HR Live News

HR Live News hum hain sach k sath

डॉ अर्चना गुप्ता बनी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
28/05/2026

डॉ अर्चना गुप्ता बनी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  द्वारा आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा हुए शामिल ग्रामीण पत्रकार एसोसि...
27/05/2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा हुए शामिल

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की टीम मूल सिद्धांतों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

बल्लबगढ़,27 मई।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व,श्री बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप एसोसिएशन कार्यालय स्थित सैक्टर 64 बल्लबगढ़ में आयोजित किया गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद योगेश शर्मा और बतौर अतिथि फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक शामिल हुए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

भाजपा नेता टिप्परचंद शर्मा जी का वक्तव्य:
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता टिप्परचंद शर्मा ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने संगठन के प्रदेश संयोजक सुनील कुमार जांगड़ा जी एवं अंकित मलिक जी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य संस्थापक के आदर्शों पर चलते हुए सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं और पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं गरिमा को सदैव बनाए रखें।

इस अवसर पर उपस्थित पार्षद योगेश शर्मा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा एवं अंकित मलिक का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज एवं पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने का कार्य करते हैं तथा संगठन की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने जिस निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को स्थापित किया, वह आज भी सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी सदस्य संस्थापक के पदचिन्हों पर चलते हुए निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे तथा पत्रकारिता की गरिमा एवं उच्च मानकों को सदैव बनाए रखेंगे।
अगली कड़ी में पार्षद योगेश शर्मा व सरदार गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी जिन्होंने गाँवों की मूक वेदना को अभिव्यक्ति देने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित में समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक एवं समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल का नाम विशेष श्रद्धा तथा सम्मान पूर्वक लिया जाता है। वे केवल एक पत्रकार ही नहीं थे, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे जो जनहित में सेवा करते रहे।
समाजसेवी अंकित मलिक ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में इनके द्वारा विभिन्न तरह के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर रहे हैं यहां सेक्टर 64,62,65 सेक्टर में जो विकास कार्य रह गए थे उनका काम तेज गति से जारी हैं इसी कारण उन्होंने लोगों के दिल में विकास पुरुष का सम्मान स्थान प्राप्त किया है। वह जनता के बीच एक कड़ी बनकर सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर दिनेश मुजेसर के अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम के पत्रकार बंधुओ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा सहित पंकज अरोड़ा, महेश गोदवाल,बीना स्वामी,बंदना,मोहित सक्सेना बबलू सैनी,रविंदर कुमार,मोहित सक्सेना शामिल थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि वह और उनकी कार्यकारिणी में नितिन कस्तूरिया, महेश गोटवाल, विशाल मेंदीरत्ता, कविता अरोड़ा ने कहा कि सुनील कुमार जांगड़ा एक सभ्य व्यक्ति है और वह समाज व संगठन को साथ लेकर चलते हैं। इसके साथ साथ पंकज अरोड़ा की टीम ने भाजपा नेता टिपरचंद व सभी सहभागियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया

27/05/2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा हुए शामिल

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व,श्री बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप एसोसिएशन कार्यालय स्थित सैक्टर 64 बल्लबगढ़ में आयोजित किया गया।

अंडरपास निर्माण कार्य के लिए जल्द ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक पंo मूलचंद शर्मा द्वारा किया जाएगा...
26/05/2026

अंडरपास निर्माण कार्य के लिए जल्द ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक पंo मूलचंद शर्मा द्वारा किया जाएगा भूमि पूजन,निर्माण कार्य को मिलेगी रफ्तार,
रेल लाइन क्रॉस करते समय होने वाले हादसों से मिलेगी निजात,
उद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 24,25, सेक्टर ,55,56 सेक्टर 22,23,मुजेसर एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार, दिल्ली से कलकत्ता रेलवे लाइन पर अंग्रेजों के समय बनवाया गया था यह फाटक

फरीदाबाद।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज मुजेसर अंडरपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि यहां कार्य में अड़चन बने हुए मकानों एवं झुग्गियों को हटा दिया गया है।

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि यह अंडरपास क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यहां रेलवे लाइन क्रॉस करते समय होने वाली दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इसके बाद कार्य को तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थल पर पानी और गैस पाइपलाइन को शिफ्ट करने का कार्य जारी है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर स्थानीय निवासी, उद्योगपति एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

