19/09/2026
UPI पर प्रस्तावित MDR को लेकर एटा के व्यापारियों ने उठाई आवाज
एटा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था को लेकर पुनर्विचार की मांग की है।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ को सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित शुल्क से छोटे और फुटकर कारोबारियों पर अतिरिक्त लागत बढ़ सकती है।
व्यापार मंडल ने UPI को कारोबार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रस्तावित MDR व्यवस्था में राहत और पुनर्विचार की मांग की।