TV Samachar

TV Samachar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TV Samachar, TV Network, Deoria, Deoria.
(1)

देवरिया के दृश्यम इंस्टिट्यूट ऑफ Fire & Safety Engeneering की तरफ से Safety Supervisor में सलेक्शन अनूप कुमार Call me 📞 ...
02/09/2025

देवरिया के दृश्यम इंस्टिट्यूट ऑफ Fire & Safety Engeneering की तरफ से Safety Supervisor में सलेक्शन अनूप कुमार

Call me 📞 +91 9328267419 ,7985656624

02/09/2025

अभी अभी देवरिया..

देवरिया में सड़क हादसा: एक की मौत, तीन गंभीर

देवरिया।
अभी-अभी सोनूघाट–महुवानी रोड पर AYT स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चारों लोग बारिपुर मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई। सभी घायल और मृतक बिशुनपुर कला, जनपद देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

देवरिया के शानदार फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट Admission Open 2025-26Call Me 📞 +91 93282 67419 ,7985656624
02/09/2025

देवरिया के शानदार फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट Admission Open 2025-26

Call Me 📞 +91 93282 67419 ,7985656624

व्यापारी समाज की ताकत को मिला नया मार्गदर्शन – माननीय रतनपाल सिंह बने संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के प्रदेश संरक्...
01/09/2025

व्यापारी समाज की ताकत को मिला नया मार्गदर्शन – माननीय रतनपाल सिंह बने संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के प्रदेश संरक्षक

लखनऊ, 1 सितंबर 2025।
व्यापारी समाज के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि.), उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से विधान परिषद सदस्य माननीय श्री रतनपाल सिंह को संगठन का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया। इस निर्णय के बाद व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी भोला अग्रहरि, प्रदेश संगठन महामंत्री अंकित मोदी, प्रदेश महामंत्री राजू अग्रवाल समेत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा –
"व्यापारी समाज की ताक़त को संगठित करने और उन्हें राजनीतिक अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय रतनपाल सिंह जी का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। उनके संरक्षण से व्यापारी आंदोलन को नई दिशा मिलेगी।"

माननीय एमएलसी रतनपाल सिंह ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा –
*"संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी समाज की सशक्त आवाज है। मैं सदैव व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संगठन के माध्यम से हम और मजबूत होकर व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान करेंगे।"*

उन्होंने आगे कहा –
*"व्यापारी समाज केवल अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र की प्रगति का भी मजबूत स्तंभ है। इस समाज के हितों की रक्षा करना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।"*

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने रतनपाल सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और संगठन के विकास व व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

स्वागत और सम्मान में मुख्य रूप से **विष्णु अग्रवाल**, **भोला अग्रहरि**, **अंकित मोदी**, **राजू अग्रवाल**, **जवाहर बरनवाल**, **वशिष्ट मुनि बरनवाल**, **अनूप गुप्ता**, **राहुल मोदनवाल**, **राघवेंद्र जयसवाल**, **संजय गुप्ता**, **परमेश्वर पटेल**, **अनिल जयसवाल**, **विनोद कुमार**, **संदीप रावत**, **विशाल अग्रवाल**, **पंकज कुमार**, **अंकित गुप्ता**, **आशीष कनोड़िया**, **सुरेश गुप्ता**, **सौरव केडिया** सहित बड़ी संख्या में प्रदेश कार्यकारिणी व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ‘विकसित भारत परिकल्पना’ रणनीति में होंगी शामिलदेवरिया, 1 सितंबर ...
01/09/2025

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ‘विकसित भारत परिकल्पना’ रणनीति में होंगी शामिल

देवरिया, 1 सितंबर 2025 (सू0वि0)।
देवरिया जिले के लिए गर्व का क्षण है। जिले की जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल** को केंद्र सरकार की **विकसित भारत परिकल्पना (Viksit Bharat Strategy)** में भागीदारी हेतु चुना गया है। पूरे प्रदेश में से केवल वही एकमात्र जिलाधिकारी हैं जिन्हें इस महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में शामिल होने का अवसर मिला है।

4 सितंबर 2025 को **नई दिल्ली स्थित नीति आयोग** में आयोजित होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दिव्या मित्तल ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विकास की रूपरेखा और अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगी।

यह पहला मौका नहीं है जब दिव्या मित्तल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला हो। **दिसंबर 2024 में** भी उन्हें **चौथे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन** में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।

