23/08/2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और बांध करीब 85% भर चुका है। जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व बांध के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर गंगरेल बांध के गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।
dam water level