29/09/2024
बल्लभगढ़ हरियाणा
प्रदेश के ओबीसी वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति ने अपने हजारों पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ मिलकर दिया बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को अपना समर्थन।
आज बल्लभगढ़ पंजाबी धर्मशाला में रामेश्वर प्रजापति ने अपने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया गया।
वहीं भाजपा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
जिसमें हरियाणा से आए बिछड़े वर्ग के हजारों लोगों ने बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को जीत दिलाने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के यमुनानगर में रहे पूर्व मेयर मदन चौहान भी शामिल रहे।
वही रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि भाजपा आमजन मजदूर किसान और कर्मचारी ,हितेषी पार्टी है इसलिए हरियाणा की जनता प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार सरकार बन ने जा रही है और कहा कि फिर से गरीब का बेटा नायब सैनी भी फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी है और आगे भी विकास कार्य में बल्लभगढ़ को सबसे आगे रखूंगा