15/04/2026
बनारी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर की135 वीं जयंती धूमधाम से मनी
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
जांजगीर(छग) जांजगीर जिलान्तर्गत बनारी पंचायत के अम्बेडकर चौक में सूर्यवंशी समाज समिति के बैनर तले मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जुलूस निकाल पूरे गांव में भ्रमण कर चौक पहुंचा जहां बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षशील जीवन तथा विचारों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सूर्यवंशी समाज समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में समानता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि बाबा साहब का एक ही नारा था शिक्षित बनो,संगठित रहो,और संघर्ष करो,उनके बताए मार्ग पर आज जो लोग अडिग है वे विकाश की ओर अग्रसर है। वहीं समिति के कार्यकर्ता दिनदयाल लाठिया ने कहा कि आज भी समाज के कुछ लोग शिक्षा के अभाव में दबे कुचले शोषित पीड़ित है वैसे क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है जिससे उनका विकाश का मार्ग खुल सके तभी उन्हें उनका हक और अधिकार मिल सकेगी। मौके मख्य रूप से पर राकेश कुमार,देवेंद्र कुमार,भरत कुमार धनेश्वर प्रधान,सुंदर प्रधान,शांतिलाल,मंग रात्रे,छतराम धनराज,सज्जूश्याम रात्रे,बंशीलाल,योगेश,धर्मेंद्र प्रधान,ललित प्रधान,राजू कुमार सोनी,सुरेंद्र कुमार सोनी,आयुष कुमार,बैजनाथ लाठिया,पारस नाथ सूर्यवंशी,मालिकराम,अनिल,चंद्रकांत,सुभाष मोहन,दिनेश,यसवंत,रविन्द्र,ऋषिकेश,राजेन्द्र,नरेंद्र,आशीष,रंजीत के अलावे सैंकड़ो पुरुष युवा महिला उपस्थित थे।