11/06/2026
ये व्यक्ति अपने परिवार को छोड़ने के लिए स्टेशन आया था। उसने प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में एंट्री की, लेकिन ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट हो गई। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन आई, जिस कारण उसका प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर हो गयातभी टीटी ने उसे पकड़ लिया और टिकट दिखाने को कहा। व्यक्ति ने अपना प्लेटफॉर्म टिकट दिखाया, लेकिन टीटी ने उसे छोड़ने से मना कर दिया। टीटी बोला - "तुम्हारा फाइन लगेगा, ये प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर हो चुका है
इस पर व्यक्ति ने कहा - "ट्रेन लेट हुई है, इसमें मेरी गलती नहीं है, ये आपकी गलती है। अगर ट्रेन समय पर आती तो मैं स्टेशन से बाहर निकल जाता लेकिन टीटी ने उसकी एक नहीं सुनी और उससे पैसे लेकर फाइन की रसीद थमा दी। साथ में बोला - "ट्रेन लेट हो या कुछ भी हो, तुम्हें दो घंटे में स्टेशन से बाहर निकलना है।"