KBN

KBN For news purpose, work publish, and broadcasting, I am a press reporter my work is news writing for news related.

*राँची।* पुलिस ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी का नाम ...
22/04/2026

*राँची।* पुलिस ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी का नाम विजय टेटे और सत्यम पाठक है, राँची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर ये सभी अपराधी राँची से बाहर भागने की फिराक में है, जिसके बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाया और गिरफ्तार किया।
आपको बता दें, मंगलवार सुबह भार्गव सिंह की जमीन विवाद और पैसे की लेनदेन की वजह से हत्या कर दी गई थी। भार्गव सिंह से पहले कॉल कर पूछा गया कि कहां हो, जिसके बाद भार्गव सिंह ने बताया की मनोकामना मंदिर में है।
इसके बाद बाइक सवार अपराधी मनोकामना मंदिर के नजदीक पहुंचे और जमीन कारोबारी भार्गव सिंह के पीठ में एक गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से भाग गए, वहीं, भार्गव सिंह को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
गोली लंबे समय तक फंसे रहने के कारण भार्गव सिंह की कल दोपहर में मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद और पैसे की लेनदेन मुख्य वजह रही है।
आज सुबह राँची पुलिस और अपराधी सत्यम पाठक के बीच पंडरा ओपी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सत्यम पाठक के पैर में दो गोली लगी। वहीं, एक पुलिसकर्मी घायल हो गए, इस मुठभेड़ में घायल अपराधी सत्यम पाठक का कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स में इलाज चल रहा है।

*बंगाल से बिहार तक मांगुर मछली सिंडिकेट’ का काला खेल, झारखंड बना ट्रांजिट हब*राँची: कोयला, बालू और पत्थर तस्करी के किस्स...
22/04/2026

*बंगाल से बिहार तक मांगुर मछली सिंडिकेट’ का काला खेल, झारखंड बना ट्रांजिट हब*

राँची: कोयला, बालू और पत्थर तस्करी के किस्से आपने खूब सुने होंगे,लेकिन अब एक ऐसा नेटवर्क सामने आ रहा है, जो न तो खुलेआम दिखता है और न ही उस पर उतनी सख्ती दिखती है. यह है प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी का संगठित खेल.
इस सिंडिकेट की जड़ें पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं. वहीं से बड़े पैमाने पर मांगुर मछली की सप्लाई तैयार होती है. इसके बाद झारखंड को ट्रांजिट कॉरिडोर की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
मुख्य रूट कुछ इस तरह बताया जा रहा है:बंगाल – धनबाद सीमा गिरिडीह -हजारीबाग-बिहार
सूत्रों के मुताबिक, हर दिन 25 से 30 छोटे मालवाहक वाहनों के जरिए यह खेप राज्य की सीमाओं को पार करती है.
क्यों है यह मछली प्रतिबंधित?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह विदेशी प्रजाति (अफ्रीकन कैटफिश) पर्यावरण और स्थानीय जलीय जीवों के लिए खतरा मानी जाती है.इसी वजह से इसके पालन, बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है.
करोड़ों का टर्नओवर, लेकिन कार्रवाई कम:
जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस अवैध कारोबार से हर महीने करोड़ों रुपये का लेन-देन हो रहा है. इसके बावजूद, बड़े स्तर पर कार्रवाई न के बराबर है.

स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों का कहना है कि जब्ती के बाद मछलियों के डिस्पोजल की प्रक्रिया जटिल होती है जिसमें कानूनी और प्रशासनिक झंझट शामिल हैं. ऐसे में कई बार कार्रवाई सीमित रह जाती है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
क्या प्रशासन बेखबर या बेअसर?
मत्स्य विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. छिटपुट छापेमारी की खबरें जरूर आती हैं, लेकिन इतने बड़े नेटवर्क को देखते हुए यह कार्रवाई नाकाफी मानी जा रही है. जमीनी स्तर पर यह भी देखने को मिला कि कई जगहों पर यह कारोबार खुलेआम चलता है, लेकिन समन्वित कार्रवाई की कमी साफ नजर आती है.

