Dhanbad Today Live

Dhanbad Today Live 'धनबाद टुडे लाइव' मासिक पत्रिका, डेली ई-पेपर

26/01/2026

जंगलपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मोकीम अंसारी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!

19/01/2026

पकड़िया में स्कूल के पास अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

मामले में दो बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

मोतिहारी। लखौरा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। यह घटना लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया स्कूल के परिसर में हुई। घायल युवक की पहचान सुमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल विक्की को तत्काल मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

स्कूल के सामने घात लगाए बैठे थे आरोपी

परिजनों ने बताया कि सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पहले घोड़ासहन थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था। बुधवार सुबह जब वह कहीं जाने के लिए निकला, तो गोला पकड़िया स्कूल के सामने पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लखौरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अपराधी मौके से फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक सुमन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट और चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो मुफस्सिल, महुअवा और लखौरा सहित अन्य थानों में पंजीकृत है।

_एसपी ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश या कोई पुराना विवाद हो सकता है। विक्की का इलाज कर रहे डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि उसे सिर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे रेफर किया गया है।मामले के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ जितेश पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो बदमाश को पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गोलीकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।_

बोरा में बन्द युवती का शव जंगल में मिला बारियातू। थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू एन एच 22 से फुलसू जाने वाली ग्रामीण पक्क...
19/01/2026

बोरा में बन्द युवती का शव जंगल में मिला

बारियातू। थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू एन एच 22 से फुलसू जाने वाली ग्रामीण पक्की सड़क रूद और कर्मा मोड़ के बीच सड़क किनारे वन विभाग द्वारा काटे गए ट्रेंच में प्लास्टिक बोडे में बन्द एक युवती का शव रविवार को बारियातू थाना पुलिस ने बरामद किया । बरामद शव की पहचान लव इन रिलेशन के साथ थाना क्षेत्र के लोदमदाग निवासी संतोष उरांव के साथ जीवनसाथी पत्नी मोनिका कुमारी के रूप हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सदलबल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस प्राप्त शव से सम्बन्धित संतोष सहित अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी देते हुए संतोष व परिजनों ने बताया कि पत्नी मोनिका (मृतिका) एक वर्ष से मेरे साथ रह रही है जो गर्भवती थी। अचानक तबियत खराब होने पर ईलाज हेतु बालूमाथ व लातेहार ले जाया गया जंहा बेहतर ईलाज हेतु रिम्स रांची भेज दिया गया था। ईलाज के दौरान 15 जनवरी को मौत हो गई थी। जिसे रात को घर लाया गया। आगे बताया कि आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार कोई गर्भवती महिला की मौत होती है तो अपने गांव के सीमाने के बाहर दफनाते है। इसी सोच के कारण प्लास्टिक बोडे में बंद कर वन विभाग द्वारा काटे गए ट्रेंच में डाल कर ऊपर से मिट्टी दिया गया। मृतिका के माता पिता को भी यह बात की जानकारी दी गई है। आसपास के कुछ ग्रामीणों ने दबे जबान से यह भी कहा कि विधिवत शादी नही होने के कारण मृतिका का अंतिम संस्कार (दफनाने) का कार्यक्रम सामाजिक रूप से नही हुआ। थाना प्रभारी रंजन ने कहा कि आवेदन मिलने व पोस्मार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कारवाई की जाएगी।

19/01/2026

ओरसा घाटी में बस दुर्घटना, 9 की मौत,80 घायल

सभी निजी अस्पताल के चिकित्सा कर्मी भी सहायता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे

महुआडांड़। थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे लगभग 80 घायल एवं 9 लोगों की मौत हो गई। जिसका पहचान बलरामपुर पिपरशॉट गांव के रेशांति देवी, पारेमा देवी, सीता देवी, सोनमती देवी ,सुखना भुइयां और विजय भुइयां के रूप में हुई। तीन अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।वहीं 50 से अधिक घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दे कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध गांव लोटा पानी ( सगाई) के लिए आ रही यात्री बस घाटी में पलट गई। बस में करीब 90 से अधिक यात्री सवार थे। बस के चालक विकास पाठक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस घाटी में पलट गई। हादसे में बस में सवार बच्चे, महिलाएं, वृद्ध एवं पुरुष सभी बुरी तरह घायल हो गए। कई घायलों के चेहरे, हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान घंटों कई यात्री बस के नीचे दबे पड़े रहे। घटना के तुरंत बाद ओरसा ग्राम के ग्रामीण सलमान अहमद , पीतांबर यादव, रहमान अहमद, पप्पू यादव, रामप्रसाद यादव, मुकेश नगेसिया, विकेश नगेसिया, संदीप प्रसाद, सतेन्द्र नगेसिया समेत अन्य युवकों ने मुखिया अमृता देवी के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी एवं घायलों को बस से निकालने और एंबुलेंस से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने में योगदान दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कार्मेल हॉस्पिटल भेजवाया। वहीं घटना की जानकारी एसडीएम विपिन कुमार दुबे को दी गई। इसके बाद उन्होंने आसपास के सभी प्रखंडों में पदस्थापित चिकित्सकों तथा वाहन उपलब्ध एंबुलेंस को महुआडांड़ बुला लिया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके के अधिकारियों को भी सूचना दी, जिस समय रहते वहां से भी चिकित्सीय मदद मिल सकी ।जानकारी के अनुसार, 60 घायलों का इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा लगभग 27 घायलों का इलाज कार्मेल हॉस्पिटल में किया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए डॉ. अमित खलखो ने बेहतर इलाज के लिए खबर लिखे जाने तक 32 गंभीर घायलों को रेफर किया। इस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद महुआडांड़ प्रखण्ड स्थित सभी क्लीनिकों के प्रैक्टिशनर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचे और इलाज में चिकित्सों की सहायता की। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ों की संख्या में लोग घायलों को देखने और मदद करने के लिए पहुंच गए। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, भाजपा अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, कोंग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अमीर सुहेल, उपप्रमुख अभय मिंज, कोंग्रेस मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी, जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम, समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों ने घायलों का हाल चाल लेते हुए अन्य वाहनों को भी एंबुलेंस के रूप में उपयोग के लिए एकत्रीत किया। जिससे घायलों को अस्पताल तक सही समय में पहुंचाने में काफी सफलता मिली। ज्ञात हो कि इन दिनों मुख्य रूप से ओरसा घाटी एवं चम्पा घाटी सड़क पर दुर्घटना बढ़ गई है लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण में घाटी की कम कटाई करने के कारण सड़क अत्यधिक ढलान हो गया है। जिसके कारण लगातार इन सड़कों पर दुर्घटना हो रही है।

"सबका सम्मान- जीवन आसान" अंतर्गत आम जन को मिलेगी सुविधा प्रेस वार्ता में डीएम ने कहा, सप्ताह में दो दिन सभी अधिकारी अपने...
17/01/2026

"सबका सम्मान- जीवन आसान" अंतर्गत आम जन को मिलेगी सुविधा

प्रेस वार्ता में डीएम ने कहा, सप्ताह में दो दिन सभी अधिकारी अपने दफ्तर में करेंगे जन सुनवाई

मोतिहारी। समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिला के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने गांधी मैदान में प्रेस वार्ता की।
डीएम श्री जोरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जिला के कल्याणपुर अंचल के कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्त्र शिवलिंगम की स्थापना कार्यक्रम में शिरकत किया। इस अवसर पर पदाधिकारीगण को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बताया कि विराट रामायण मंदिर के संपूर्ण परिसर के चारदीवारी का प्रस्ताव शीघ्र ही बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। इस संपूर्ण स्थल के विकास के लिए यहां पावर सब स्टेशन के निर्माण, संपर्क पथ तथा यहां पर एक अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विराट रामायण मंदिर के पास स्थित छात्रावास का विस्तार कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मोतिहारी स्थित महिला आईटीआई कॉलेज परिसर में स्थित टाटा एक्सीलेंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां सभी उपकरणों व सामग्रियों का अवलोकन किया तथा यहां की छात्राओं से बात कर जानकारी ली। इस एक्सीलेंस सेंटर के माध्यम से कई छात्राओं को बेहतर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
यहां पर मुख्यमंत्री ने 138 करोड़ की लागत से कुल 30 योजनाओं का उद्घाटन तथा 34 करोड़ की लागत से कुल 40 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मोतिहारी को कोटवा से जोड़ने वाले धनौती नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि ब्रिज का 50 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है एवं इसका संपूर्ण कार्य इसके निर्माण के निर्धारित अवधि से सात माह पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
24 दिसंबर 2024 में की गई प्रगति यात्रा के दौरान जिला के लिए घोषित 12 योजनाओं के प्रगति का अवलोकन मुख्यमंत्री ने किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में तीन ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इब्राहिमपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य, लाल बकेया नदी पर बलुआ गुआवरी पुल का निर्माण कार्य एवं बागमती नदी के दाएं तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण कार्य सहित चिरैया शांति चौक से पुरनहिया तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ-साथ सीता कुंड एवं सोमेश्वर नाथ धाम के विकास का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर 153 एकड़ जमीन पहले से अधिग्रहित है इसके अतिरिक्त 139 एकड़ जमीन का भू अर्जन किया जा रहा है। जिसके लिए रैयतों के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और इसमें तेजी लाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार की निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी ताकि इसके निर्माण कार्य में विलंब नहीं हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सात निश्चय पार्ट 3 अंतर्गत कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का निर्देश प्राप्त हुआ है। सात निश्चय पार्ट 3 योजना के सातवें कंपोनेंट "सबका सम्मान- जीवन आसान" अंतर्गत आम जन को सुविधा हो इसको लेकर सप्ताह में 2 दिन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं जनता से प्राप्त शिकायतों का समाधान करेंगे।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि विराट रामायण मंदिर की सुरक्षा के लिए जल्द ही उसका निरीक्षण कर वहां एक थाना खोलने के का प्रस्ताव दो से तीन दिनों में सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी भी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं जनता से प्राप्त आवेदन पर समुचित कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी को व्यवहार कुशल होने एवं शालीनता पूर्वक आमजन से व्यवहार करने के लिए निर्देश दिया जाएगा। जनता से प्राप्त शिकायतें एक पंजी में दर्ज होगी एवं उसका लगातार अनुश्रवण किया जाएगा।

यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें: उपायुक्त 🔴'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के संदेश को फैलाना। ज...
17/01/2026

यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें: उपायुक्त

🔴'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के संदेश को फैलाना। जिला प्रशासन का उद्देश्य।

जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा माह के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला में लगातार जागरूकता व प्रवर्तन गतिविधिययां संचालित की जा रही हैं। आज पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं एसएसपी जनशेदपुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर पूरे माह आयोजित किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी दी। नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे व तेज गति में वाहन न चलाएं।
पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा माह (जनवरी 2026) के तहत जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चल रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस हेलमेट-सीटबेल्ट चेकिंग, जागरूकता वाहन और ऑडियो संदेशों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन (जैसे दोपहिया पर डबल हेलमेट) पर जोर दे रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा हो।इस माह (1-31 जनवरी) में जिले के हर हिस्से में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।ट्रैफिक पुलिस प्रमुख चौराहों पर जांच कर रही है, खासकर बिना हेलमेट (दोपहिया) और बिना सीटबेल्ट (चारपहिया) वालों पर कार्रवाई हो रही है।एक विशेष रथ ग्रामीण और शहरी इलाकों में घूमकर ऑडियो संदेशों के जरिए हेलमेट और सीटबेल्ट के महत्व को समझा रहा है। जागरूकता अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना, लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के संदेश को फैलाना।

जनता के प्रति जवाबदेह बनना पुलिस का मूल धर्म,,, डीआईजी मोतिहारी के एलएनडी कालेज के सभागार में आयोजित जन संवाद में  डीआईज...
11/01/2026

जनता के प्रति जवाबदेह बनना पुलिस का मूल धर्म,,, डीआईजी

मोतिहारी के एलएनडी कालेज के सभागार में आयोजित जन संवाद में डीआईजी ने व्यक्त किए अपने विचार

मोतिहारी : ।एल एन डी कॉलेज के सभागार में 'पुलिस की नागरिकों के प्रति जवाबदेही' विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।इस संवाद में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ डॉक्टर, वकील और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर सवाल रखे।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद डीआईजी हरकिशोर राय ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनसेवा है और जनता के साथ विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आम नागरिक पुलिस को अपना सहयोगी नहीं समझेगा, तब तक अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत नहीं किया जा सकता है।

डीआईजी श्री राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप बिहार पुलिस में कई अहम सुधार लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने डिजिटल एफआईआर, ई-चालान प्रणाली, थानों में सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और पुलिस वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि इन तकनीकी सुधारों से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में उल्लेखनीय कमी आई है।उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ऑनलाइन शिकायत और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

डीआईजी ने पुलिस थानों को नागरिक-मित्र बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने ऐसा स्थान होने चाहिए, जहां कोई भी व्यक्ति बिना भय के अपनी समस्या लेकर आ सके। पुलिस का व्यवहार सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के प्रति।उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में दर्ज शिकायतों में से लगभग 85 प्रतिशत मामलों का 30 दिनों के भीतर निस्तारण किया गया है। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव-गांव में 'पुलिस-जन संवाद' कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर दिख रहा है और अपराध में लगभग 20 प्रतिशत तक कमी आई है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, डॉक्टरों और वकीलों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, रिश्वतखोरी, हिरासत में मौत, अस्पतालों में हिंस

जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा से फरार 3 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तारहजारीबाग:31 दिसंबर 2025 को जय प्रकाश नारा...
11/01/2026

जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा से फरार 3 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

हजारीबाग:31 दिसंबर 2025 को जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा हजारीबाग से फरार हुए 03 सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस द्वारा त्वरित एवं सघन कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है। दिनांक 31.12.2025 को सुबह करीब 07:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31.12.2025 की रात्रि लगभग 01:30 बजे जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग से 03 कैदी फरार हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही अधोहस्ताक्षरी द्वारा उपायुक्त महोदय, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि तीनों सजायाफ्ता बंदी देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों, राहुल रजवार एवं जितेन्द्र रवानी द्वारा वार्ड की खिड़की का रॉड काटकर बेडशीट के सहारे नीचे उतरते हुए आंतरिक दीवार फांदकर बाहरी दीवार के रास्ते फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में केन्द्रीय कारा, हजारीबाग के आवेदन के आधार पर लोहसिंघना थाना काण्ड संख्या 196/2025, दिनांक 31.12.2025 दर्ज किया गया। तीनों अभियुक्त क्रमशः 20 वर्ष, 27 वर्ष एवं आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग अमित आनन्द के नेतृत्व में 3 विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। एक टीम तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्यरत रही।दूसरी टीम फरार कैदियों के मार्ग का ट्रेल कर रही थी। तीसरी टीम विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरारी के बाद अभियुक्त विभिन्न स्थानों से होते हुए जसीडीह पहुँचे, जहाँ से दिनांक 04.01.2026 को जसीडीह–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र गए। दिनांक 06.01.2026 को सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी स्थित ईंट-भट्ठा से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि हजारीबाग पुलिस द्वारा पूर्व में भी फरारी की घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए कम समय में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी  गिरिडीह:पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बे...
11/01/2026

दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

गिरिडीह:पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बेंगाबाद थाना अन्तर्गत महदैया एवं शहरपुरा गाँव के आसपास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये RTO CHALAN, SHREE RAM FINANCE का APK फाइल भेज कर, चलान एवं EMI जमा करने के नाम पर आम लोगो के साथ साइबर ठगी करते है। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-01/2026 दिनांक 10.01.2026 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कु० मंडल उम्र करीब 28वर्ष पिता-दुधेश्वर मंडल ग्राम-महदैया थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह एवं राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता-मनी मंडल ग्राम- महदैया थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीहशामिल हैं।

48 नगर निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं  को जीत दिलाने का लें संकल्प: आदित्य साहूएसआईआर से घुसपैठिए होंगे चिन्हित: बाब...
11/01/2026

48 नगर निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने का लें संकल्प: आदित्य साहू

एसआईआर से घुसपैठिए होंगे चिन्हित: बाबूलाल मरांडी

🔴भाजपा प्रदेश कार्यालय ने हुआ सभी नव निर्वाचित 27 जिला अध्यक्षों का अभिनंदन
🔴प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र एवं माला से किया स्वागत, यशस्वी कार्यकाल केलिए की मंगलकामनाये

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के सभी 27 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिलाध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया और उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं की।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने किया।इसके पूर्व मंचस्थ पदाधिकारियों ने आज जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी को पुष्पगुच्छ ,अंगवस्त्र देकर बधाई शुभकामनाएं दी।स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुमका रूपेश मंडल, पाकुड़ श्रीमती सरिता मुर्मू, जामताड़ा सुमित शरण देवघर सचिन रवानी, गोड्डा श्रीमती लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) मोहन कुंभकार,धनबाद (महानगर) श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर) रंजीत कुमार राय,गिरिडीह (ग्रामीण) महेंद्र वर्मा,हजारीबाग विवेकानंद सिंह, चतरा रामदेव भोक्ता, रामगढ़ संजीव कुमार, रांची (महानगर) वरुण साहू,रांची (पूर्वी) विनय महतो धीरज रांची (पश्चिम) नरेंद्र सिंह,गुमला सागर उरांव, सिमडेगा दीपक पुरी,पलामू अमित तिवारी, लातेहार बंशी यादव, चाईबासा श्रीमती गीता बालमुचू, चक्रधरपुर दीपक पासवान,सरायकेला खरसावां हरिकृष्ण प्रधान,कोडरमा..अनूप जोशी, जमशेदपुर महानगर..संजीव सिन्हा, खूंटी..आनंद कुमार, गढ़वा..उदय कुशवाहा शामिल हुए।नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने बधाई शुभकामनाएं दी है।संगठन विस्तार ,मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा है , चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए स

Address

Dhanbad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhanbad Today Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share