सम्मेलन में **डेटा-आधारित विकास रणनीति, सतत विकास, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक कल्याण** जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। यह मंच देशभर के वरिष्ठ नीति निर्माताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को एक साझा विजन पर काम करने का अवसर प्रदान करेगा।

**युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत**
दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में **महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, पेयजल सुविधा, और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार** जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। **आईआईटी दिल्ली** और **आईआईएम बेंगलुरु** से शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं दिव्या मित्तल अपने अभिनव और दूरदर्शी फैसलों के लिए जानी जाती हैं।

देवरिया के आमजन का मानना है कि उनका यह चयन न केवल जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह उनके प्रशासनिक कौशल व समर्पण का प्रमाण है।

Divya Mittal

01/09/2025

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने RPF प्रभारी पर किया हमला, बाल-बाल बचे अधिकारी

*देवरिया।* सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन चेकिंग के दौरान किन्नरों के एक समूह ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से स्टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद वेंडरों और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर निरीक्षक की जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात ट्रेन की नियमित चेकिंग के दौरान यात्रियों ने शिकायत की कि स्टेशन और ट्रेन में किन्नर यात्रियों से अभद्रता कर उनसे पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए RPF प्रभारी निरीक्षक ने किन्नरों को ऐसा करने से मना किया और चेतावनी दी कि प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न बंद करें। इस चेतावनी से नाराज़ किन्नरों ने पहले बहस की और फिर देखते ही देखते कई अन्य किन्नर मौके पर पहुंच गए।

स्थिति बिगड़ते ही किन्नरों ने अचानक निरीक्षक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। हमले से स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस बीच वेंडरों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 16 लाख के 156 मोबाइल बरामददेवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन म...
31/08/2025

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 16 लाख के 156 मोबाइल बरामद

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद देवरिया की **सर्विलांस टीम** ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अब तक के अभियान में कुल 156 गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹16,00,000 (सोलह लाख रुपये) बताई जा रही है।

बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सत्यापन के बाद सुपुर्द कर दिए गए। इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने बताया कि तकनीकी साधनों की मदद और टीम के सतत प्रयास से यह सफलता मिली है। उन्होंने सर्विलांस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि लोगों की गुम हुई कीमती वस्तुएं उन्हें समय पर वापस मिल सकें।

आम जनता ने इस कार्य के लिए देवरिया पुलिस की सराहना की और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Addmission Open Session 2025-26अगर आपको भी सेफ्टी ऑफिसर बनना है तो जल्द ही ज्वाइन करें, दृश्यम इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर एंड ...
31/08/2025

Addmission Open Session 2025-26

अगर आपको भी सेफ्टी ऑफिसर बनना है तो जल्द ही ज्वाइन करें, दृश्यम इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग देवरिया।
पाए 100% जॉब की गारंटी
Call me 📱 9328267419, 079856 079856 56624

30/08/2025

देवरिया के रूद्रपुर में...

देश व समाज के लिए समर्पित रहा संत गणिनाथ का जीवन: कमलेश पासवान

*मद्धेशिया व हलवाई समाज से भाजपा का पुराना रिश्ता: जयप्रकाश*

संत गणिनाथ से सीख लेकर समाज को एकजुट करने की जरूरत : सुरेंद्र

रुद्रपुर देवरिया।

शनिवार को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप वहुद्देशीय हाल में मद्धेशिया (कांदू) हलवाई महासभा द्वारा संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा की संत गणिनाथ अभाव मे भी समाज को एकजुट करने का कार्य किया हैँ वह देश के लिए समर्पित थे जिन्हे एक जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, वह सभी लोगो के उपदेशक रहे हैँ जिनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज और देश को एकजुट करने की जरूरत है। श्री पासवान ने कहा कि भाजपा ने सभी जाति वर्ग को एक साथ लेकर कार्य किया और उन्हें बराबर का सम्मान दिया है।
पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि संत गणिनाथ का जीवन हमेशा देश के लिए समर्पित रहा हैँ जिन्होंने देश को एकजुट बनाने का कार्य किया है, मद्धेशिया एवं हलवाई समाज भाजपा को हमेशा से अपना समर्थन दिया है।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि संत गणिनाथ के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट करने की जरूरत है तभी जाकर के समाज बराबर का सम्मान मिलेगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि समाज के लोगों की राजनीतिक रूप से उपेक्षा चिंता का विषय है उन्हें भी राजनीतिक रूप से बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। अमित मोदनवाल ने कहा कि समाज को एक जुट कर अपनी हिस्सेदारी की मांग करनी चाहिए। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने कहा की संत गणिनाथ का जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें एक एकजुटता का संदेश देना चाहिए।
सभी अतिथियों का आयोजन मंडल द्वारा विशालकाय माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा अंग वस्त्र और मोमेंटम भेट स्वागत किया गया। इस समय ओके पर प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, सुनील पासवान दिलीप जायसवाल राणा प्रताप राव, संजय सिंह, इंजीनियर सुशील चंद्रगुप्त, डॉ विजय कांडू, आलोक गुप्ता, सुशील मद्धेशिया, मनीष मदधेशिया, दिलीप जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, नंदलाल मद्धेशिया, अरुण मद्धेशिया, आशीष मोदनवाल समेत बड़ी संख्या मे स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

