जय श्री राम

जय श्री राम 🚩 जय श्री राम 🚩
❤️🙏कैसे है आप सभी 🙏💞
👍Like & Follow the Page 🙏💕

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी।आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।सनातन मान्यताओं के अनुसार जिस घर में नि...
27/09/2025

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी।
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

सनातन मान्यताओं के अनुसार जिस घर में नित्य प्रतिदिन तुलसी माता का पूजन किया जाता है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

तुलसी देवी गायत्री मंत्र है:

ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे,
विष्णुप्रियायै च धीमहि,
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।

यह मंत्र विष्णुप्रिया तुलसीजी से शक्ति और बुद्धि प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता है, और उनकी कृपा से बुद्धि को प्रज्वलित करने का अनुरोध करता है।

मंत्र का अर्थ:

ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे:
हे तुलसी देवी, हम आपको जानते हैं।
विष्णुप्रियायै च धीमहि:
हे विष्णु को प्रिय, हम आपका ध्यान करते हैं।
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्:
हे वृंदा, आप हमें उच्च बुद्धि प्रदान करें और हमारे मन को प्रकाशित करें।

ऊँ शं शनैश्चराय नमः। ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌। बीज मंत्रॐ प्रां प...
27/09/2025

ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके ।शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु तेसृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनात...
27/09/2025

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके ।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते

सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि |
गुणाश्रये गुणमये नारायणी नमोऽस्तु ते।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🙏🙏🙏आप सब ने प्रायः भगवान विष्णु की१६ कलाओं के विषय में सुना होगा।रामायण और महाभारत में ये वर्णितहै कि भगवान...
11/09/2025

🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🙏🙏🙏
आप सब ने प्रायः भगवान विष्णु की
१६ कलाओं के विषय में सुना होगा।

रामायण और महाभारत में ये वर्णित
है कि भगवान श्रीराम भगवान विष्णु
की १२ कलाओं के साथ जन्में थे और
श्रीकृष्ण १६ कलाओं के साथ।

वैसे तो श्रीहरि अनंत हैं किन्तु मनुष्य
रूप में उनकी कुल १६ कलाएं मानी
गयी हैं।

उनका जो कोई भी अवतार उनकी
जितनी भी कलाओं के साथ जन्मता है
वो उनके उतने ही समकक्ष माना जाता है।

यही कारण है कि श्रीकृष्ण को
पूर्णावतार कहते हैं क्यूंकि वे श्रीहरि
की सभी १६ कलाओं के साथ जन्में थे।

श्रीहरि के अंतिम अवतार भगवान
कल्कि उनकी ४ कलाओं के साथ
अवतरित होंगे।

जिस प्रकार चन्द्रमा
की १६ कलाएं होती हैं-
अमृत,मनदा,पुष्प,पुष्टि,तुष्टि,ध्रुति,
शाशनी,चंद्रिका,कांति,ज्योत्सना,
श्री,प्रीति,अंगदा,पूर्ण और पूर्णामृत,
ठीक उसी प्रकार मनुष्य में भी
अधिकतम १६ कलाएं हो सकती हैं।

आइये इन्हे जानते हैं:

💐 #श्री: अर्थात लक्ष्मी।
माता लक्ष्मी श्रीहरि के साथ सदैव
रहती है और जिसके पास भी श्री
संपदा होती है वो ऐश्वर्यशाली होता है।

किन्तु ऐश्वर्य का अर्थ
केवल धन ही नहीं होता।
व्यक्ति को मन,वचन एवं
कर्म से भी धनी होना चाहिए।
श्री कला के स्वामी के पास
लक्ष्मी स्थाई रूप से होती है।
श्रीकृष्ण के पास अथाह ऐश्वर्य
था किन्तु फिर भी वे सत्कर्मी थे।

💐 #भू: अर्थात भूमि।
श्रीहरि इस ब्रह्माण्ड के स्वामी
हैं और भू सम्पदा जिनके पास
होती है वो बड़े भू-भाग का
स्वामी होता है।

