Dholpur News

Dholpur News Dholpur news

contact for paid pramotion dm me

26/08/2026

केंटरा और ट्रैक्टर में भिंड़त,केंटरा चालक की हुई मौत,सैपऊ रोड पर चांदपुर के पास हुआ हादसा

25/08/2026

धौलपुर:
सखवारा पार्वती नदी में युवक की डूबने से मौत
कोलारी थाना क्षेत्र की सखवारा पार्वती नदी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत,
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बाहर निकाला
पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है
पुलिस जुटी मामले की जांच में

ब्लड 24x7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदानधौलपुर। ब्लड 24x7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में समाजसेवी ...
24/08/2026

ब्लड 24x7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदान

धौलपुर। ब्लड 24x7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में समाजसेवी श्रेयांश सिकरवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को भार्गव वाटिका, गुलाब बाग, धौलपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें 14 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर इस मानवीय पहल में अपना योगदान दिया। शिविर में बाड़ी, मनियां, सैंपऊ एवं सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी रक्तदाता पहुंचे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावल एवं विशिष्ट अतिथि श्रम निरीक्षक विमल प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरत के समय दिया गया रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद बन सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि विमल प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को रक्तदान से जोड़ना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है।

शिविर संयोजक दया ठाकुर ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है। समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावल एवं विशिष्ट अतिथि विमल प्रताप सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।

संस्था के समन्वयक मोहित शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें 14 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। संस्था के सत्येंद्र बघेला ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य प्रत्युष बन्ना, धर्मेंद्र सिंह, रिशाल सिंह चौहान, सचिन पहलवान, अनुज सिकरवार, अक्षय सिकरवार, सुमित परमार, समीर खान एवं अक्षय सिकरवार ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ब्लड 24x7 हेल्प धौलपुर ने आमजन से अपील की है कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

22/08/2026

कल यहाँ रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
धौलपुर, 22 अगस्त। 33/11 केवी सबस्टेशन भामतीपुरा पर मरम्मत कार्य होने के कारण 23 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियन्ता एचटीएम शहर कैलाश जैन ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन भामतीपुरा से निकलने वाले 11 केवी गडरपुरा, बजरिया, जेल व जगन वाला फीडरों से निकलने वाले क्षेत्र गडरपुरा, दमापुर, कालीमाई, महाराण स्कूल, कचहरी, जवाहर नगर, कमल होटल, बाडी भवन, भाबा' सहाब का बडा, राव सहाब का बाडा, बडी फील्ड, बजरिया, लाल बाजार, हैदर सहाब का बाडा, नवाव सहाब का बाडा, तोप तिराह चुडी बाजार, नर्सिंग रोड, इमली गली बादम गली, थाना निहालगंज, जगन, भामतीपुरा, मामा भांजा रोड, हरदेव नगर, डिफरेन्स नगर, जेल, पी. जी. कॉलेज, पुरानां रीको केला कोलोनी, मदीना कोलोनी आशियाना कोलोनी, डी.डी. कॉम्पलेस, पुराना शहर, फूटा दरवाजा, पेच वाले हनुमान, रेलवे कोलोनी, स्टेशन रोड, सोलह खम्भा, व बंजरंग कोलोनी एवम् इत्यादि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

21/08/2026

धौलपुर में बारिश का कहर

18/08/2026

रील की खुमारी पड़ ना जाए भारी

18/08/2026

IG डॉ. प्रीति चन्द्रा पहुंची धौलपुर
SP विकास सांगवान ने कार्यालय परिसर में किया रिसीव, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

17/08/2026

मनियां नगरपालिका

17/08/2026

नगरपालिका सैपऊ

राजाखेडा
17/08/2026

राजाखेडा

Address

Dholpur

Telephone

+919929449430

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dholpur News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dholpur News:

Shortcuts

Share