25/05/2026
कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में महामंत्र साधना और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तावडू,24 मई।कामधेनु आरोग्य वैलनेस सं...
25/05/2026

कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में महामंत्र साधना और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

तावडू,24 मई।

कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में आज महामंत्र साधना, निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा मासिक हवन का सफल आयोजन किया गया । आयोजन में क्षेत्र के अनेक महानुभावों और नागरिकों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमव्रत जी, आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नरस् के अध्यक्ष (आई एस एम ) धनबाद और प्रो-चैन्स्लर-नॉर्थ कप यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम, आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन परम पूज्य मंत्र महर्षि डॉक्टर श्री योगभूषण जी गुरुदेव, संस्थापक – धर्मयोग फाउंडेशन और सोहम मूवमेंट और श्री प्रताप जी, माननीय प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभव उपस्थित रहे ।
हवन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । हवन का संचालन आदर्श गर्ग ने किया । हवन प्रथा के अनुसार मई मास में जिन लोगों के जन्मदिवस, विवाह की वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि थी, उनके नाम से अग्नि देव को आहुति अर्पित की गई तथा समस्त मानव जाति के हित में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मञ्च का संचालन संस्थान के महामन्त्री प्रियंक गुप्ता ने किया । प्रियंक जी योगभूषण जी के बार मे बताया कि वह एक प्रसिद्ध मंत्र साधक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक होने के साथ साथ ज्योतिष शास्त्र और मंत्र विज्ञान के मर्मज्ञ अध्येता है, जिन्हे युग सन्यासी, धर्मयोगी, सिद्धि सम्राट, ध्यान प्रज्ञ , निमित्त ज्ञानी, मंत्र महर्षि आदि अनेकों अलंकर्णों से विभाषित किया जा चुका है । कोरोना के कठिन समय मे जिनके द्वारा हजारों रोगियों को मंत्र चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिला था। जिनकी आध्यात्मिक मंत्र चिकित्सा से अनेकों श्रद्धालु कैंसर, डाइबीटीस, ह्रदय रोग जैसी अनेकों गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा चुके हैं। जिनके धार्मिक – वैज्ञानिक अमृत प्रवचन जन-गण-मन मे एक दिव्य ऊर्जा का संचार कर शांति और सुकून प्रदान करते हैं, जिनकी ओजपूर्ण वाणी जन-जन को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ती है।
स्वागत कार्यक्रम में योगभूषण जी का स्वागत उषा गर्ग, दीपक गर्ग और डॉ एस पी गुप्ता ने, श्री प्रताप जी का सुनील जिंदल, ब्रह्मदत और महावीर भारद्वाज ने, प्रो. प्रेमव्रत का श्रीमती सविता उपाध्याय, पायल गुप्ता और पवन गुप्ता जी ने और श्री मदन लाल जिंदल जी का आदर्श गुप्ता और श्रीमती शशि गुप्ता जी ने ने तुलसी का पौधा, कामधेनु स्मृति चिन्ह, कामधेनु आँवलाप्राश एवं पटका भेंट करके किया ।

डॉ. एस पी गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने गौरक्षा और उनके संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान मे चल रहे पुरुषोत्तम मास के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सेवा की महिमा भी बताई।
प्रो. प्रेमव्रत जी ने बताया कि कामधेनु गोधाम मे यह उनका प्रथम आगमन है । उन्होंने संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्राचीन आरोग्य तंत्र – आयुर्वेद चिकित्सा पद्दती पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि पिछले कुछ वर्षों मे आयुर्वेद का अच्छा प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए डॉ एस पी गुप्ता जी को भी साधुवाद दिया । उन्होंने बताया कि गुप्ता जी की सादगी और सरलता ने उन्हे बहुत प्रभावित किया है जबकि वह एक शान-शौकत का जीवन बिता सकते थे। प्रेमव्रत जी ने बताया कि पिछले करीब 60 वर्षों से वह शिक्षा के क्षेत्र मे अपना योगदान दे रहे है और आज 82 वर्ष की उम्र मे भी पढ़ाते है। उन्होंने बताया कि आई आई टी और इंजीनियर के अलावा और भी अच्छे व्यवसाय है । हमें अपनी मानसिकता मे सकरात्मकता लाने का प्रयास करना चाहिए । प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने का संस्थान का प्रयास सराहनीय है । उन्होंने बताया कि हमें मानवीय मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए । उनके द्वारा लिखित पुस्तक “माय सिस्टर 60 वर्ष एज आईं आई टी एन ” श्री ब्रह्मदत्त और डॉ एस पी गुप्ता द्वारा कामधेनु संस्थान की पुस्तकालय को भेंट की। उन्होंने बताया कि परीक्षा मे अच्छे अंक लाना अच्छा है लेकिन उसके लिए तनाव कभी नहीं लेना चाहिए ।
कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान ने प्रतिभाशाली छात्रों को “उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार” सम्मानित किया। छात्रों के नाम है “मुस्कान गुप्ता, ओमव गुप्ता, हर्षिता बंसल, लक्ष्य बंसल, अर्शिया गर्ग, पार्थ गर्ग, दीपांशी जो व्यक्तिगत रूप से अपने माता पिता सहित उपस्थित रहे। छात्रों को गो-गुल्लक और संस्थान मे निर्मित पदार्थों की भी भेंट दी गई।