*थर्मल प्लांट के मजदूरों ने शुरू किया भूख हड़ताल*  *चंद्रपुरा:* डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीएचपी सेक्शन के वैगन ट्रीपलर ...
22/04/2026

*थर्मल प्लांट के मजदूरों ने शुरू किया भूख हड़ताल*

*चंद्रपुरा:* डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीएचपी सेक्शन के वैगन ट्रीपलर में सफाई कार्य में लगे 66 मजदूरों ने नियमित काम उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज 22 अप्रैल से प्लांट गेट पर अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल आंदोलन शुरू कर दिया है. आज पहले दिन इस हड़ताल में रमेश सिंह, बोबी सिंह, अबोध नातीत, रतिलाल महतो बैठे. दोपहर में चंद्रपुरा एसटीएम अस्पताल से आयी टीम ने इनका स्वास्थय परीक्षण किया जिसमे बोबी सिह का प्रेसर लाॅ पाया गया. चिकित्सक ने ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी मगर मजदूरों ने इसका विरोध कर दिया. कहा कि भूखे मर जायेंगें मगर कुछ नहीं लेंगें. भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में सुबह संघ के नेता सह जिला परिषद सदस्य अजय महतो शामिल हुए और मजदूरों को आंदोलन पर डटे रहने को कहा. संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मांग जायज है इसलिये आपका अधिकार मिलेगा. मजदूर नेता दिव्य चरण सिंह, ब्रहमदेव महतो, संजय महतो ने कहा कि इस प्लांट में हम मजदूर 20 वर्षों से लगातार सेवा देते आ रहें हैं मगर 2018 से हम सभी को प्रतिमाह 13 दिन का काम दिया जा रहा है जबकि नियम के अनुसार 26 दिन का काम मिलना चाहिये. हर माह 13 दिन काम से बैठा दिये जाने से मजदूरों एवं उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. आंदोलन में विनोद ठाकुर, तुला सिंह, मिथिलेश साव, जितेंद्र महतो, चंद्रश्ेाखर महतो, रंजीत प्रसाद, दीपक कुमार, हेमलाल महतो, नागेश्वर, बासुदेव महतो, जागेश्वर महतो आदि थे.

समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी दिपेश चौहान के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद के सां...
11/04/2026

समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी दिपेश चौहान के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद के सांसद
धनबाद।
समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिपेश चौहान के पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन पांडेडीह बेलदारी बस्ती स्थित माँ काली मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर धनबाद के लोकप्रिय सांसद Dhullu Mahato जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में परिवार के अभिभावकगण, भाई-बहन एवं मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माँ लिलोरी मंदिर में भी पूजा कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान दिपेश चौहान ने कहा कि माननीय सांसद जी उनके लिए बड़े भाई के समान हैं और उनका स्नेह व मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद जी के कार्यों से प्रेरित होकर ही वे निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा, एकता एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा “जय माँ काली” एवं “जय माँ लिलोरी” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

बाघमारा में फ्लैग मार्च, अवैध कोयला गिरोह पर कार्रवाई तेजबाघमारा: अवैध कोयला खनन और हालिया हमले की घटना के बाद बाघमारा थ...
11/04/2026

बाघमारा में फ्लैग मार्च, अवैध कोयला गिरोह पर कार्रवाई तेज

बाघमारा: अवैध कोयला खनन और हालिया हमले की घटना के बाद बाघमारा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में ब्लॉक-टू एरिया में एरिया कमांडर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण का संदेश दिया जा सके।

बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व बाघमारा में बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक पर हमला और चालक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। यह घटना बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया परियोजना के वी-पॉइंट पर हुई थी, जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

घटना के समय बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक मोहम्मद हफिजुल कुरैशी, ब्लॉक-टू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार तथा सीआईएसएफ की टीम परियोजना स्थल का निरीक्षण कर रही थी। दरअसल, अवैध खनन में संलिप्त गिरोह द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। इसी के मद्देनज़र टीम बेहतर और सुरक्षित स्थानों पर नए कैमरे लगाने की योजना बना रही थी।

निरीक्षण के दौरान ही कथित तौर पर अवैध कोयला गिरोह से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया और चालक के साथ मारपीट की। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अवैध खनन की समस्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में दबाव बढ़ाते हुए फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और इससे जुड़े गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाघमारा में अवैध कोयला खनन के खिलाफ आजसू का मोर्चा, कार्रवाई की मांगबाघमारा: गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह में प्रस्...
11/04/2026

