17/09/2025
अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति, भारत में शिक्षा की गुणवत्ता और समानता में सुधार लाने के लिए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करना है।
राज्य या केंद्र शासित प्रदेश*
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
30,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति, जो उन्हें उनके पहले स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए प्रदान की जाती है, के माध्यम से उन्हें कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।
पात्रता
वे सभी छात्राएँ जिन्होंने!
किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश* के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों परीक्षाएँ उत्तीर्ण की हों।
भारत में कहीं भी किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की अवधि) के प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया हो।
Link 👇👇
https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/