प्रताप जी ने बताया कि कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान जीवन जीने और स्वस्थ रहने का समाज मे प्रचार प्रसार कर रहा है जो एक उत्कृष्ट सेवा कार्य है।
अपने आशीर्वचन मे परम पूज्य मंत्र महर्षि डॉक्टर श्री योगभूषण जी ने बताया कि मंत्र चिकित्सा मे सबसे बड़ी जरूरत होती है मन की। कोई भी बीमारी पहले मन मे प्रकट होती है और बाद मे शरीर मे दिखाई पड़ती है। हमारा आभामंडल हमारे बारे मे बहुत सी बाते बताता है। हमारे जीवन मे बहुत सी तरंगे होती है लेकिन हमे उसका आभास नहीं होता है। जीवन मे सबसे बड़ी पीड़ा है मानसिक तनाव, चिंता, निराशा, हताशा।
जो मन की रक्षा करता है उसे मन कहते है । ऐसा कोई भी अक्षर नहीं है जिसे मंत्र के रूप मे प्रयोग नहीं किया जा सकता। मनस्य त्राणमिति अथार्थ जो मन की रक्षा करे वह मंत्र है । मन और ह्रदय की लड़ाई के कारण तनाव पैदा होता है। दायाँ शरीर पुरुष का है और बायाँ शरीर स्त्री होता है । हमारे दिमाग मे कई तरंगे होती है जिसे अल्फ़ा, डेल्टा, बेटा, देटा,गामा मे विभाजित कर सकते है। योगभूषण जी ने कई स्वरों की भी बात की और बताया कि हमारा कौन सा स्वर वर्तमान मे कार्यशील है जानना चाहिए । उन्होंने खुशी के रसायनों – हार्मोन्स की भी बात की जिसमे दोपामाइंन, ऑकसीटोशीन, ऐरडोफिन और सेरोटोनिन शामिल है। हार्मोन्स को मंत्र चिकित्सा से संतुलित किया जा सकता है।
योगभूषण जी ने मंत्र साधन मे माल के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया माला व्यक्तिगत होनी चाहिए। माला रुद्राक्ष, कमलगट्टे, स्फटिक मणि, चंदन और तुलसी की लकड़ी की हो सकती है। कांच की या अन्य लकड़ी की माल नहीं होनी चाहिए । स्वास्थ्य के लिए रुद्राक्ष की माला, धन प्राप्ति के लिए कमलगट्टे की, मानसिक शांति के लिए स्फटिक मणि की माला प्रयोग की जा सकती है। असली रुद्राक्ष की माला से जप करना सर्वोत्तम है।