बाघमारा में अवैध कोयला खनन के खिलाफ आजसू का मोर्चा, कार्रवाई की मांग

बाघमारा: गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह में प्रस्तावित हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना क्षेत्र में जारी अवैध कोयला खनन के खिलाफ आजसू पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड अध्यक्ष राकेश गयाली ने झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अवैध खदानों को तत्काल बंद करने तथा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2024 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा खरखरी कोलियरी अंतर्गत बाबूडीह में लगभग 526 हेक्टेयर भूमि पर एमडीओ मोड के तहत हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को कोयला उत्पादन का कार्य आवंटित किया गया है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन इसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और कोयला तस्करी जारी है।

राकेश गयाली ने आरोप लगाया कि बाबूडीह जंगल, आमबगान, डोमागढ़ा, तेतुलिया, बंगाली कोठी और खरखरी-ब्राह्मणडीहा समेत कई स्थानों पर अवैध खदानें संचालित हो रही हैं। इन खदानों से प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों के माध्यम से कोयले की तस्करी की जा रही है, जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, इससे प्रस्तावित परियोजना की सुरक्षा और व्यवहार्यता पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर कोयला माफियाओं द्वारा धमकी और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं।

आजसू पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित परियोजना क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, सभी अवैध खदानों को बंद कराया जाए, तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, तथा बीसीसीएल, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स बनाकर लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।

मेयर संजीव सिंह ने क्यों कहा-बीपी बढ़ाने की जरुरत नहीं, इलाज करवाया जाना चाहिए!धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन में लोकमान्य ति...
07/04/2026

मेयर संजीव सिंह ने क्यों कहा-बीपी बढ़ाने की जरुरत नहीं, इलाज करवाया जाना चाहिए!

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन में लोकमान्य तिलक टर्मिनल शुभारंभ कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को पहले निमंत्रण देने और फिर वापस लेने का मामला तूल पकड़ने लगा है

मेयर संजीव सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है. बाघमारा, धनबाद, दिल्ली सब जगह अच्छे डॉक्टर हैं, इलाज करवाया जाना चाहिए.

*पहले आपने पढ़ा...*

उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ढ़ुल्लू महतो थे. धनबाद के विधायक राज सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया था. रेलवे ने झरिया के विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को भी आमंत्रण पत्र भेजा था.

मंच पर जो फ्लैक्स लगाये गये थे, उसमें भी मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक संजीव सिंह का नाम था. लेकिन बाद में रेलवे ने आमंत्रण वापस ले लिया गया और पहला वाला फ्लैक्स हटाकर दूसरा फ्लैक्स लगाया गया.

मेयर संजीव सिंह भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति हैं. उनके ताजा बयान सामने आने के बाद माना जा रहा है कि रेलवे ने यह सब सांसद ढ़ुल्लू महतो के दवाब में किया है. वह किसके इलाज कराने की बात कर रहे हैं, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा.

लेकिन इस कार्यक्रम की वजह से धनबाद खासकर भाजपा में राजनीति उफान पर है. लोग अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं

अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात  घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैदजमशेदपुर : सरायकेला  के आदित्यपुर थाना...
07/04/2026

अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

जमशेदपुर : सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दिया। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ अपराधी सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है. उसे थोड़ा भी पुलिस और कानून का भय नहीं है। अपराधियों ने सुबह करीब 6:55 बजे उनके घर के खिड़की की ओर तीन राउंड फायरिंग कर दी. घटना के समय घर के सदस्य अपने- अपने काम में व्यस्त थे. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी सपन दास को दी. बाहर निकलने पर घटनास्थल स्थल से दो खोखा बरामद हुआ. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक फायरिंग करते और भागते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हालांकि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून- व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।..... गौरतलब है कि आदित्यपुर चुनाभट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुए गोलीकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण पर सवालिया निशान लगा रही हैं. स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

धनबाद मंडल कारा पहुंचे जेल आईजी, कहा-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहींधनबाद. जेल आईजी सुदर्शन मंडल धनबाद मंडल कारा में ...
04/04/2026

धनबाद मंडल कारा पहुंचे जेल आईजी, कहा-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

धनबाद. जेल आईजी सुदर्शन मंडल धनबाद मंडल कारा में औचक निरीक्षण करने पहुंचे. आईजी के अचानक पहुंचने की सूचना पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस दौरान आईजी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को मिलने वाली सुविधाएं और जेल मैन्युअल के अनुपालन की बारिकी से जांच किया। उन्होंने जेल के अति-संवेदनशील वार्डों, ऊंची दीवारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी अवलोकन किया।