राजा,एवं उससे भी बढ़
कर चक्रवर्ती सम्राट के
पास भू-सम्पदा होती है।

इसके अतिरिक्त वो राज्य
करने की क्षमता भी रखता है।

श्रीकृष्ण ने भी पहले मथुरा
और फिर द्वारिका में अपनी
भूमि का बहुत विस्तार किया।

💐 #कीर्ति: अर्थात प्रसिद्धि।
प्रसिद्धि कला का स्वामी
लोकप्रिय एवं विश्वप्रसिद्ध
होता है।

ऐसा व्यक्ति सदैव दूसरों की
सहायता करता है एवं अपने
सत्कर्मों से दिग-दिगांत तक
कीर्ति प्राप्त करता है।

श्रीकृष्ण की कीर्ति के
विषय में तो कुछ बताने
की आवश्यकता ही नहीं है।

💐 #वाणी: कुछ लोगों की
वाणी में इतना तेज होता है
कि वे लोगों को सम्मोहित
कर लेते हैं।

ऐसे व्यक्ति जब कोई बात
करते हैं तो सभी शांत रह
कर उनकी बात सुनते हैं।
ऐसे व्यक्ति किसी से कुछ
भी मनवा लेते हैं।
इनकी बातें सुनकर क्रोधी
मनुष्य भी अपना क्रोध
त्याग देता है।
महाभारत में ऐसे कई प्रसंग
हैं जहाँ श्रीकृष्ण केवल अपनी
वाणी से ही बड़े से बड़ा विवाद
हल कर देते हैं।

💐 #लीला: ऐसे पुरुष
चमत्कारी हैं।
जो चीजें आम मनुष्य की समझ
से परे हो उसे चमत्कार समझा
जाता है।
श्रीकृष्ण के विषय में तो खैर
इस कला के बारे में क्या कहना?
वे जो जन्म लेते ही लीला करने लगे।

छोटे से बालक होकर भी बड़े-बड़े
असुरों का नाश कर दिया।
महाभारत का युद्ध भी उनकी
लीलाओं से भरा पड़ा है।
निःशस्त्र होकर भी उन्होंने अपनी
लीला से पांडवों को विजय दिलवाई।

💐 #कांति: इसका अर्थ होता
है मनुष्य का अपना तेज।
इस कला के स्वामी के मुख पर
सूर्य के सामान तेज होता है जिसे
देख कर लोग अपना सुध-बुध
भूल जाते हैं।
श्रीकृष्ण की कांति
और सौंदर्य अद्भुत था।
उन्हें देखकर सब मोहित
हो जाते थे।

💐 #विद्या: विद्या सबसे
महत्वपूर्ण कला है।
कहते हैं "विद्वान सर्वत्र पूज्यते",
अर्थात विद्वान की पूजा सभी
स्थानों पर होती है।
श्रीकृष्ण को महर्षि सांदीपनि
बहुत बाद में गुरु के रूप में मिले
किन्तु उन्होंने केवल ६४ दिनों में
६४ विद्याओं को प्राप्त कर लिया।

ये उनका राजनितिक ज्ञान ही
था कि उन्होंने महाभारत जैसी
विभीषिका को इतने प्रभावी ढंग
से नियंत्रित किया।

💐 #विमला: अर्थात निर्मल
स्वाभाव का व्यक्ति।
ऐसा जो छल-कपट ना जानता हो।
जो निष्पाप हो और जिसके मन में
किसी के प्रति भी को मैल ना हो।
श्रीकृष्ण भी विमल थे,अर्थात उनका
मन गंगा की भांति पवित्र था।

💐 #उत्कर्षिणि: अर्थात किसी
को प्रेरित करने की क्षमता।
इस कला का स्वामी किसी भी
स्थिति में किसी को भी प्रोत्साहित
कर सकता है।

ठीक इसी प्रकार श्रीकृष्ण ने मध्य
युद्ध में निराश और हतोत्साहित
हो चुके अर्जुन को गीता ज्ञान दे
कर युद्ध के लिए प्रोत्साहित किया।

