Didwana Jhalak Page

  • Home
  • Didwana Jhalak Page

Didwana Jhalak Page रिपोर्टर

कई बार लोग कहते हैं — "सारे नेता एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।"आज मुझे लगा कि शायद लोगों की बात में थोड़ा-बहुत दम भी हो...
31/05/2026

कई बार लोग कहते हैं — "सारे नेता एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।"
आज मुझे लगा कि शायद लोगों की बात में थोड़ा-बहुत दम भी होता है! 😄
दोपहर को एक निजी कार्यक्रम से फ्री होकर मैं डीडवाना पहुंचा और सीधे सोलंकी मिष्ठान भंडार जा पहुंचा। दुकान में घुसते ही ओम जी सोलंकी ने फरमान सुना दिया — "इमरान जी, आज ताज़ा केसर कलाकंद बना है, बिना खाए जाने नहीं दूंगा
अब मैं कलाकंद की पहली खुराक ही खत्म कर पाया था कि तभी किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि मेरे सबसे बड़े वैचारिक विरोधियों में से एक भी दुकान पर आ धमके। मैं सोच ही रहा था कि अब माहौल गरम होगा, लेकिन ओम जी ने राजनीति को सीधे मिठाई के काउंटर पर ही निपटा दिया
उन्होंने दोनों के हाथ में कलाकंद का टुकड़ा पकड़ाते हुए कहा — "लो भाई, अब तो गठबंधन हो गया।"
हम दोनों एक-दूसरे का मुंह देखने लगे और ओम जी पूरे आत्मविश्वास से बोले — "इस कलाकंद में इतनी मिठास है कि बड़े-बड़े राजनीतिक मतभेद पिघल जाते हैं।"
फिर उन्होंने दूसरा बम फोड़ा — "जब बड़े नेता शाम को एक ही टेबल पर बैठकर चाय पी लेते हैं, तो तुम लोग क्यों ऐसे लड़ते हो जैसे कल चुनाव नहीं, महाभारत हो?"
उस समय मुझे लगा कि अगर देश की सारी राजनीतिक समस्याओं का समाधान किसी के पास है, तो वो संसद में नहीं, बल्कि सोलंकी मिष्ठान भंडार की मिठाई की ट्रे में छुपा बैठा है! 😆
अब देखना यह है कि ओम जी का यह केसर कलाकंद सिर्फ मुंह मीठा करता है या फिर सच में रिश्तों में भी मिठास घोल देता है
हालांकि राजनीति में भरोसा कम और बयान ज्यादा बदलते हैं, इसलिए फिलहाल तो इतना ही कह सकता हूं कि
आज का गठबंधन कलाकंद तक सीमित है, आगे की राजनीति अगली प्लेट मिठाई पर तय होगी! 😂🍮🤝

Didwana Jhalk Didwana Jhalak Page

अभी 8 दिन नही हुवे ओर तबादला ये इंसान सबसे बड़ा ईमानदार आदमी था  जब से पदभार संभाला था तब से एक दिन चेन से नहीं बैठा ये अ...
30/05/2026

अभी 8 दिन नही हुवे ओर तबादला

ये इंसान सबसे बड़ा ईमानदार आदमी था जब से पदभार संभाला था तब से एक दिन चेन से नहीं बैठा ये अधिकारी
लगातार काम,,
सबसे बड़ा सवाल - क्या ईमानदार अधिकारी के लिए कोई जगह नहीं

डीडवाना : एसपी ज्ञान चंद्र यादव का तबादला

मात्र 10 दिनों के भीतर बदले गए एसपी

अब डॉ. प्यारेलाल शिवरान होंगे डीडवाना - कुचामन के नए एसपी

ज्ञान चंद्र यादव होंगे पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) सिविल राइट्स जयपुर

एसपी के तबादले के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के समक्ष विरोध प्रदर्शन को माना जा रहा तबादले का कारण

इससे पहले कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणियां का भी हुआ था तबादला

अब 10 दिनों के भीतर एसपी का भी हुआ ट्रांसफर

Didwana Jhalk

29/05/2026

मुकेश भाकर ने हारे हुवे प्रत्याशियों को पर किया तीखा हमला ओर कहाँ यह सब पैसे कमाने में लगे हुए

Didwana Jhalk Bhajanlal Sharma Didwana Jhalak Page

27/05/2026

डीडवाना गणेश मंदिर कॉलोनी की महिलाए पानी की कीलत को लेकर हुई आक्रोशित Didwana Jhalk Didwana Jhalak Page

