Public Pulse News UP

  • Home
  • Public Pulse News UP

Public Pulse News UP दम सच का......
हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करें
https://youtube.com/-n3c?si=shIbjanmnxWE97eV

12/06/2026

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा लाखों का बना नाला, नगर पालिका देवरिया ने बनवाया था दो मांह पहले नाला, पहली बारिश ही गिरा

देवरिया नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बरसात में भरभराकर गिर गया। हैरानी की बात यह है कि इस नाले का निर्माण महज एक महीने पहले कराया गया था। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आखिर जनता के टैक्स का पैसा किस तरह खर्च किया जा रहा है, यह अब जांच का विषय बन गया है।यह तस्वीरें देवरिया शहर के गोरखपुर ओवरब्रिज के पास की हैं, जहां हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। नाला अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण में मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार की आशंकाएं गहरा गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते नया नाला बारिश का दबाव भी नहीं झेल सका। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

देवरिया में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए तीन तहसीलों में आयोजित हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइजदेवर...
11/06/2026

देवरिया में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए तीन तहसीलों में आयोजित हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज

देवरिया जिले के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद की तहसील बरहज, रुद्रपुर एवं सलेमपुर में बाढ़ से बचाव तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
तहसील बरहज के ग्राम गौरा में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल के नेतृत्व में डूब रहे व्यक्तियों के खोज एवं बचाव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। राहत एवं बचाव दल के समन्वित प्रयासों से पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास कराया गया।
तहसील सलेमपुर स्थित आर.एल. एकेडमी विद्यालय में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाढ़ के दौरान भवन ध्वस्त होने की आपदा पर आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान मलबे में फंसे घायलों के खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सजीव प्रदर्शन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने खोज एवं बचाव कार्य संपादित किया।
तहसील रुद्रपुर के ग्राम पिड़रा में उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभ्यास कराया गया। इस दौरान डूब रहे लोगों को पीएसी की जल पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया तथा चिकित्सा दल ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
आयोजित मॉक एक्सरसाइज में इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आईआरएस) के अंतर्गत गठित इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम (आईआरटी) द्वारा अपनी भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) में इंसिडेंट कमांडर के रूप में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विपिन रंजन तथा सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) से सहायक अभियंता अरविंद कुमार डीईओसी में उपस्थित रहे।
आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार द्वारा मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों एवं तहसीलों के बीच समन्वय स्थापित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आपदा लिपिक रंजन पांडेय, शिखा कुशवाहा, पंकज कुमार पांडेय तथा पीएसी, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस, वायरलेस एवं सिंचाई (बाढ़ खंड) विभागों का विशेष योगदान रहा।

11/06/2026

यूपी के युवक की अमेरिकी हमले में मौत:होर्मुज में शिप पर थे, पिता से कहा था- जल्द लौटूंगा; पत्नी बेहोश, मां बिलख रही.............
यूपी में देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) की होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह सिंगापुर के जहाज 'MT सेत्तेबेल्लो' पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है।

शिवानंद जहाज पर इंजन फिटर थे और करीब 9 माह पहले विदेश गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को जहाज होर्मुज के पास से गुजर रहा था, तभी अमेरिका ने हमला कर दिया। जिसमें शिवानंद की मौत हो गई।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार सुबह घटना की जानकारी सबसे पहले दुबई में रहने वाले शिवानंद के छोटे भाई राम प्रवेश चौरसिया को दी। उन्होंने यह बात परिवार को बताई। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई और मां और पत्नी बदहवास हो गईं।

पिता रामजी चौरसिया ने कहा, बेटा रोज फोन करता था। शिवानंद से आखिरी बार 8 जून को बात हुई थी। उसने मुझसे और अपनी पत्नी से करीब 20 मिनट तक बात की थी। शिवानंद ने बताया था कि उनका जहाज ओमान के तट के पास खड़ा है और वो जल्द ही भारत लौटने वाले हैं।

इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और फिर हमारी बात नहीं हो सकी। पूरा परिवार शिवानंद के आने का इंतजार कर रहा था। पिता बात-बात करते भावुक हो गए। उन्होंने गमछे से अपने आंसुओं को पोछते हुए कहा, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देवरिया जिले के सलेमपुर में ओवरब्रिज पर बना गड्ढा, अधिकारी बेखबर.......देवरिया जिले के सलेमपुर में बने ओवरब्रिज पर बारिश...
11/06/2026

देवरिया जिले के सलेमपुर में ओवरब्रिज पर बना गड्ढा, अधिकारी बेखबर.......
देवरिया जिले के सलेमपुर में बने ओवरब्रिज पर बारिश के बाद गुरुवार को गड्ढा बन गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी, लेकिन अधिकारी उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

11/06/2026

ब्रेकिंग देवरिया...
अमेरिका,ईरान और इराक के बीच युद्ध का मामला,
हमले में देवरिया के शिवानंद चौरसिया की मौत
भारतीय दूतावास ने परिजनों को दी जानकारी,
बम के हमले में शिवानंद चौरसिया की मौत
ओमान हॉर्मोज के पास हुई थी बमबारी,
ओमान से भारत जहाज लेकर आ रहे थे शिवानंद चौरसिया,
जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल,
सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले थे शिवानंद चौरसिया,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जिला कारागार एवं राजकीय बाल गृह का किया गया निरीक्ष...
11/06/2026

