23/01/2026
देवास | कांटाफोड़ थाना से दो आरोपी फरार
कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर में हुई आभूषण व नकदी चोरी के मामले में पकड़े गए दो आरोपी बुधवार रात थाने से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और इंदौर रोड, बिजवाड़ रोड, खातेगांव रोड व जंगलों की ओर तलाश शुरू की गई, लेकिन गुरुवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला।
फरार आरोपियों के नाम नंदलाल और रोहित, निवासी ग्राम जानसूर (देवास) बताए जा रहे हैं। दोनों को इंदौर से पकड़कर लाया गया था। अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
सोर्स :