समझ में नहीं आ रहा भाई करें तो करें क्या… 😅हर दिन पेट्रोल के भाव ऐसे बढ़ रहे हैं जैसे हमारी ही कमाई देखकर रेट तय होते हो...
25/05/2026

समझ में नहीं आ रहा भाई करें तो करें क्या… 😅
हर दिन पेट्रोल के भाव ऐसे बढ़ रहे हैं जैसे हमारी ही कमाई देखकर रेट तय होते हों।
मजदूर की मजदूरी आज भी वही पुरानी…
लेकिन पेट्रोल बोल रहा है — “भाई मैं तो VIP हो गया हूं।” ⛽😂
अब हालत ये हो गई है कि
स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जाओ तो पहले दिल मजबूत करना पड़ता है।
मीटर कम चलता है, पैसे ज्यादा भाग जाते हैं। 😭
सोना नहीं खरीद रहा,
विदेश यात्रा नहीं कर रहा,
पांच सितारा होटल में खाना भी नहीं खा रहा…
फिर भी महीने का बजट ऐसे हिल रहा है जैसे मैं दुबई से हेलीकॉप्टर में आता-जाता हूं। 🤣
अब सोच रहा हूं —
पेट्रोल वाली गाड़ी बेच दूं और बैटरी वाली ले लूं…
कम से कम उसमें पेट्रोल पंप वाले भैया को देखकर BP तो नहीं बढ़ेगा। 🔋🛵😂
लेकिन डर ये भी है…
कल को बिजली के रेट बढ़ गए तो
मोमबत्ती वाली साइकिल चलानी पड़ेगी।
आप सब कमेंट करके बताओ —
पेट्रोल गाड़ी चलाऊं, बैटरी वाली लूं
या फिर ऊंट गाड़ी निकाल लूं राजस्थान स्टाइल में?

Didwana Jhalak Page

23/05/2026

डीडवाना में सस्ता कूलर सस्ती AC सस्ता फ्रिज ऒर बिना पिसा के भी देवे देखिये कैसे

Didwana Jhalk Didwana Jhalak Page

23/05/2026

प्राइवेट बसों के सामने रोडवेज क्यों बेहतर है क्या सुविधाये मिलती है रोडवेज में

Didwana Jhalk Bhajanlal Sharma

आज पंचर बनवाने गया था… 😄अब्दुल भाई ने स्कूटी देखते ही कहा —“सर, अब पंचर नहीं… सीधे नया टायर डालूँगा!”मैंने पूछा — “इतनी ...
23/05/2026

आज पंचर बनवाने गया था… 😄
अब्दुल भाई ने स्कूटी देखते ही कहा —
“सर, अब पंचर नहीं… सीधे नया टायर डालूँगा!”
मैंने पूछा — “इतनी चिंता क्यों कर रहे हो?”
तो बोले —
“भाई साहब, ये कोई आम स्कूटी थोड़ी है… ये तो ‘झलक मीडिया स्पेशल इन्वेस्टिगेशन वाहन’ है!” 😂
“जहाँ-जहाँ आपकी स्कूटी की आवाज़ पहुँचती है, वहाँ-वहाँ सरपंच पहले से एक्टिव हो जाते हैं!” 😆
कालूराम जी भी पास बैठे थे, तुरंत बोले —
“सही बात है!
जैसे ही खबर लगती है कि झलक मीडिया गाँव में घुस चुकी है…
सरपंच जी तुरंत सफाई अभियान चालू करवा देते हैं!” 🤣
कहीं झाड़ू निकल आते हैं…
कहीं नालियों में पानी दौड़ने लगता है…
और जो कर्मचारी सालभर नहीं दिखते, वो भी हेलमेट पहनकर मौके पर पहुंच जाते हैं। 😂
फिर सरपंच जी बड़े गर्व से कहते हैं —
“देखो जी, हमारे कार्यकाल में बहुत विकास हुआ है…” 😎
उधर जनता पीछे से बोलती है —
“हाँ जी… अभी आधा घंटा पहले ही शुरू हुआ है!” 🤭🤣
अब हाल ये हो गया है कि
गाँव में कुत्ते भौंकने से पहले लोग पूछते हैं —
“कहीं झलक मीडिया की स्कूटी तो नहीं आ गई?” 😄

Didwana Jhalak Page

Address

Near Bus Stand

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Didwana Jhalak Page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share