JANTA KI AWAAZ

JANTA KI AWAAZ Social Media
(5)

28/07/2026

पूर्वी चंपारण के ढाका में मोटरसाइकिल चोर का वीडियो वायरल,

28/07/2026

चादर वाले बैद्य जी के आगमन की चर्चा तेज, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद।" ✔️ हमारा काम – सेवा
✔️ हमारा धर्म – इंसानियत
✔️ हमारा विश्वास – अल्लाह
👉92045 51724 ☎️ 062060 26317

26/07/2026

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड के झिटकाही गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की मौजूदगी में बुल्डोजर कार्रवाई की गई, जिससे एक परिवार का घर ध्वस्त हो गया। कार्रवाई के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अपनी बात रखी, जबकि प्रभावित पक्ष ने अपनी पीड़ा बयां की। फिलहाल, विपक्ष की ओर से मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया और उन्होंने कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया। Samrat Choudhary District Administration,East Champaran,Motihari Bihar Police Narendra Modi Nitish Kumar Tejashwi Yadav Pawan Jaiswal https://youtu.be/-rfqFbeS7YQ?si=YCxJDIrhSf9bKAvM👈

25/07/2026

चादर वाले बैद्य जी का बिहार में चर्चा में जारी है। ✔️ हमारा काम – सेवा
✔️ हमारा धर्म – इंसानियत
✔️ हमारा विश्वास – अल्लाह
👉92045 51724 ☎️ 062060 26317

24/07/2026

ढाका में आज ढाका यूथ क्लब संगठन का बड़े स्तर पर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए मिलकर कार्य करना बताया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संगठन बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म और समुदाय के लोगों के हित में काम करेगा। शुभारंभ के साथ ही पूरे इलाके में इस संगठन की चर्चा तेज हो गई है और लोगों की निगाहें अब इसके आगामी सामाजिक कार्यों पर टिकी हुई हैं।

24/07/2026

22/07/2026

मोतिहारी के ढाका में छात्रों ने नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में तिरंगा मार्च निकाला। बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

21/07/2026

मोतिहारी और आसपास के युवाओं के लिए अच्छी खबर। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का सपना अब होगा आसान। DARS Group of Institute में Nursing, Pharmacy, Paramedical और Electro Homeopathy सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वीओ (Voice Over):
संस्थान में ANM, GNM, B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing, D.Pharma, B.Pharma के साथ-साथ कई Paramedical और Electro Homeopathy कोर्सों में प्रवेश लिया जा रहा है। संस्थान का दावा है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
जो छात्र मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द संस्थान से संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एंड स्लग:
"DARS Group of Institute में एडमिशन शुरू, मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका।" संपर्क करें: 📞 8789860274, 8602267240 062060 26317

20/07/2026

यह भव्य आयोजन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीतामढ़ी जिले के वैरगनिया में स्वर्णकार समाज का विशाल जनसमागम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश, बिहार के विभिन्न जिलों, झारखंड और पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और आयोजन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ से आए लोगों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। JANTA KI AWAAZ 062060 26317

19/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़

बागमती नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, बड़ा हादसा टला

बागमती नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और लगभग 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Address

Dhaka

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JANTA KI AWAAZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JANTA KI AWAAZ:

Shortcuts

Share