💐 #विवेक: अर्थात अपने ज्ञान एवं
परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेना।
ऐसा व्यक्ति कभी भी कोई निर्णय
बिना सोचे समझे नहीं लेता।
वो विवेकशील होता है और अपने
विवेक से ही उचित समय पर उचित
निर्णय लेता है।
श्रीकृष्ण भी विवेकी थे इसी कारण
जब तक हो सका उन्होंने महाभारत
का युद्ध टाला,किन्तु जब समय आया
तो उन्होंने इस युद्ध की पटकथा
लिखी।

💐 #कर्मण्यता: अथात कर्मठ।
कर्मयोगी व्यक्ति कभी भाग्य के
भरोसे नहीं बैठता और दूसरों को
भी अपने सामर्थ्य के अनुसार कर्म
करने का उपदेश देता है।

श्रीकृष्ण ने अपनी कर्मण्यता से ना
केवल मथुरा,बल्कि बाद में द्वारिका
को भी समृद्ध किया।

और ऐसा ही उपदेश उन्होंने
पांडवों को भी दिया जिससे
उन्होंने खांडवप्रस्थ जैसे प्रदेश
को श्रीकृष्ण की सहायता से
इंद्रप्रस्थ बना दिया।

💐 #योगशक्ति: योग एक
अद्भुत कला है।
इससे संपन्न व्यक्ति का सम्बन्ध
सीधा ईश्वर से जुड़ जाता है।
योगशक्ति की कला से संपन्न
व्यक्ति अध्यात्म के चरम पर
पहुंच जाता है जहाँ उसका
सीधा संवाद ईश्वर से हो सके।

श्रीकृष्ण महायोगी कहलाते हैं।

💐 #विनय: अर्थात सभ्य,
शिष्ट एवं विनीत व्यक्ति।
ऐसे व्यक्ति को कभी किसी
भी चीज का अहंकार होता।
ये सब कुछ होते हुए भी
संन्यासी की भांति रहते हैं।
श्रीकृष्ण के पास भी सब
कुछ था किन्तु उन्हें उसका
लेशमात्र भी अहंकार नहीं था।

💐 #सत्य: अर्थात सदैव सच
बोलने वाला,चाहे वो सत्य कितना
ही कटु क्यों ना हो।
जो सत्यवादी होते हैं वो किसी
भी परिस्थिति में असत्य का
सहारा नहीं लेते।
श्रीकृष्ण ने भी महाभारत होने
से बहुत पहले ही सबको इसके
परिणाम के विषय में बता दिया था।

💐 #आधिपत्य: इसका अर्थ केवल
अधिकार जाताना नहीं अपितु किसी
व्यक्ति का प्रभाव भी है।

इस कला से संपन्न व्यक्ति बहुत
प्रभावी होते हैं और उनके पास
कठिन से कठिन परिस्थिति में
भी विजित होने की क्षमता होती है।

श्रीकृष्ण का अपने युग में
कितना प्रभाव था ये बताने
की आवश्यकता नहीं।

💐 #अनुग्रह: अर्थात दूसरों का
कल्याण करना और क्षमा करने
की क्षमता।

ऐसे व्यक्ति स्वाभाव से ही क्षमाशील
होते हैं और सदैव दूसरों के कल्याण
के लिए तत्पर रहते हैं।

मानव कल्याण हेतु ये किसी भी
प्रकार का बलिदान देने से भी नहीं
हिचकते।

श्रीकृष्ण भी सदैव दूसरों का
कल्याण करने वाले हैं और
क्षमाशील हैं।
💐 #साभार_संपादित💐

ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

जयति पुण्य सनातन संस्कृति💐
जयतु भारतं💐
ॐ नमो नारायणाय💐
जयश्रीराम💐

अष्ट सिद्धि
24/08/2025

अष्ट सिद्धि

ॐ सहस्र शीर्ष पुरुषःसहस्राक्षस सहस्रपतस भूमिं विश्वतो वृत्त्वाअत्यतिष्ठद् दशंगुलम्पुरुष के एक हजार सिर, एक हजार आंखें और...
24/08/2025

