Birsa Bharat 2.0 Live

Birsa Bharat 2.0 Live बिरसा भारत 2.0 लाइव
� खबरें जो मायने रखती हैं
� न्यूज़ | एंटरटेनमेंट | वायरल अपडेट
� ज़मीन से जुड़

25/05/2026

देवघर को मिले नए डीसी ✨
सौरव कुमार भुवानिया ने संभाला पदभार।
जनकल्याण, पारदर्शिता और विकास को लेकर प्रशासनिक महकमे में नई उम्मीद।

24/05/2026
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार।फर्जी Customer Care बनकर ल...
23/05/2026

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार।
फर्जी Customer Care बनकर लोगों को लगाते थे चूना।
मोबाइल, सिम कार्ड और प्रतिबंधित सिम भी बरामद।

चांदन नदी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासादेवघर पुलिस ने महज 72 घंटे में युवती हत्या कांड की गुत्थी सुलझाई। मामूली विवाद बना...
23/05/2026

चांदन नदी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

देवघर पुलिस ने महज 72 घंटे में युवती हत्या कांड की गुत्थी सुलझाई। मामूली विवाद बना मौत की वजह, शव को बालू में दबाकर मिटाने की हुई थी कोशिश।

⚖️ तीन आरोपी गिरफ्तार
रिखिया थाना क्षेत्र, देवघर


( आरोपी का काल्पनिक पोटो है।)

देवघर में चला प्रशासन का बुलडोजर!5 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ ⚖️जसीडीह के घरवाडीह गांव में SDM कोर्ट के आदेश पर...
21/05/2026

देवघर में चला प्रशासन का बुलडोजर!
5 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ ⚖️
जसीडीह के घरवाडीह गांव में SDM कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ध्वस्त। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चला बुलडोजर।
अतिक्रमण हटते ही पीड़ित परिवार का बंद रास्ता फिर से खुला।

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता : बंद घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, LED TV समेत कई सामान बरामदसब हेडिंगCCTV ...
21/05/2026

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता : बंद घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, LED TV समेत कई सामान बरामद
सब हेडिंग

CCTV और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नगर थाना पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के कई सामान जब्त

देवघर नगर थाना पुलिस ने बंद पड़े घरों में चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 134/26, दिनांक 28.03.2026 के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 की रात पोखनाटिल्ला कॉलोनी निवासी मुन्ना मिश्रा के बंद घर से अज्ञात चोरों द्वारा LED TV, बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना एवं CCTV फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें LED TV, इन्वर्टर, बैटरी, कॉफी मशीन, ट्रॉली बैग और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में कृष कुमार, भविष्य कुमार उर्फ छोटू तथा आयुष कुमार झा शामिल हैं। इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम के कई अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तारFlipkart, Amazon, PhonePe और Airtel Paym...
19/05/2026

देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Flipkart, Amazon, PhonePe और Airtel Payment Bank के नाम पर लोगों को बना रहे थे ठगी का शिकार, 11 मोबाइल व 12 सिम कार्ड बरामद

देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों पर ऑनलाइन ठगी कर आम लोगों को झांसा देकर पैसे ठगने का आरोप है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank एवं Google पर PhonePe Customer Care अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा आरोपी PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों को फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सभी की संलिप्तता साइबर ठगी में पाई गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड तथा एक प्रतिबंधित सिम कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी Google Pay, PhonePe और PayTM Customer Care अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक और गिफ्ट कार्ड का लालच देकर ठगी करते थे। वहीं Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर खातों एवं कार्ड को दोबारा चालू कराने के नाम पर भी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ग्राहक सेवा के नाम पर मांगी गई निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें

19/05/2026

श्रावणी मेला से पहले बाबा नगरी में चला महासफाई अभियान

देवघर में आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर, शिवगंगा, नेहरू पार्क, जालसर सहित शहर के कई प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

उपायुक्त के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों, सफाई कर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बाबा नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

प्रशासन का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित व्यवस्था देने की तैयारी की जा रही है।

“स्वच्छता भी आस्था का एक हिस्सा है” — इसी संदेश के साथ देवघर तैयार हो रहा है श्रावणी मेला 2026 के लिए। 🔱

18/05/2026

देवघर में शंकरपुर रेल ओवरब्रिज शुरू होने के बाद अब शंकरपुर, रोहिणी, रायडीह रेलवे फाटक से लेकर आरोग्य भवन संथाली तक फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की मांग तेज हो गई है।
देवघर विधायक सुरेश पासवान ने इस संबंध में मांग रखी, जिस पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि निश्चित तौर पर यह फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। यदि यह परियोजना पूरी होती है तो लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और एम्स सहित आसपास के क्षेत्रों का आवागमन और भी सुगम होगा। 🚧🙏

17/05/2026

देवघर को मिली बड़ी राहत, शंकरपुर रेल ओवरब्रिज शुरू

देवघर के सत्संग-भिरखीबाद मार्ग स्थित नैयाडीह रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। करीब 37.55 करोड़ रुपये की लागत से बने 808 मीटर लंबे शंकरपुर रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन रविवार को गोड्डा सांसद Nishikant Dubey एवं देवघर विधायक Suresh Paswan ने किया।
ओवरब्रिज शुरू होने से अब एम्स देवघर, गिरिडीह और रांची की ओर जाने वाले यात्रियों को रेलवे फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आने वाले समय में देवघर में और भी ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

Address

Jharkhand
Deoghar
814152

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Birsa Bharat 2.0 Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share