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जिला कारागार एवं राजकीय बाल गृह का किया गया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री हिमांशु वर्मा, जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को जिला कारागार एवं राजकीय बाल गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अभिलेखों की गहन जांच की गई।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, मुलाकात कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा शासन के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण कर बच्चों के रहने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं मनोरंजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।
अधिकारियों ने बाल गृह प्रशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ईरान-US जंग में तीन भारतीयों ने गंवाई जान, एमटी सेट्टेबेलो जहाज पर सवार थे नाविक...........पश्चिम एशिया में ईरान और अमेर...
11/06/2026

ईरान-US जंग में तीन भारतीयों ने गंवाई जान, एमटी सेट्टेबेलो जहाज पर सवार थे नाविक...........
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जंग बीते 104 दिनों से जारी है। होर्मुज के आसपास तनावपूर्ण माहौल में मिसाइलों और अन्य हथियारों से लगातार गोलीबारी हो रही है। ओमान के तट के पास एक जहाज- एमटी सेट्टेबेलो पर हुए हमले में कई लोगों ने जान गंवाई है। इसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। जिन तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, इसमें एक उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जिस जहाज पर हमला हुआ है, वह फिलीपींस के पास बसे देश- पलाऊ के झंडे वाला जहाज है।

सरकार ने पूरे मामले पर क्या कहा?
इस मामले में ओमान में भारतीय दूतावास ने भी बयान जारी किया। सरकार ने कहा, ओमान के शिनस बंदरगाह के पास एक पोत पर हमले की जानकारी मिली है। दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से भी स्थिति पर नजर रखने और ओमान के अधिकारियों के साथ बचाव प्रयासों का समन्वय करने की बात कही गई। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने का आह्वान किया है।........
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जिन तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, इनमें से एक देवरिया जिले के सुरौली गांव का निवासी शिवानंद चौरसिया है। शिवानंद की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शिवानंद चौरसिया कई महीनों से समुद्र में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके जीजा संजय चौरसिया ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही परिवार ने उनसे बात की थी। संजय ने बताया, शिवानंद के दो बच्चे हैं। उनके पिता रामजी चौरसिया ने भी अंतिम बातचीत याद करते हुए बताया कि शिवानंद ने सब ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि शिवानंद ने पिछली रात 9 बजे फोन पर सब ठीक होने की बात कही थी। पड़ोसी रोहन शाही ने बताया कि शिवानंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। शिवानंद करीब 8-9 महीने पहले काम पर गए थे।

हमीरपुर के आदित्य शर्मा ने भी गंवाई जान, परिवार ने जांच की मांग की
इस घटना में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी भारतीय नाविक आदित्य शर्मा ने भी जान गंवाई है। परिवार को गहरा सदमा लगा है। आदित्य शर्मा जहाज पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे। मौत की पुष्टि के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने घटना की जांच और आदित्य के पार्थिव शरीर को वापस लाए जाने की मांग की है। एक परिजन ने पूछा कि जहाज के कैप्टन ने जंग के बीच जहाज आगे ले जाने का कैसे फैसला लिया। उन्होंने जहाज को आगे ले जाने की अनुमति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और हिमाचल सरकार से जांच की मांग की। आदित्य के चाचा ने बताया कि उन्हें 10 जून को आदित्य के लापता होने की खबर मिली थी।

केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तीन भारतीय नाविकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। सोनोवाल ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में इस घटना को भारत के लिए बड़ी हानि बताया। उन्होंने लापता नाविकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने संबंधित अधिकारियों को बचाए गए चालक दल की तत्काल वापसी और मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए देश में लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

10/06/2026

डेयरियां में बदला मौसम, शुरू हुई बारिश

यूपी के देवरिया में हेडमास्टर को शिक्षक ने डंडा लेकर दौड़ाया, बच्चों के सामने बवाल, एक सस्पेंड; दूसरे को प्रतिकूल प्रविष...
10/06/2026

यूपी के देवरिया में हेडमास्टर को शिक्षक ने डंडा लेकर दौड़ाया, बच्चों के सामने बवाल, एक सस्पेंड; दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि............
उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक गांव के स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) और सहायक अध्यापक के बीच स्कूल में ही बवाल हो गया। आरोप है कि सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक को मारने के लिए डंडा उठा लिया और उन्हें दौड़ा लिया। पूरे मामले की जानकारी और शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तक पहुंची तो उन्होंने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि प्रधानाध्यापक को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड के एक संविलियन विद्यालय की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रभारी प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी गौराबाजार को लिखित शिकायत की थी कि 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे स्कूल के पूरे स्टाफ के सामने एक सहायक अध्यापक ने उन्हें मारने के लिए डंडा उठा लिया और दौड़ा लिया। वह मां-बहन की गालियां देने लगे। प्रधानाध्यापक के अनुसार इसके गवाह विद्यालय के बच्चे और रसोइयां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के सहयोग से किसी तरह जान बचा पाई हूं नहीं तो विद्यालय में ही उनकी जान चली जाती। मामले में उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी

10/06/2026

यूपी में 22 भर्तियों में 11514 पदों पर पीडीए समाज के अधिकारों की हुई है अनदेखी: ब्यास यादव
देवरिया में सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में सामाजिक न्याय, आरक्षण और समान अवसर की व्यवस्था लगातार निशाने पर रही है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं से त्रस्त है। एक तरफ सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही है, दूसरी तरफ जिन भर्तियों का आयोजन हुआ उनमें भी आरक्षण व्यवस्था का समुचित पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 भर्तियों में 11,514 पदों पर पीडीए समाज के अधिकारों की खुली अनदेखी हुई है। पिछड़ा वर्ग आयोग की टिप्पणियों और न्यायालय की चिंताओं के बावजूद सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Address

लखनऊ

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Pulse News UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share