Jiya pandram

Jiya pandram फॉलो उनको करता हूं जो सामाजिक भेदभाव,बेरोजगारी,महंगाई भ्रष्टाचार,अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं | LLB RDVV | Social Activist | Atheist | Tribal | जोहार,जयभीम 💙

14/09/2026

Celebrating my 6th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

17/08/2026

With Digvijay Singh Maravi – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

प्रकृति के सच्चे रक्षक, जल-जंगल-जमीन की पहचान और अनूठी संस्कृति के संवाहक समस्त आदिवासी भाई-बहनों को 'विश्व आदिवासी दिवस...
09/08/2026

प्रकृति के सच्चे रक्षक, जल-जंगल-जमीन की पहचान और अनूठी संस्कृति के संवाहक समस्त आदिवासी भाई-बहनों को 'विश्व आदिवासी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌿🏹आइए, हमारे मूल निवासियों के अधिकारों, भाषा और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने का संकल्प लें। #विश्वआदिवासीदिवस

Hiralal Alawa Indrapal Markam Raviraj Baghel Digvijay Singh Maravi

26/01/2026

जो लोग UGC Regulations 2026 का विरोध कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह नीति किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि समानता के पक्ष में है.! सामाजिक न्याय के पक्ष में UGC के जातिवादी विरोधी क़दम का समर्थन कीजिए.!

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमारे संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के...
26/01/2026

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमारे संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर नायकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें।

मध्यप्रदेश की जेलें आज अपराध से ज़्यादा गरीबी, अज्ञान और व्यवस्था की बेरुख़ी से भरी हैं। क्षमता 30 हजार की, कैदी 45 हजार...
20/01/2026

मध्यप्रदेश की जेलें आज अपराध से ज़्यादा गरीबी, अज्ञान और व्यवस्था की बेरुख़ी से भरी हैं। क्षमता 30 हजार की, कैदी 45 हजार—लेकिन सवाल यह नहीं कि जेलें भरी क्यों हैं, सवाल यह है कि कौन भरा गया है?
आदिवासी, दलित, गरीब—जिनके पास न ज़मानत के पैसे हैं, न वकील की फीस। अपराध सिद्ध नहीं हुआ, फिर भी सालों से सलाखों के पीछे। सुप्रीम कोर्ट कहता है जेल अपवाद हो, लेकिन जमीनी हकीकत में जमानत अमीरों का अधिकार और जेल गरीबों की नियति बन चुकी है।
लीगल एड कागज़ों में है, न्याय फाइलों में।
मप्र की जेलें दरअसल बताती हैं कि यहां कानून सबके लिए समान नहीं, बस कुछ के लिए आसान है।

जबलपुर बरेला में 14 मजदूर महिलाओं को कुचलने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में 5 बहनों की दुखद मृत्यु हो गई और...
20/01/2026

जबलपुर बरेला में 14 मजदूर महिलाओं को कुचलने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में 5 बहनों की दुखद मृत्यु हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रदेश में इस तरह की घटनाओं का बढ़ना अत्यंत चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी से मांग है कि आरोपी वाहन और चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 20-20 लाख तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी दिवंगत आत्माओं को चिरशांति मिले एवं सभी घायल परिजनों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

Address

Thakur Tola Matiyari
Dindori
481672

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jiya pandram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jiya pandram:

Shortcuts

Share