khas Baat India

khas Baat India Jharkhand
खास बात India NEWS

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते का निधन
25/02/2026

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते का निधन

देवघर===================दिनांक -13.02.2026===================■ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात...
13/02/2026

देवघर
===================
दिनांक -13.02.2026
===================
■ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले शिवबारात रूटलाईन का किया निरीक्षण....
==================
■ शिवबारात रूटलाईन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश....
==================
■ शिवरात्रि के 24 घंटे पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का कर लें भौतिक सत्यापनः उपायुक्त....
==================
■ शिवबारात के दौरान भीड़ में निगरानी को लेकर बनाये जाएंगे विभिन्न स्थलों पर वॉचटावर:- उपायुक्त....
===================
■ वॉचटावर के माध्यम से पुलिस के जवान भीड़ में होने वाली गतिविधियों के साथ असामाजिक तत्वों पर रखेंगे नजर....
===================
■ शिवबारात में विशेष निगरानी को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों को किया जाएगा प्रतिनियुक्त....
====================
महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर आज दिनांक 13.02.2026 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ द्वारा शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं व की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने के0के0एन0 स्टेडियम में शिव बारात हेतु किये जा रहे तैयारियों के अलावा रूटलाईन यथा- के0के0एन0 स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, अवंतीका गली, लक्ष्मी मार्केट, फव्वारा चौक, शिक्षा सभा चौक आदि में शिवबारात हेतु की जा रही विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के अलावा पथ में पड़ने वाले सभी सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मति, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग से जुड़े किए गए कार्यो का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों दिया, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के एक्टिव रहने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। साथ हीं संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबिस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली या टेलिफोन के तार का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। आगे निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा भव्य शिवबारात हेतु साज सज्जा और लाइटिंग के कार्यो का अवलोकन किया गया। आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवबारात के दौरान भीड़ में निगरानी को लेकर विभिन्न स्थलों (टावर चौक, फव्वारा चौक, राय एंड कंपनी चौक, शिवलोक, बजरंगी चौक, बाजला चौक) पर वॉचटावर निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि वॉचटावर से पुलिस के जवान भीड़ में होने वाली गतिविधियों के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रख सके। साथ ही शिवबारात में विशेष निगरानी को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर श्री अशोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निगम की टीम संबंधित विभाग अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

07/02/2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात...
29/01/2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए अपने सोशल नेटवर्क हैंडल पर लिखा - “माही से अचानक मिलना हुआ…”

Jmm Dumka Iprd Jamtara Deo Jamtara Hemant Soren Uday Shankar Singh Basant Soren Hafizul Hassan

झारखंड नगरपालिका चुनाव, 202623 फरवरी को मतदान 27-फरवरी को होगी मतगणना
27/01/2026

झारखंड नगरपालिका चुनाव, 2026
23 फरवरी को मतदान
27-फरवरी को होगी मतगणना

सभी को अपने धर्म के अनुसार आराधना करने का अधिकारलालगढ़ मामले में दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री हफीजुल हसनमधुपु...
20/01/2026

सभी को अपने धर्म के अनुसार आराधना करने का अधिकार

लालगढ़ मामले में दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री हफीजुल हसन

मधुपुर के विधायक सह सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि लालगढ़ क्षेत्र में उत्पन्न हुई तनाव की स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी परिस्थिति में समाज की एकता, भाईचारा और सौहार्द से खिलवाड़ करना स्वीकार्य नहीं है। सभी को अपने धर्म के अनुसार आराधना करने का अधिकार है। सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना है। मैं स्पष्ट शब्दों में यह संदेश देना चाहता हूँ कि जो भी व्यक्ति या तत्व जान बूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी वर्ग या संगठन से जुड़े हों। इस संवेदनशील मामले में बाहर से आकर लोग राजनीति करना चाहते हैं। समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों की मधुपुर में दाल नहीं गलेगी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखें कानून-व्यवस्था से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
मैं लालगढ़ की सम्मानित जनता से अपील करता हूँ कि वे संयम बनाए रखें, आपसी भाईचारे को मजबूत करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें शांति, सद्भाव और संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र की शांति से कोई समझौता नहीं होगा।

लालगढ़ मामले पर मंत्री का बयान,मामले में शामिल दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मंत्री हफीजुल हसनमधुपुर : मधुपुर के लालगढ़ ...
17/01/2026

लालगढ़ मामले पर मंत्री का बयान,
मामले में शामिल दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मंत्री हफीजुल हसन
मधुपुर : मधुपुर के लालगढ़ क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को लेकर मधुपुर विधायक एवं झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🕊️ धार्मिक स्वतंत्रता और भाईचारे पर जोर
मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि लालगढ़ में उत्पन्न तनाव की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि संविधान के तहत हर नागरिक को अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ और आराधना करने का पूरा अधिकार है।
⚖️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
मंत्री ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति या समूह जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों की पहचान कर कानून के दायरे में रहकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी वर्ग या संगठन से जुड़े हों।
बाहरी राजनीति पर कड़ा रुख
मंत्री हफीजुल हसन ने इस मामले में बाहरी तत्वों द्वारा राजनीति करने के प्रयासों पर भी नाराज़गी जताई।
उन्होंने कहा कि मधुपुर की धरती पर नफरत और तनाव की राजनीति करने वालों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
👮‍♂️ प्रशासन को सख्त निर्देश
मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
🙏 जनता से संयम की अपील
अंत में मंत्री हफीजुल हसन ने लालगढ़ की जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, आपसी भाईचारे को मजबूत करें और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की शांति और सौहार्द से कोई समझौता नहीं होगा।

10/01/2026

देवघर : शहर में अपराधी बेलगाम, 6 जनवरी को सरेशाम हुई रघुनाथ रोड में फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है... पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन सह तेलंगाना की अल्पसंख्यक मंत्री , झा...
10/01/2026

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है... पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन सह तेलंगाना की अल्पसंख्यक मंत्री , झारखंड के मधुपुर विधानसभा में हाजी हुसैन अंसारी प्रीमियर लीग में पिपरा आने की खबर आ रही है

Deoghar- झोसागड़ी में शशि शेखर के घर में चली गोलियां एसपी को लिखित शिकायत
09/01/2026

Deoghar- झोसागड़ी में शशि शेखर के घर में चली गोलियां एसपी को लिखित शिकायत

07/01/2026

Address

Dumka
814101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when khas Baat India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share