला। यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया। मामले में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात ग्रेटर नोएडा के थाना कासना के इलाके में कालीचरण मार्केट की शगुन ज्वेलर्स पर हुई। दुकान मालिक हेम पाल वर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल को एक शख्स उनकी दुकान पर पहुंचा और महिलाओं की अंगूठियां मांगने लगा। दुकान मालिक हेम पाल वर्मा ने उसे पांच सोने की लेडीज रिंगें दिखाईं, जो उसने अपनी उंगलियों पर ट्राई कर लीं।

NHAI ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के 26.5 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर और अन्य धीमी गत...
15/04/2026

NHAI ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के 26.5 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर और अन्य धीमी गति वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध गीता कॉलोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) जंक्शन तक लागू रहेगा। इस फैसले के पीछे मुख्य वजह सुरक्षा को बताया गया है। आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर कुछ दुर्घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें दोपहिया वाहन भी शामिल थे। ऐसे में NHAI ने संभावित जोखिम को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

कॉरिडोर दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक जाएगा। NHAI के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे का पहला पैकेज लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, बिहारीपुर, अंकुर विहार, ट्रोनिका सिटी और मंडोला होते हुए बागपत (उत्तर प्रदेश) के EPE क्रॉसिंग तक फैला है। इसे 6 लेन के एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में विकसित किया गया है, जहां केवल तेज गति वाले वाहनों को अनुमति होगी।

 : दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार तड़के झुग्गियों में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें...
15/04/2026

: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार तड़के झुग्गियों में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें पति-पत्नी और उनकी दो साल की बेटी शामिल हैं। बुद्ध विहार में हुई इस घटना में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली फायर सर्विस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां मौजूद रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दमकल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि झुग्गियों के बीच जमा कबाड़ में आग लगने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आग अब पूरी तरह से काबू में है।

गाजियाबाद…एक युवक चोरी करने के इरादे से कल रात को क्लीनिक में घुसने की कोशिश कर रहा थातभी शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच...
11/04/2026

गाजियाबाद…
एक युवक चोरी करने के इरादे से
कल रात को क्लीनिक में घुसने की कोशिश कर रहा था
तभी शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच
उसकी गर्दन फंस गई,
पूरी रात वो उसी हालत में लटका रहा…
सुबह जब किसी ने देखा
तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया
काफी मशक्कत के बाद उसकी गर्दन निकाली गई
खबर है कि जिस क्लीनिक में चोरी करने घुसा था,
उसी में उसका इलाज भी करवाया जा रहा है!

दिल्ली पुलिस ने नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री पकड़ी है, यहां “सेंसोडाइन” (Sensodyne) के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे थे,180...
05/04/2026

दिल्ली पुलिस ने नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री पकड़ी है, यहां “सेंसोडाइन” (Sensodyne) के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे थे,
1800 भरी हुई ट्यूब, 10 हजार खाली ट्यूब, 1200 पैक्ड ट्यूब और 130 KG पेस्ट बरामद हुआ है।
सबसे इम्पोर्टेन्ट बात कि पुलिस ने इसमें फैक्ट्री के मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार है,
अब आप सोचिए, जिस सेंसोडाइन को कई डॉक्टर भी सजेस्ट करते हैं, वो भी नकली बन रहा था"

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक्टिव ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद।उत्तर-पूर्व जिला पुलिस की एएटीएस (AATS) टीम ने ...
04/04/2026

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक्टिव ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद।

उत्तर-पूर्व जिला पुलिस की एएटीएस (AATS) टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिससे मोटर वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, एएटीएस टीम पिछले कुछ समय से इलाके में सक्रिय वाहन चोरों पर लगातार नजर रख रही थी और खुफिया जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर टीम ने नंद नगरी के डी-1 पार्क के पास एक संदिग्ध युवक को रोका, जो काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार था।

पूछताछ के दौरान युवक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। जांच में बाइक चोरी की निकली, जो थाना नंद नगरी क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपी की पहचान अंकित (28), निवासी हरिजन बस्ती, मंडोली एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर थाना नंद नगरी में BNSS की धारा 35(1) के तहत कार्रवाई की। सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए। उसकी निशानदेही पर दो और चोरी के वाहन बरामद किए गए, जो थाना जाफराबाद और नंद नगरी इलाके से चोरी किए गए थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

रक्तदान के नाम पर काला खेल: क्या फ्री में दिया गया खून बन रहा है कारोबार?देशभर में हर दिन सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित क...
29/03/2026

रक्तदान के नाम पर काला खेल: क्या फ्री में दिया गया खून बन रहा है कारोबार?

देशभर में हर दिन सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।

इन शिविरों में लोग बिना किसी स्वार्थ के, इंसानियत के नाम पर अपना खून दान करते हैं ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

लेकिन हाल के कुछ मामलों ने इस नेक काम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप सामने आ रहे हैं कि जो खून लोग मुफ्त में दान करते हैं, वही खून बाद में ब्लड बैंकों या अस्पतालों में हजारों रुपये में बेचा जा रहा है।

रक्तदान शिविरों का उद्देश्य हमेशा से समाज सेवा रहा है। स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संगठन मिलकर ऐसे कैंप लगाते हैं,

जहां लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दान करने वाले व्यक्ति को यह भरोसा होता है कि उसका खून किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में इस्तेमाल होगा, न कि किसी के मुनाफे का जरिया बनेगा।

लेकिन जमीनी हकीकत कुछ जगहों पर अलग नजर आती है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि एक यूनिट खून, जो दानदाताओं से मुफ्त में लिया जाता है, उसे प्रोसेसिंग और अन्य खर्चों के नाम पर 4000 से 6000 रुपये तक में मरीजों को दिया जाता है।

सवाल यह नहीं है कि प्रोसेसिंग का खर्च क्यों लिया जा रहा है, बल्कि यह है कि क्या यह वाजिब है या इसके नाम पर अनावश्यक मुनाफाखोरी हो रही है?

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लड को सुरक्षित रखने, जांच करने और स्टोर करने में कुछ खर्च जरूर आता है। लेकिन यह भी सच है कि इस प्रक्रिया की एक तय सीमा होनी चाहिए।

जब यह कीमत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह सेवा नहीं बल्कि व्यापार का रूप ले लेती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को होती है,

जिन्हें आपातकाल में खून की जरूरत पड़ती है और उन्हें भारी रकम चुकानी पड़ती है।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक गंभीर विषय है। जरूरत है कि ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए।

हर यूनिट खून की लागत, प्रोसेसिंग फीस और वितरण की पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि कोई भी संस्था इसका गलत फायदा न उठा सके।

साथ ही, रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले संगठनों को भी जागरूक होना होगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस ब्लड बैंक को वे खून दे रहे हैं, वह उसका सही और नैतिक उपयोग करे।

दानदाताओं का विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि अगर यह विश्वास टूटता है तो लोग रक्तदान से पीछे हट सकते हैं।

रक्तदान एक महान कार्य है, लेकिन अगर इसके नाम पर मुनाफाखोरी होती रही, तो यह समाज के लिए एक खतरनाक संकेत होगा।

समय रहते इस पर नियंत्रण और निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि इंसानियत का यह काम हमेशा पवित्र बना रह

ईरान युद् के बीच  दुबई में डटे भारतीय...
27/03/2026

ईरान युद् के बीच दुबई में डटे भारतीय...

22/03/2026
22/03/2026

आने वाले समय में नई मिसाइलें और ड्रोन देखकर अमेरिकी और इजरायली हैरान हो जाएंगे : ईरानी फोर्स के कमांडर...

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhtar Says posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share