Saifai Wallah

Saifai Wallah Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saifai Wallah, News & Media Website, Etawah.

Latest News | Saifai, Etawah, Auraiya, Mainpuri, Kanpur Region, Bundelkhand Region and surrounding cities | Unheard Stories about Politics, 'Aam Aadmi', Farmers, Rural Areas and Crime | Stay Connected. हर शहर की अपनी तासीर होती है. इटावा का भी अपना अंदाज है. अपना मिजाज़ है. अपना इतिहास है. कुछ खट्टा, कुछ मीठा है. सैफई है, और इसलिए नेताओं के घर-किस्से हैं. चम्बल है तो डकैतों की कहानियाँ हैं. उपलब्धियां हैं, तो समस्याएं भी हैं. अपनी संस्कृति है, खेती किसानी है. गाँव-देहातों में विकास के दावे-वादे हैं, कुछ दावे-वादे सच्चे हैं तो बहुत सारे झूठे भी हैं. ऐसी ही सुनी-अनसुनी बातें आप तक पहुंचाने के लिए 'अनहर्ड इटावा' जन्म हुआ. पढ़िए, देखिये, समझिये, जागरूक होइए और प्रतिक्रिया देने के साथ आते रहिये, प्यार-दुलार लुटाते रहिये.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज सैफई पहुंचे. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सपा सांस...
06/06/2026

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज सैफई पहुंचे. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सपा सांसद डिंपल यादव ने उनका स्वागत किया. न सिर्फ सिर्फ स्वागत किया, बल्कि माफ़ी भी मांगी.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपनी यात्रा के तहत सैफई पहुंचे हैं. एक दिन पहले वह कन्नौज क्षेत्र में थे.

तब शंकराचार्य को रुकने की जगह नहीं दी गई और उन्हें सड़क पर रात बितानी पड़ी, इसी वजह से डिंपल से उनसे माफ़ी मांगी.

सैफई में एक प्राइवेट स्कूल में हुए कार्यक्रम में डिंपल यादव ने कहा- सैफई में हम आपको प्रणाम करते हैं. आपके वचन सुनने के लिए बहुत से लोग यहाँ आये हैं.

हम यादव वंशी लोग हैं गाय हमारी मां है. गाय को हमेशा हमने मां के रूप में देखा है क्योंकि हमेशा से गाय ने सभी को पोषण देने का काम किया है.

गाय के संरक्षण में समाजवादी पार्टी से जो बन पड़ेगा, करेगी.

शंकराचार्य ने कहा- सरकार गाय को राष्ट्र माता का दर्जा न देकर बहुत गलत कर रही है. यही लोग हैं जो गाय की हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं. मोटे लिफ़ाफ़े ने इनके मन को बदल दिया है. हम गौ के लिए यात्रा कर रहे हैं तो सरकार हमें परेशान कर रही है.

पुष्पेन्द्र सिंह यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. लीवर खराब था. सगी भाभी प्रवेश कुमारी यादव ने अपने देवर पुष्पेन्द्...
06/06/2026

पुष्पेन्द्र सिंह यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. लीवर खराब था. सगी भाभी प्रवेश कुमारी यादव ने अपने देवर पुष्पेन्द्र को लीवर दान किया, लेकिन पुष्पेन्द्र की जान नहीं बच सकी.

भाभी की कोशिश सफल नहीं हुई और शुक्रवार को पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया.

पुष्पेन्द्र मेरठ में तैनात थे. वह मूल रूप से इटावा के बकेवर क्षेत्र के मिलक कुनैठा गाँव के रहने वाले थे. भाभी व अन्य परिजन यहीं बकेवर स्थित अपने गाँव ही रहते हैं.

43 साल के पुष्पेन्द्र शादीशुदा थे. पुष्पेन्द्र का 6 महीने पहले लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था. पत्नी संध्या देवी और 11 साल के पुत्र तृप्त, 9 साल का बेटा प्रियम का रो-रोकर बुरा हाल है.

अपने देवर की जान बचाने की कोशिश करने वाली भाभी भी सदमे में हैं. भाभी ने अपने देवर को बचाने के लिए खुद को भी दांव पर लगा दिया.

ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं. लोग आपस में एक यूनिट ब्लड देने के नाम पर बेहोश हुए जाते हैं, ऐसे जमाने में भाभी ने अपने देवर के लिए अपना लीवर दान कर दिया.

पुष्पेन्द्र के दो भाई और हैं. सबसे बड़े नरेंद्र सिंह यादव यूपी पुलिस में सीओ के पद पर अलीगढ़ में तैनात हैं. दूसरे भाई गाँव के प्रधान हैं. पिता स्व. पदम् सिंह यादव भारतीय सेना में थे.