देश व समाज के लिए समर्पित रहा संत गणिनाथ का जीवन: कमलेश पासवान *मद्धेशिया व हलवाई समाज से भाजपा का पुराना रिश्ता: जयप्रक...
30/08/2025

देश व समाज के लिए समर्पित रहा संत गणिनाथ का जीवन: कमलेश पासवान

*मद्धेशिया व हलवाई समाज से भाजपा का पुराना रिश्ता: जयप्रकाश*

*संत गणिनाथ से सीख लेकर समाज को एकजुट करने की जरूरत : सुरेंद्र*

रुद्रपुर देवरिया।

शनिवार को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप वहुद्देशीय हाल में मद्धेशिया (कांदू) हलवाई महासभा द्वारा संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा की संत गणिनाथ अभाव मे भी समाज को एकजुट करने का कार्य किया हैँ वह देश के लिए समर्पित थे जिन्हे एक जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, वह सभी लोगो के उपदेशक रहे हैँ जिनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज और देश को एकजुट करने की जरूरत है। श्री पासवान ने कहा कि भाजपा ने सभी जाति वर्ग को एक साथ लेकर कार्य किया और उन्हें बराबर का सम्मान दिया है।
पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि संत गणिनाथ का जीवन हमेशा देश के लिए समर्पित रहा हैँ जिन्होंने देश को एकजुट बनाने का कार्य किया है, मद्धेशिया एवं हलवाई समाज भाजपा को हमेशा से अपना समर्थन दिया है।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि संत गणिनाथ के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट करने की जरूरत है तभी जाकर के समाज बराबर का सम्मान मिलेगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि समाज के लोगों की राजनीतिक रूप से उपेक्षा चिंता का विषय है उन्हें भी राजनीतिक रूप से बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। अमित मोदनवाल ने कहा कि समाज को एक जुट कर अपनी हिस्सेदारी की मांग करनी चाहिए। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने कहा की संत गणिनाथ का जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें एक एकजुटता का संदेश देना चाहिए।
सभी अतिथियों का आयोजन मंडल द्वारा विशालकाय माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा अंग वस्त्र और मोमेंटम भेट स्वागत किया गया। इस समय ओके पर प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, सुनील पासवान दिलीप जायसवाल राणा प्रताप राव, संजय सिंह, इंजीनियर सुशील चंद्रगुप्त, डॉ विजय कांडू, आलोक गुप्ता, सुशील मद्धेशिया, मनीष मदधेशिया, दिलीप जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, नंदलाल मद्धेशिया, अरुण मद्धेशिया, आशीष मोदनवाल समेत बड़ी संख्या मे स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

29/08/2025

देवरिया मनमाने ढंग से थोपे गए गृह कर जल कर के विरोध में ज्ञापन

कल दिनांक 28/08/25 दिन गुरुवार संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजिo का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष एवं ईओ से मिला और नगरपालिका द्वारा मनमाने ढंग से थोपे गए गृह कर एवं जल कर के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया
इस अवसर पर *विष्णु अग्रवाल* ने कहा की बढ़े हुए कर की वापसी एवं विधिसम्मत प्रक्रिया द्वारा, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों से परामर्श के पश्चात ही कर निर्धारण किए जाने चाहिए ।नगर पालिका परिषद् द्वारा हाल ही में गृह कर एवं जल कर में की गई वृद्धि न केवल मनमानी है बल्कि नगर पालिका अधिनियम, 1916 (U.P. Municipalities Act, 1916) की भावना और प्रावधानों के विपरीत भी है।