ॐ सहस्र शीर्ष पुरुषः
सहस्राक्षस सहस्रपत
स भूमिं विश्वतो वृत्त्वा
अत्यतिष्ठद् दशंगुलम्

पुरुष के एक हजार सिर, एक हजार आंखें और एक हजार पैर हैं। उसने इस जगत को चारों ओर से घेर रखा है और वह इससे दस अंगुल ऊपर भी है ।

भगवान बाबा एक बार भक्तों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए इस पुरुष सूक्त श्लोक के वास्तविक अर्थ के बारे में बता रहे थे।

"ब्रह्मांडीय सत्ता के हज़ारों सिर, आँखें और पैर हैं। तुम्हारा तो एक ही सिर है, जबकि ईश्वर के हज़ारों सिर हैं। इसका क्या मतलब है? पूरी सृष्टि में जितने भी सिर हैं, वे सब उसके ही हैं!"

उन्होंने समझाया कि यह ज़रूरी नहीं कि ईश्वर हमेशा हज़ारों सिरों और हज़ारों आँखों आदि के साथ खड़ा हो। सम्पूर्ण मानवता, यानी पूरी सृष्टि, ईश्वर का ही स्वरूप है, और हमें ईश्वर की इस रचना के महत्व को समझना सीखना चाहिए। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि पूरी सृष्टि वास्तव में ईश्वर का ही प्रतिबिम्ब है, और जब हम किसी से प्रेम करते हैं, तो इसका अर्थ है कि हम स्वयं ईश्वर से प्रेम कर रहे हैं।

स्वामी जी ने भक्तों की विशाल भीड़ पर अपने दिव्य हाथ लहराते हुए घोषणा की कि इन भक्तों के सिर मेरे हजारों सिर हैं, तथा इन भक्तों की आंखें मेरी हजारों आंखें हैं।

यही "सहस्र शीर्ष पुरुष:" का सच्चा अर्थ है... इसीलिए मैं आप सभी से सदैव आग्रह करता हूँ कि "सभी से प्रेम करो" और इस प्रकार स्वयं भगवान से प्रेम करो। - बाबा

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

राधे राधे श्याम श्याम🙏🙏🕉️🕉️🌺 #कृष्णा  #कृष्णकृष्ण               #राधेराधे
24/08/2025

राधे राधे श्याम श्याम🙏🙏🕉️🕉️🌺
#कृष्णा #कृष्णकृष्ण #राधेराधे

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏जो हुआ, वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है, वह भी अच्छा हो रहा है,और जो होगा, वह भी अच्छा ही होगा ।तुम्हारा क्या गया, ज...
01/08/2025

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जो हुआ, वह अच्छा हुआ,
जो हो रहा है, वह भी अच्छा हो रहा है,
और जो होगा, वह भी अच्छा ही होगा ।
तुम्हारा क्या गया, जो तुम रोते हो ?
तुम क्या लाए थे, जो तुमने खो दिया ?
तुमने क्या पैदा किया था,
जो नाश हो गया ?
तुमने जो लिया यहीं से लिया,
जो दिया, यहीं पर दिया।
आज जो कुछ आप का है ,
पहले किसी और का था ;
और भविष्य में किसी और का हो जाएगा
परिवर्तन ही संसार का नियम है ...

🙏 श्री मद भगवद गीता सार 🙏🏻

🕉️🌺ॐ नमस्ते अस्तु भगवान विश्वेश्वराय महादेवाय त्रयम्बकाय त्रिपुरान्तकाय त्रिकाग्नि कालये कालग्नि रुद्राए नीलकंठाय मृत्यु...
31/07/2025

🕉️🌺ॐ नमस्ते अस्तु भगवान विश्वेश्वराय महादेवाय त्रयम्बकाय त्रिपुरान्तकाय त्रिकाग्नि कालये कालग्नि रुद्राए नीलकंठाय मृत्युंजयाय सर्वेश्वराय सदाशिवाय श्रीमन् महादेवाय नमः" 🌺🕉️

07/07/2025
राधे राधे
07/07/2025

राधे राधे

Address

Dibrugarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जय श्री राम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share