News24 Deoria

News24 Deoria Every news of DEORIA will be in your eyes now !! Yes, you heard it right now, every moment, every news of Deoria will be in your eyes !!

Just support us!
[Thank you]
News24 deoria

12/07/2025

देवरिया में दलित परमहंस की पिटाई से मौत का आरोप सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के परिजनों पर लगाया मृतक परमहंस की पत्नी ने बताया की मजदूरी को लेकर हुआ था झगड़ा । व्यास यादव के समर्थकों ने कहा कि राजनीतिवश फंसाया जा रहा है तबियत खराब होने से हुई मौत ।

योगी जी के आदेश के बावजूद बीएसए देवरिया के द्वारा आरक्षण को ताक पर रखकर हो रही ईसीसी एजुकेटर की भर्ती । कम्पनी के सेटिंग...
24/03/2025

योगी जी के आदेश के बावजूद बीएसए देवरिया के द्वारा आरक्षण को ताक पर रखकर हो रही ईसीसी एजुकेटर की भर्ती । कम्पनी के सेटिंग बाज सनोज कुमार द्वारा 2 - 2 लाख रुपये तक वसूली की जाने की दबी जबान से बात कर रहे है अभ्यर्थी ।

11/06/2024

देवरिया में पुलिस विभाग पुलिस के किनारे अंबेडकर छात्रावास के पास अनुसूचित जाति के लोगो की जमीन को जबरन हथिया रहा है जबकि अनुसूचित जाति के लोगो का कहना है कि उनकी जमीन का न तो कोई मुआवजा मिला है और न ही बिना कोई पूर्व सूचना दिया पुलिस विभाग ने । मौके पर हंगामे के बाद तमाम राजनीतिक दलों के लोग मौके पर पहुंच गए है।

21/05/2024
03/05/2024

देवरिया : मशहूर टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप का देवरिया में प्रोग्राम लगा था जिसमे वह जनता का ओपिनियन जानना चाहती थी लेकिन वह केवल भाजपा नेताओं को वॉकओवर दे रही थी जिससे पब्लिक भड़क गई और उन्हें गोदी मीडिया के नारों से हूटिंग करने लगी अंततः अंजना ओम कश्यप को प्रोग्राम छोड़कर 15 मिनट के अंदर देवरिया से भागना पड़ा !

02/05/2024

News 24 सर्वे के मुताबिक अखिलेश प्रताप सिंह देवरिया लोकसभा चुनाव जीत सकते है ।

08/06/2023

भटवलिया चौराहा से रुद्रपुर मोड़ तक 4 लेन एक साइड में 10 फिट का है पिछले 7 वर्षों से सोया है जिला प्रशासन देवरिया ! जिम्मेदार कब करेंगे कार्यवाही ??

चिकित्सक समेत 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव!!देवरिया: जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार क...
02/08/2020

चिकित्सक समेत 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव!!

देवरिया: जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में रामपुर कारखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक समेत 82 लोग संक्रमित पाए गए। 612 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1253 हो गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना के एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पीएचसी भाटपाररानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया, पीएचसी बनकटा के कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के उमानगर निवासी तीन साल की बालिका के साथ ही सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा विकास भवन के पांच, रामपुर कारखाना के सिधुआ के नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोड़रा दीर्घह, विक्रम विशुनपुर, खजुरी तिवारी, कोटवा, दुर्गा मंदिर भाटपाररानी, बेलपार चौराहा के दो, भटनी के तमौली, अबूबकर नगर देवरिया, शिवपुर, इंदूपुर में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल के भी एक चिकित्सक की रिपोर्ट संदिग्ध आई है। दोबारा जांच के लिए इनका सैंपल बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है। साथ ही एक्सरे कक्ष सील कर दिया गया है। यहां काम ठप कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि आज 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोबाइल बंद कर घूम रहे हैं संक्रमित

इन दिनों सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी खूब परेशान है, लोग जांच तो करा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट आने की भनक लगने के बाद वह अपने मोबाइल को बंद कर दे रहे हैं। जिसके बाद उन तक स्वास्थ्य टीम को पहुंचने में दो से तीन दिनों तक का समय लग जा रहा है। इस बीच संक्रमित इधर-उधर घूम भी रहे हैं। जांच में भी हो रहा है खेल

सैंपल लेने के दौरान भी गड़बड़ी हो रही है। किसी का सैंपल दो-दो दिन अस्पताल में ही रखा जा रहा है तो किसी का सैंपल भले ही मेडिकल कालेज भेज दिया जा रहा है, लेकिन उसकी डिटेल ही गायब कर दी जा रही है। जिसके चलते रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा है।

Credit:- Dainik Jagran

सात सिपाही व नर्स सहित 47 संक्रमित, सीएचसी सील!!देवरिया:जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। मंगलवार को आई र...
29/07/2020

सात सिपाही व नर्स सहित 47 संक्रमित, सीएचसी सील!!