धनबाद से गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने को बिछेगी नई रेल लाइनधनबाद और गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना एक कदम...
04/04/2026

धनबाद से गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने को बिछेगी नई रेल लाइन

धनबाद और गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। ऐसे में अब यह तह है कि देर-सबेर दोनों शहर रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।धनबाद-गिरिडीह के बीच 50 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। लंबे समय बाद रेलवे ने इस बहुप्रतिक्षित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी पूर्व मध्य रेल के पिंक बुक में धनबाद से गिरिडीह के बीच रेल लाइन बिछाने को लेकर रिकानसेंस इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वे-आरसीईटी को मंजूरी दी गई है।

रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे, विवादित चहारदीवारी टूटेगी : सरयू रायबरोरा। विधायक सरयू राय शुक्रवार को मुराइडीह बस्ती निव...
04/04/2026

रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे, विवादित चहारदीवारी टूटेगी : सरयू राय

बरोरा। विधायक सरयू राय शुक्रवार को मुराइडीह बस्ती निवासी रैयत अमित महतो के घर पर आयोजित काली पूजा में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सिंदवारटांड स्थित दरिदा मौजा में विवादित चहारदीवारी के मामले में एक बार फिर अपना वादा दोहराते हुए कहा कि रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह चहारदीवारी टूटकर रहेगी।
दूसरे पक्ष बाबा तिलका मांझी स्मारक सेवा समिति द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य से चहारदीवारी निर्माण के दावे पर उन्होंने कहा कि यदि समाज हित में कोई संस्था कार्य कर रही है तो वह स्वागत योग्य है, हालांकि इस मामले में कई प्रश्नचिन्ह भी हैं।
मौके पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, उदय सिंह, अमित महतो, धनेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, आसू सिंह, श्यामजी सिंह, महेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।DHANBAD

*धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी**धनबाद : झारखंड के धनबाद ...
31/03/2026

*धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी*

*धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में बीसीसीएल बरोरा एरिया-1 अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा एक बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट लाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को मधुबन कोल प्रोजेक्ट नाम दिया गया है.

इसी प्रोजेक्ट के लेकर सोमवार 30 मार्च को जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.

*ग्रामीणों ने किया हंगामा*

लोक जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वीकृति को लेकर किया गया था, जिसमें सात गांव के ग्रामीण शामिल हुए. इस कार्यकम में मौजूद ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट का विरोध किया और कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुये बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि हम ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध करते हैं. उन्होनें बताया कि बीसीसीएल के कथनी और करनी में बहुत फर्क होता हैं. ये सिर्फ खानापूर्ति के लिये कार्यक्रम रखा गया है, हमलोग इससे संतुष्ट नहीं है. कार्यक्रम को हमारे गांव में किया जाना चाहिए था.

*कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी*

सामुदायिक भवन में लोक जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से धनबाद एसी विनोद कुमार मौजूद हुए. बाघमारा अंचल पदाधिकारी किरजा नन्द किस्कू, बरोरा एरिया-1 के महाप्रबंधक के. के. सिंह, पीओ टी. एस. चौहान सहित कई बीसीसीएल अधिकारी भी मौजूद रहे. विधि व्यवस्था को लेकर तोपचांची सर्कल इंस्पेक्टर, बाघमारा पुलिस और बरोरा पुलिस दलबल के साथ मौजूद थे.

*धनबाद एसी ने कार्यक्रम को बताया सफल*

कार्यक्रम को सफल बताते हुए धनबाद एसी विनोद कुमार ने कहा कि जब भी कोई प्रोजेक्ट धरातल पर आती है तो वहां दोनों पक्ष के लोग रहेंगे ही, और विरोध प्रदर्शन होना अच्छी बात है. कहीं न कहीं लोग इस विषय के बारे में जान रहे है. उन्होनें कहा कि हां शुरू शुरू में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया फिर ग्रामीणों ने सारी बातें सुनी और प्रोजेक्ट को समझा है.

*सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट*

जनसुनवाई कि सभी बातों का एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगा. इसके बाद सरकार के आदेश अनुसार काम किया जाएगा.

Address

Vill Bakaspura Ps Baghmara Lutipahari Nawagarh Dhanbad
Dhanbad
828306

Telephone

+918709851815

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KBN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KBN:

Share