मंत्र साधना मे दिशा, आसन, उंगलियों का भी बहुत महत्व है। पारिवारिक शांति के लिए रिंग की उंगली, वित्तीय उन्नति के लिए माध्यमिक उंगली और मोक्ष के लिए कनिष्ठिका उंगली पर मंत्र जप करना चाहिए। संकल्प से ही सिद्धि होती है। बिना संकल्प के मंत्र साधना नहीं करनी चाहिए । कोई भी मंत्र मन से नहीं जपना चाहिए। गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र ही जपना चाहिए। आधे अधूरे मन से किसी कार्य की सिद्धि नहीं होती । किसी और के आसन पर बैठकर मंत्र जप नहीं करनी चाहिए। मंत्र जप करते समय पाँच-महाभूतों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मंत्र सिद्धि की परीक्षा कैसे करें। उन्होंने समस्या समाधान मे मंत्र के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने सात शक्ति चक्र और संगीत के सात स्वर पर भी प्रकाश डाला।
योगभूषण जी ने बताया कि आहार ही औषधि है। अगर भोजन को औषधि के तरह लिया जाए तो औषधि को भोजन की तरह लेने की जरूरत कभी नहीं पड़ेगी। भोजन की शुद्धि परमावश्यक है। जिस भावना से भोजन किया जाता है वह भावना हमारे सारे शरीर मे व्याप्त हो जाती है। उन्होंने जल मंत्र के बारे मे भी बताया कि जल हर ऊर्जा को ग्रहण करता है। उन्होंने मंत्र शक्ति जागरण के बारे मे भी बताया। मंत्र का उच्चारण शुद्ध और स्पष्ट होना चाहिए। ॐ का उच्चारण अधिकतर लोग गलत करते है। ॐ का उच्चारण अ से म की तरफ होना चाहिए। ॐ एक बीजमंत्र है महामंत्र है। ॐ का प्रातः बेला मे कम से कम 27 बार जाप करना चाहिए।

मदन लाल जिंदल ने बताया कि सभी को नियमित रूप से संस्थान मे तन, मन और धन से सेवा करनी चाहिए इसमे उन्होंने खुद के बहुत से उदाहरण दिए।
अध्यक्षा शशि गुप्ता ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में सभी अतिथियों और गोप्रेमियों के पधारने के लिए धन्यवाद दिया योगभूषण जी का उनके आशीर्वचन और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया । उन्होंने योगभूषण जी से संस्थान मे विशेष मंत्र शिविर लगाने का भी अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कामधेनु मन्दिर एवं कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान का अवलोकन किया तथा गौवंश को सवामणि एवं चारा अर्पित करने के उपरान्त प्रसाद ग्रहण किया ।