देवरिया:जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सलेमपुर कोतवाली के सात सिपाहियों के साथ ही 47 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 953 हो गई है। अबतक 622 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। एक नर्स के संक्रमित पाए जाने पर पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सील कर दिया गया है।

सलेमपुर कोतवाली में किट से जांच की गई, जिसमें सात पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा जिला कारागार में बंदी समेत छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन का एक स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव निकला है। कोरोना संक्रमितों में बस स्टैंड के पांच लोग, बरहज के जयनगर, आजाद नगर, गौरीबाजार के पथरहट, लार के पिडी, रामनाथ देवरिया, एनसीसी कर्मचारी, बरियापुर, बरियारपुर, धरमखोर करन के लोग शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक पांडेय ने कहा कि 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बरहज क्षेत्र में ग्यारह लोग संक्रमित,

बरहज: सोमवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में नगर व क्षेत्र में ग्यारह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें नगर के पटेलनगर में दो, नंदना वार्ड में एक, खोड़ा में तीन, तिवारी में एक, लबकनी गंगा में एक, भलुअनी ब्लाक के सोनाड़ी में एक, खुखुंदू में एक व बरडीहा लाला में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले!!

Credit :- Dainik Jagran

कोरोना पीड़ित की मौत, 15 पॉजिटिवदेवरिया: बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से रविवार को आई रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव व ...
27/07/2020

कोरोना पीड़ित की मौत, 15 पॉजिटिव

देवरिया: बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से रविवार को आई रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव व 273 निगेटिव पाए गए। संक्रमितों में प्रतिष्ठित युवा व्यापारी दंपती भी शामिल हैं। उनके घर व प्रतिष्ठान सहित मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया।

शहर के सिधी मिल कालोनी निवासी आरएसएस पदाधिकारी रजनीश शुक्ल की मौत हो गई। मृत्यु के बाद रविवार को उनके कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। मृतक के संपर्क में आने वाले व अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के बारे में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी जुटा रही है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 823 है, 572 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। एक्टिव केस 242 हैं।

Credit :-दैनिक जागरण

देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के मईल-कुंडौली मार्ग पर पिपरा बांध प्राथमिक विद्यालय के सामने लार रोड से बरहज की तरफ जा रही का...
27/07/2020

देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के मईल-कुंडौली मार्ग पर पिपरा बांध प्राथमिक विद्यालय के सामने लार रोड से बरहज की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। गड्ढा पानी से भरा है। कार सवार बरडीहा गांव निवासी थे। उन्होंने पानी में गिरी कार से किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। कार सवारों को हल्की चोंटे आयीं हैं।

26/07/2020

देवरिया:- देवरिया की जनता परेशानियो से जूझ रही है शहर की सड़कें टूटी हुई है और नालिया बजबजा रही है । जगह जगह कूड़े और गंदगी का ढेर लगा है।लोग गन्दे पानी के बीच रहने को मजबूर है। ऐसी ही नरक की स्थिति से गुजर रहे है वार्ड नंम्बर एक भटवलिया में पुलिस लाईन के पीछे कांशीराम आवास के लोग किस किस परेशनियों से जूझ रह है। आप खुद इस वीडियो में देखें कितनी नरक जैसी स्थिति है सांप और जहरीले कीड़े मकोड़ों लोगो के घरों में घुस जा रहे है।सड़क पर गंदे पानी का बहाव जारी है। लोगों आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शुद्ध पेय जल पीने को नही मिला रहा है। नगरपालिका द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।

Address

Deoria
274001

Opening Hours

Monday 4am - 12pm
Tuesday 4am - 12pm
Wednesday 4am - 12pm
Thursday 4am - 12pm
Friday 4am - 12pm
Saturday 4am - 12pm
Sunday 4am - 12pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News24 Deoria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share