1. उक्त अधिनियम की धारा 128 से 135 तक करारोपण एवं निर्धारण की प्रक्रिया का स्पष्ट प्रावधान करती हैं, जिनमें यह अनिवार्य है कि कर निर्धारण से पूर्व जन-सुनवाई, आपत्तियों की प्राप्ति एवं निस्तारण की विधि का पालन किया जाए।
2. धारा 131(3) के अनुसार कोई भी नया कर अथवा कर की दर में वृद्धि तब तक लागू नहीं की जा सकती जब तक कि उसके संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित कर विधिवत सुनवाई न की जाए।
3. नगर निकाय अधिनियम की मंशा यह है कि करारोपण जनहित में, पारदर्शी एवं सहमति के आधार पर हो। अतः बिना व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहमति के लिया गया कोई भी निर्णय विधिसंगत नहीं ठहराया जा सकता।
4. स्वकर में दस वर्षों में एक बार कर निर्धारण की प्रक्रिया बताई गई थी जबकि वर्तमान में जिनका कर निर्धारण 2022-23/2023- 2024 में हुआ है उनका भी कर निर्धारण कर प्रक्रिया 2025/26 का हवाला देते हुए नगरपालिका कर्मचारी जिम्मेदार कर रहे हैं ये उचित नहीं हैं पुनः कर निर्धारण अन्याय पूर्ण है इस पर तत्काल रोक लगाना चाहिए
5. कर निर्धारण पुनः वार्डो में कैंप लगाकर वार्ड मेंबर द्वारा प्रचार प्रसार कर दस वर्ष की पूर्ण अवधि हो चुकी मकानों पर मेंबर की उपस्थिति में होना न्यायसंगत एवं भ्रष्टाचार मुक्त होगा
6. नगरपालिका कर्मचारी लोगो के घरों पर जाकर डराना बंद करे
7. नगरपालिका को यह भी बताना चाहिए कि हर वित्तीय वर्ष में कितना तक वसूली हुआ तथा शासन की योजनाओं का कितना धन किन किन वार्डो में किन कार्यों में खर्च हुआ उसका विवरण प्रत्येक वार्ड में प्रति वित्तीय वर्ष बोर्ड लगाकर बताना चाहिए
8. उक्त अन्याय पूर्ण टैक्स को सरलीकृत करते हुए इसका जो भी जीओ शासन स्तर की हम व्यापारी और समाजिक प्रतिनिधि एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाय

अतः हमारी माँग है कि:

नगर पालिका परिषद् द्वारा थोपे गए नवीन गृह कर एवं जल कर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

एक संयुक्त बैठक बुलाकर सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से परामर्श कर सहमति बनाकर ही कर लागू किया जाए।

जब तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती, किसी भी प्रकार का कर या उसकी वृद्धि प्रभावी नहीं की जाएगी।

अन्यथा, यदि नगर पालिका परिषद् ने उपरोक्त विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन नहीं किया और मनमानी कर वृद्धि लागू की, तो यह नगर पालिका अधिनियम एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में हम व्यापारी समाज विधिक एवं लोकतांत्रिक साधनों से संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे, जिसके लिए संपूर्ण उत्तरदायित्व नगर पालिका प्रशासन का होगाl
*इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह जी ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर नगर वासियों को राहत दिलाने के लिए कहा और यह भी कहा कि जो कॉमर्शियल टैक्स पहले लगते थे उससे कम टैक्स सरकार ने कर दिया है लोग अपने घरों की जानकारी सही प्रस्तुत करे कही किसी नागरिक के साथ गलत नहीं होगा मै खुद एक व्यापारी भी हु और सबका दर्द जानती हूं*
।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल जिलाध्यक्ष श्री जवाहर लाल बरनवाल योगेश सिंह बशिष्ठ मुनि बरनवाल संजय गुप्ता मार्कण्डेय व्यास चंद्र अंकित गुप्ता पंकज वर्मा पवन जयसवाल गोपाल मद्धेशिया सौरभ केडिया आशीष कनोड़िया सुरेश गुप्ता अनूप गुप्ता राहुल कुमार विनोद कुमार दिनेश चंद्र श्याम रंजन जवाहर लाल जी सोनू मधेशिया अनिल कुमार धनेश पाल विनोद कुमार मनमोहन ओमप्रकाश सिंह मुन्ना रावत कृष्ण कुमार राजकुमार गुप्ता पवन जयसवाल संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे

देवरिया जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षादेवरिया, 29 अगस्त 2025मुख्य नि...
29/08/2025

देवरिया जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

देवरिया, 29 अगस्त 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी **श्रीमती दिव्या मित्तल** और पुलिस अधीक्षक **श्री विक्रांत वीर** ने शुक्रवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न होने पाए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Address

Deoria
Deoria
274001

Telephone

+917985656624

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TV Samachar:

Share