इस अवसर पर डी पी गोयल, संस्थापक – कैनवीन अस्पताल, गुरुग्राम, पवन जादू, उषा गर्ग, दिनेश गुप्ता, विशाल गर्ग, महावीर बोरा, आचार्य मनीष शर्मा गोप्रेमी, श्रीमती विष्णु भगवान, प्रमोद गर्ग-द्वारका, विनोद बिस्सर, पटेल बिस्सर, सुखबीर उर्फ तेजपाल, जगदीश गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, डॉ वाई के शर्मा, गगन प्रकाश, शमशेर आर्य- हिसार, जीतू यादव, अजित यादव, नवीन गुप्ता, मुकेश, बलजीत, सतबीर सिंह, देव प्रदीप, अश्विनी अगग्रवल, नवीन झा, बृंदावन, राम सिंह बिस्सर सहित क्षेत्रीय गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटियाफरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनात...
24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात नारायणी (महिला) मंडल एनआईटी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती और विशाल भंडारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और इसे सफल भी बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में आगमन शुरु हो गया था और जैसे-जैसे दिन चढता गया, श्रद्धालु भी बढ़ते गए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इस भक्तियमय कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव विशेष रुप से मनाया जाता है और शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते है। इस अवसर पर आनंद कांत भाटिया, अधिवक्ता सुरेंदर गेरा , मोहन लाल अरोड़ा, परसोत लाल माटा, कालू बांगा, गुलशन बग्गा, अधिवक्ता तरुण भाटिया, सुशील भाटिया, हरीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, विशम्भर भाटिया, पवन माटोलिया एवं परिवार, अंजलि माटोलिया, मेघा माटोलिया, अर्जुन , प्रतीति, शुभम राज कुमार, मधु सूदन, कमल, पीयूष, पुष्पा, कविता, मोहित, अंजली संगीता माटोलिया, सोनू पंडित, राकेश चुघ, मनीष, मनीष भाटिया, मनोज अग्रवाल, राजीव चावला, अनुज वाधवा, सुनील वाधवा, मीनू चावला, सोनिका, सपना नोमी, ललित शर्मा, प्रभा, राधिका, चंदर, शालू भीमराजका, हरीश भाटिया, नितिन, राकेश भाटिया, लाला पंडित, प्रदीप भाटिया, रागिनी जी, डीपी सिंह, वैभव अरोड़ा,, रजनीश, नवीन अरोड़ा, मोहितखत्री, राजन उप्पल, मदन जी, सोनी तिवारी, शिवांसी, हरिंदर भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, अमित नरूला, अमित कपूर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, मोक्ष, कुनाल बब्बर, पंकज अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सौरभ रतड़ा, 3ई ब्लॉक निवासी, 3डी ब्लॉक निवासी व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटियाफरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनात...
24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात नारायणी (महिला) मंडल एनआईटी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती और विशाल भंडारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और इसे सफल भी बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में आगमन शुरु हो गया था और जैसे-जैसे दिन चढता गया, श्रद्धालु भी बढ़ते गए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इस भक्तियमय कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव विशेष रुप से मनाया जाता है और शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते है। इस अवसर पर आनंद कांत भाटिया, अधिवक्ता सुरेंदर गेरा , मोहन लाल अरोड़ा, परसोत लाल माटा, कालू बांगा, गुलशन बग्गा, अधिवक्ता तरुण भाटिया, सुशील भाटिया, हरीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, विशम्भर भाटिया, पवन माटोलिया एवं परिवार, अंजलि माटोलिया, मेघा माटोलिया, अर्जुन , प्रतीति, शुभम राज कुमार, मधु सूदन, कमल, पीयूष, पुष्पा, कविता, मोहित, अंजली संगीता माटोलिया, सोनू पंडित, राकेश चुघ, मनीष, मनीष भाटिया, मनोज अग्रवाल, राजीव चावला, अनुज वाधवा, सुनील वाधवा, मीनू चावला, सोनिका, सपना नोमी, ललित शर्मा, प्रभा, राधिका, चंदर, शालू भीमराजका, हरीश भाटिया, नितिन, राकेश भाटिया, लाला पंडित, प्रदीप भाटिया, रागिनी जी, डीपी सिंह, वैभव अरोड़ा,, रजनीश, नवीन अरोड़ा, मोहितखत्री, राजन उप्पल, मदन जी, सोनी तिवारी, शिवांसी, हरिंदर भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, अमित नरूला, अमित कपूर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, मोक्ष, कुनाल बब्बर, पंकज अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सौरभ रतड़ा, 3ई ब्लॉक निवासी, 3डी ब्लॉक निवासी व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात नारायणी (महिला) मंडल एनआईटी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती और विशाल भंडारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और इसे सफल भी बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में आगमन शुरु हो गया था और जैसे-जैसे दिन चढता गया, श्रद्धालु भी बढ़ते गए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इस भक्तियमय कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव विशेष रुप से मनाया जाता है और शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते है। इस अवसर पर आनंद कांत भाटिया, अधिवक्ता सुरेंदर गेरा , मोहन लाल अरोड़ा, परसोत लाल माटा, कालू बांगा, गुलशन बग्गा, अधिवक्ता तरुण भाटिया, सुशील भाटिया, हरीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, विशम्भर भाटिया, पवन माटोलिया एवं परिवार, अंजलि माटोलिया, मेघा माटोलिया, अर्जुन , प्रतीति, शुभम राज कुमार, मधु सूदन, कमल, पीयूष, पुष्पा, कविता, मोहित, अंजली संगीता माटोलिया, सोनू पंडित, राकेश चुघ, मनीष, मनीष भाटिया, मनोज अग्रवाल, राजीव चावला, अनुज वाधवा, सुनील वाधवा, मीनू चावला, सोनिका, सपना नोमी, ललित शर्मा, प्रभा, राधिका, चंदर, शालू भीमराजका, हरीश भाटिया, नितिन, राकेश भाटिया, लाला पंडित, प्रदीप भाटिया, रागिनी जी, डीपी सिंह, वैभव अरोड़ा,, रजनीश, नवीन अरोड़ा, मोहितखत्री, राजन उप्पल, मदन जी, सोनी तिवारी, शिवांसी, हरिंदर भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, अमित नरूला, अमित कपूर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, मोक्ष, कुनाल बब्बर, पंकज अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सौरभ रतड़ा, 3ई ब्लॉक निवासी, 3डी ब्लॉक निवासी व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026

Old फरीदाबाद के संत नगर में संदिग्ध गौमांस से भरा ऑटो पलटा, ऑटो चालक ऑटो को छोड़ के फरार, पुलिस मौक़े पर जाँच में जुटी, एक तरफ मु!स्लिम समाज के लोग गौ माता के लिए मुहिम चला रहे गौ राष्ट्र माता घोषित करो...

Address

Faridabad
121001

Telephone

+919971761154

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HR Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HR Live News:

Share