खैर, पुलिस विभाग ने अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत पुष्पेन्द्र सिंह यादव को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

सुबह-सुबह तड़के गाँव के लोग नहर के पुल से गुजरे. एक बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. कदम ठिठक गए. यहाँ वहां तलाशा. कपड़े मे...
05/06/2026

सुबह-सुबह तड़के गाँव के लोग नहर के पुल से गुजरे. एक बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. कदम ठिठक गए. यहाँ वहां तलाशा. कपड़े में लिपटा नवजात पुल के नीचे रखा मिला. पुलिस बुलाई. डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे का जन्म 10 घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा.

पुलिस के अनुसार- किसी मां ने नवजात के जन्म के तुरंत बाद लोकलाज के डर से चुपके से पुल के नीचे छोड़ दिया. पुलिस ने नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया.

लोकलाज ने ममता को हरा दिया. इसकी मां कौन है, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है.

मामला इटावा जिले के बसरेहर के गाँव बसगवां गाँव का है.

मेडिकल कॉलेज, सैफई में सरिता यादव अटेंडेंट पद पर नौकरी कर रही थी, लेकिन सरिता को और अधिक पैसे कमाने की सूझी. सरिता ने अप...
04/06/2026

मेडिकल कॉलेज, सैफई में सरिता यादव अटेंडेंट पद पर नौकरी कर रही थी, लेकिन सरिता को और अधिक पैसे कमाने की सूझी. सरिता ने अपने ही अपरहण और रेप की साजिश रच डाली. फंसाया एक अमीर बाप के बेटे को.

सरिता ने दावा किया कि ड्यूटी से लौटते समय चार पांच नामजद लोगों उसका अपहरण कर लिया. और सुनसान जगह पर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत किया. हड़कम्प मच गया.

इटावा पुलिस ने घटना की तह में जाने के लिए 100 CCTV खंगाले, लेकिन किसी में भी घटना से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं मिली. और तो और... जिन पर आरोप लगे, उनके मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर न होकर 500 किलोमीटर दूर थी. यानि जिनके खिलाफ मुकदमा हुआ वो लोग आसपास भी नहीं थे.

महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर ये कांड रचा. दोनों पकड़े गए. महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कुछ बड़ा लेन देन चाहती थी. इसलिए अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश रची.

अब सरिता और समधी दोनों को जेल की हवा खानी पड़ रही है.

इटावा के बसरेहर में नविवाहिता नंदिनी अपने ताऊ के बेटे से बात कर रही थी, पति ने , और मोबाइल तोड़ दिया। नविवाहिता ने ज़हर ...
04/06/2026

इटावा के बसरेहर में नविवाहिता नंदिनी अपने ताऊ के बेटे से बात कर रही थी, पति ने , और मोबाइल तोड़ दिया। नविवाहिता ने ज़हर खाकर जान दे दी।

गाँव पत्ता पुरा में 20 साल की नवविवाहिता नंदिनी यादव की जान चली गई।

मायके पक्ष ने पति अमित यादव और अन्य परिजनों पर दहेज के के लिए जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग सिलाई मशीन और वॉशिंग मशीन मांग रहे थे, रुपये भी चाहिए थे। इसी बात को लेकर विवाद होते थे।

नंदिनी अपने ताऊ के बेटे से बात कर रही थी, पति ने इस बात से नाराज होकर पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया। अपमान से तिलमिलाई नंदिनी ने जहर खाकर जान दे दी।

युवक तमंचा लहराते हुए पुलिस के पास पहुंच गया. बोला- बीवी को तमंचे से धमकाकर आया हूँ. सेंट्रल जेल भेज दो.पुलिस भी सन्न. प...
04/06/2026

युवक तमंचा लहराते हुए पुलिस के पास पहुंच गया. बोला- बीवी को तमंचे से धमकाकर आया हूँ. सेंट्रल जेल भेज दो.

पुलिस भी सन्न. पुलिस को लगा- बीवी को मारकर आया होगा. सख्ती से पूछा तो बोला नहीं साहब सिर्फ धमकी देकर आया हूँ. मुझे इस जुर्म में सेंट्रल जेल भेज दो. सेंट्रल जेल में रहने की ख्वाहिश है.

कोमल सिंह बोला- अलग-अलग केसों में उरई जेल तीन बार रहकर आया. मजा नहीं आया. बेकार जेल है. अब सेंट्रल जेल देखनी है.

भाभी यानी बीवी को तमंचा दिखा दिया. मेरे भाई ने दूसरी शादी कर ली, तो पहले वाली मुझे दे दी. इसलिए मुंह से भाभी निकल जाता है. वापस आऊंगा तो इस बीवी के लिए लहंगा लेकर आऊंगा.

सेंट्रल जेल भेज दो. कहीं की भी जेल हो. बस सेंट्रल होनी चाहिए. खैर पुलिस ने ख्वाहिश पूरी कर इटावा सेंट्रल जेल भेज दिया.

युवक इटावा के बकेवर थाना इलाके के अहेरीपुर का रहने वाला है. खुद का ट्रैक्टर है. खुद ही चलाता है.

दुनिया में कितनी अलग-अलग ख्वाहिशों के लोग हैं.

Address

Etawah
206242

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saifai Wallah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share