R.Samachar

R.Samachar Welcome to the R.Samachar. A Digital Platform for the Latest News.

27/08/2026

जयराम महतो पर सांसद ढुलू महतो का बड़ा हमला!

बरवाअड्डा थाना प्रभारी और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच हुए विवाद पर सांसद ढुलू महतो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने आरोप लगाया कि पूरा विवाद पैसे और कथित वसूली से जुड़ा है। उन्होंने बालू तस्करी में हिस्सेदारी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

ढुलू महतो ने कहा कि भ्रष्ट और बेलगाम अधिकारियों का विरोध होना चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधियों को भी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने जयराम महतो के पुराने मुद्दों और टोल प्लाजा पर ट्रक रोकने की घटनाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

अब इस राजनीतिक बयानबाजी पर क्या होगा पलटवार?

26/08/2026

छाताबाद में फिर भूधसान! तालाब का पानी समाया जमीन के अंदर, इलाके में दहशत

धनबाद के कतरास क्षेत्र स्थित छाताबाद में एक बार फिर तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। काजू बागान तालाब के समीप बने बड़े गोफ में तालाब का पानी तेजी से समाने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

20 दिनों तक चले आशियाना आंदोलन की समाप्ति के महज दूसरे दिन हुई इस घटना ने पुनर्वास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोफ को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

26/08/2026

धनबाद में आवारा सांड का आतंक! 20 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद बुजुर्ग की मौत

झरिया के व्यस्त सब्जी पट्टी बाजार में आवारा सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता ने 20 दिन तक इलाज के बाद दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हादसे की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं। सांड ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और पसलियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अब परिजन, स्थानीय लोग और व्यापारी धनबाद नगर निगम को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर के चौक-चौराहों और व्यस्त बाजारों में खुलेआम घूम रहे आवारा पशु लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर सड़कों को सुरक्षित नहीं किया गया, तो झरिया में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

#नगरनिगम

26/08/2026

"फांसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा" : जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज

बरवाअड्डा थाना परिसर में हुए विवाद और विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग किए जाने के बाद अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने कड़ा पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वे फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे।

जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर जमकर निशाना साधते हुए भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

दरअसल, बरवाअड्डा थाना परिसर में कथित मारपीट, गाली-गलौज और हाजत में बंद एक आरोपित को जबरन छुड़ाने के आरोप में विधायक जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी के समर्थन में मोर्चा खोलते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।

लेकिन अब जयराम महतो ने साफ कर दिया है कि वे माफी मांगने वाले नहीं हैं। विधायक का कहना है कि यदि उन्हें अपनी बात और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।

इस पूरे विवाद के बीच विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को एक लंबा पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं और सदन के प्रत्येक सदस्य की गरिमा, प्रतिष्ठा और अधिकारों की रक्षा करना विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक दायित्व है।

जयराम महतो ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वे खुद को कानून से ऊपर नहीं मानते और न ही किसी विशेष संरक्षण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई गंभीर अपराध किया गया है और उसके पर्याप्त साक्ष्य हैं, तो कानून को निष्पक्ष तरीके से अपना काम करना चाहिए।

हालांकि विधायक ने सवाल उठाया है कि क्या किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के खिलाफ बिना पर्याप्त तथ्य और प्राथमिक जांच के केवल आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी जानी चाहिए।

पत्र में बरवाअड्डा थाना परिसर की 21 अगस्त की घटना का जिक्र करते हुए जयराम महतो ने दावा किया है कि वे गणेश दास नामक एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में कथित रूप से मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर थाना पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, उन्होंने थाना प्रभारी से केवल इतना कहा था कि यदि व्यक्ति ने कोई अपराध किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन हिरासत में मारपीट क्यों की गई, इसकी जानकारी दी जाए।

विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने न तो आरोपी को छोड़ने के लिए कहा और न ही किसी कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि घटना थाना परिसर में हुई थी, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जयराम महतो ने पत्र में अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज अन्य मामलों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई मामलों में बिना पर्याप्त सत्यापन और तथ्यों की समुचित जांच किए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

विधायक ने सवाल उठाया है कि जब अन्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में प्राथमिक जांच की जाती है, तो उनके मामले में समान प्रक्रिया और निष्पक्षता क्यों नहीं अपनाई जाती।

जयराम महतो ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांग किसी विशेष छूट या कानून से ऊपर होने की नहीं है, बल्कि उनके साथ भी न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

अब विधायक के "फांसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा" वाले बयान और विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र के बाद यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस एसोसिएशन विधायक से माफी की मांग पर अड़ा है, तो दूसरी तरफ जयराम महतो ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर और गरमा सकता है।

क्या इस अभियान से लोगों में जागरूकता और दुर्घटनाओं में कमी आएगी ? अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें....
24/08/2026

क्या इस अभियान से लोगों में जागरूकता और दुर्घटनाओं में कमी आएगी ? अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें....

जंतर-मंतर पर आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हटायादिल्ली के जंतर-मंतर ...
21/08/2026

जंतर-मंतर पर आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर हटाया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सरकारी योजनाओं में आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी UGC के इक्विटी नियमों और SC-ST से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी सरकार के सामने अपनी मांगें रखना चाहते हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को बसों के जरिए वहां से हटाया गया।

धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस
19/08/2026

धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस

13/08/2026

धनबाद : तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, डंडे से हमले का आरोप! वीडियो वायरल

#धनबाद #तिरंगायात्रा #भाजपा #मारपीट #वायरलवीडियो

07/08/2026

Asian News International (ANI)

04/08/2026

🌧️ तेज बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों की आस्था! 🙏
सावन की पहली सोमवारी पर धनबाद के राजेंद्र सरोवर में आयोजित भव्य शिव महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 🔱 बनारस की तर्ज पर दिव्य शिव गंगा आरती, मनमोहक झांकियां, वैदिक मंत्रोच्चार और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। ✨🕉️
हर-हर महादेव! 🚩

Address

Dhanbad
828104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R.Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share