Navbhaskar News

Navbhaskar News Navbhaskar News
खबर हर पल की

बल्लभगढ़ से खाटूधाम राजस्थान तक पहुँची प्रथम डांक निशान यात्रानव भास्कर न्यूज फरीदाबाद:  बल्लभगढ़ सेक्टर 3 खाटूधाम मंदिर...
25/08/2026

बल्लभगढ़ से खाटूधाम राजस्थान तक पहुँची प्रथम डांक निशान यात्रा
नव भास्कर न्यूज फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर 3 खाटूधाम मंदिर से विधिवत पूजा के बाद श्याम बाबा के निशान को भक्त शिरोमणि प्रमोद टिबरेवाल के सानिध्य में श्याम प्रेमियों का एक दल पैदल चलकर राजस्थान खाटूधाम पहुंचा। भक्तों के इस दल ने दशमी पर श्याम बाबा का निशान उनके चरणों में अर्पित कर बाबा से आशीर्वाद लिया। श्री प्रमोद टिबरेवाल ने बताया कि बल्लभगढ़ से पहली डांक निशान यात्रा का आयोजन किया गया है और इस यात्रा का उद्देश्य सभी की सुख समृद्धि की कामना है। यात्रा 30 घंटे में खाटू पहुची। यात्रा में श्याम प्रेमियों के लिए सभी जरूरत की चीज़ो की व्यवस्था की गई।
निशान यात्रा में शामिल प्रमोद कुमार टिबरेवाल, अजय मिश्रा, सुशील ,बंटी वैष्णव, सुरजीत सिंह, दीपक वैष्णव, आर्यन वैष्णव, विक्की, रामगोपाल, अतुल ठकराल,मोहन प्यारे, कृष्ण वैष्णव, हरिओम शर्मा, योगेश गोला, सी एम गोला, उमेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, अमन, प्रवेश पाठक एवं अन्य सभी भक्त कीर्तन,भजन गाते हुए बहुत ही आनंदित हुए ।

समाजसेवी महेश कुमार को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर विधायक मूलचंद शर्मा ने दी शुभकामनाएंनव भास्कर न्यूज फरीदाबाद: हरियाणा...
25/08/2026

समाजसेवी महेश कुमार को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर विधायक मूलचंद शर्मा ने दी शुभकामनाएं
नव भास्कर न्यूज फरीदाबाद: हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जिला स्तरीय समाजसेवी सम्मान से सम्मानित समाजसेवी महेश कुमार को हरियाणा प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने समाजसेवी महेश कुमार द्वारा किए जा रहे जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महेश कुमार निरंतर समाजहित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा लोगों को सीपीआर की निशुल्क ट्रेनिंग, पौधारोपण अभियान, जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविरों सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से जो समाज की सेवा की जा रही है,वह प्रशंसनीय है।
उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। महेश कुमार जैसे समाजसेवी युवाओं और अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।विधायक मूलचंद शर्मा ने समाजसेवी महेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा करते रहें और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें।
सम्मान एवं शुभकामनाएं मिलने पर महेश कुमार ने विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन समाजसेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता एवं समाजहित के कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र इशांत सोलंकी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाईनव भास्कर न्यूज फरीदाबा...
25/08/2026

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र इशांत सोलंकी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
नव भास्कर न्यूज फरीदाबाद:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इशांत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, उनके माता-पिता, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
देहरादून में आयोजित 45वीं North Zone Shooting Championship of India में इशांत सोलंकी ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इशांत ने अपने शानदार प्रदर्शन, एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर जीत हासिल की और अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता 17 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
यह प्रतिष्ठित शूटिंग चैंपियनशिप National Rifle Association of India (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। नॉर्थ ज़ोन स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब इशांत दिसंबर में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इशांत अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
इशांत की सफलता पर विद्यालय चेयरमैन धर्मपाल यादव ने उन्हें और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। स्कूल चेयरमैन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल इशांत की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता के सहयोग, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी स्वयं की लगन एवं अनुशासन का भी प्रमाण है।
विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इशांत की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इशांत सोलंकी की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह सफलता संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को सफलता में बदल सकता है।

राधा नाम के दीवाने संस्था द्वारा 19 सितंबर को मनाया जाएगा राधाष्टमी पर्वनवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: राधा नाम के दीवाने संस्...
24/08/2026

राधा नाम के दीवाने संस्था द्वारा 19 सितंबर को मनाया जाएगा राधाष्टमी पर्व
नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: राधा नाम के दीवाने संस्था द्वारा 19 सितंबर को राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संदर्भ में कार्यकारणी सदस्यों की एक ऑनलाइन मीटिंग सम्पन्न हुई। सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर को श्री राधा रानी जन्मोत्सव चावला कॉलोनी नजदीक शनि देव मंदिर स्थित श्री महाराणा प्रताप भवन में प्रातः 10.00 बजे से धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था के पदाधिकारी दिनेश मंगला,नितिन मित्तल एवं पारस अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक राधारानी द्वारा राधारानी का गुणगान कर भक्तिमय संकीर्तन किया जाऐगा। इसके पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो राधा रानी की इच्छा तक चलेगा। जिसमें करीब 5000 भक्तों के बीच राधा रानी अमृतमयी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बल्लभगढ़ शहर के सभी मुख्य बाजारों में निमंत्रण दिए जाएंगे। संस्था के कार्यकारणी सदस्य संस्था के अन्य सभी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा करने व अपने परिवारजनों व मित्रगणों को निमंत्रित करेंगे।

नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजननवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: अग्रसेन समाज सेक्टर 8...
24/08/2026

नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: अग्रसेन समाज सेक्टर 8 एवं नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 के संयुक्त तत्वाधान में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के सहयोग से नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
अग्रसेन समाज सेक्टर 8 के अध्यक्ष सुनीत गर्ग ने बताया कि रविवार को लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में हड्डी रोग, कोलेस्ट्रॉल, क्रिएटिनिन, बोन मिनरल डेंसिटी, ई. सी. जी., ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर आदि की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल की तरफ से जनरल फिजीशियन भी उपलब्ध रहे।उन्होंने बताया कि समाज द्वारा लगाए गए इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 102 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में एस्कॉर्ट्स फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अलावा अग्रसेन समाज सेक्टर 8 से महेश गुप्ता, हेमंत अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, आर. पी. गुप्ता, संतोष गर्ग, सतीश गुप्ता, नरेश गर्ग, जगमोहन गुप्ता, वी. पी. जिंदल, मुकेश गर्ग, नरेश गोयल, राज कुमार तनेजा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया।

विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, तेजी से कार्य पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश-...
21/08/2026

विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, तेजी से कार्य पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश
-कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही, अधिकारी चल रहे कार्यों पर रखे निगरानी
नव भास्कर न्यूज बल्लभगढ़:
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ खंड स्तरीय लघु सचिवालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक मूलचंद शर्मा ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पूर्व और चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंजूर कराए लगभग 20 करोड़ रुपये की विकास कार्यों से संबंधित फाइलों पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इन फाइलों से संबंधित कार्य वार्ड नंबर 40, 41, 42, 43, 45, 46, 3, 4 और 1 वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में तेजी से चल रहे हैं। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरतता है, निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करता अथवा कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में थोड़ी भी देरी हो रही है, उन्हें तेजी से पूरा करवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़कों पर स्वीपिंग मशीन चलवाई जाएं इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरिंग कार्य के लिए सभी संबंधित जेई को निर्देश दिए कि वे सीवर ओवर फ्लो की समस्या न आये इसके लिए वहां जेटिंग मशीन और सुपर सोकर मशीन से सीवर की सफाई कराएं।
बैठक में जॉइंट कमिश्नर करण सिंह, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़, एसडीओ सुरेंद्र गिल,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पारस जेन,सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल सहित सभी जॉन के एसडीओ,सफाई जोन इंचार्ज अजीत रावत सहित सभी संबंधित वार्डों के जेई एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आईआईएएफ ने जॉब पोर्टल, उद्योग-शिक्षा समन्वय एवं कौशल विकास के लिए SVSU के साथ किया समझौता  - नौकरी के साथ कर्मचारी कर सक...
19/08/2026

आईआईएएफ ने जॉब पोर्टल, उद्योग-शिक्षा समन्वय एवं कौशल विकास के लिए SVSU के साथ किया समझौता
- नौकरी के साथ कर्मचारी कर सकेंगे डिप्लोमा, डिग्री, एमबीए और विभिन्न प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम
- उद्योगों को मिलेगा कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन
नव भास्कर न्यूज फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) ने विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (SVSU), हरियाणा के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इस समझौते का उद्देश्य आईएमटी की औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी के साथ अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है।
समझौते के तहत SVSU के विद्यार्थियों को आईआईएएफ जॉब पोर्टल (iiafjobs.com) से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल उपलब्ध कराएंगे, जिससे आईआईएएफ की सदस्य औद्योगिक इकाइयों को योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी तथा उन्हें रोजगार, प्रशिक्षुता और इंटर्नशिप के अवसरों से जोड़ा जा सकेगा।
नौकरी के साथ पढ़ाई और कौशल विकास का अवसर: इस समझौते की एक महत्वपूर्ण पहल यह है कि इसका लाभ केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। आईएमटी की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारी भी अपनी नौकरी जारी रखते हुए अपनी योग्यता एवं कौशल में वृद्धि कर सकेंगे।
जो कर्मचारी डिप्लोमा, डिग्री, एमबीए अथवा किसी अन्य क्षेत्र में प्रमाण-पत्र या उच्च योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए आईआईएएफ और SVSU मिलकर आईएमटी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा कक्षाएं आयोजित करने अथवा ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य करेंगे।
इसके लिए इच्छुक कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी और उनकी आवश्यकता के अनुसार विश्वविद्यालय के साथ चर्चा कर उपयुक्त पाठ्यक्रम एवं ट्रेड शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे कर्मचारी बिना नौकरी छोड़े अपनी योग्यता और कौशल दोनों को बढ़ा सकेंगे।
उद्योगों की जरूरत के अनुसार होगा कौशल विकास: समझौते के तहत आईआईएएफ उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सुझाव देगा। विद्यार्थियों को आईआईएएफ की सदस्य औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण और प्रशिक्षुता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी दोनों संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर और वेल्डर जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षुता एवं तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही योग्य विद्यार्थियों और स्नातकों को आईआईएएफ की सदस्य औद्योगिक इकाइयों में रोजगार एवं नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
रोजगार मेले और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी: आईआईएएफ और SVSU संयुक्त रूप से रोजगार मेले, प्रशिक्षुता अभियान और परिसर में भर्ती कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आईआईएएफ की सदस्य औद्योगिक इकाइयों के विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक, प्रशिक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में भी जोड़ा जाएगा। दोनों संस्थाएं कार्यशालाएं, संकाय विकास कार्यक्रम, प्रबंधन विकास कार्यक्रम, सेमिनार, कौशल प्रतियोगिताएं और प्रमाण-पत्र कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के सहयोग से आईएमटी फरीदाबाद में कौशल विकास केंद्र स्थापित एवं संचालित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। यहां कौशल विकास, कौशल उन्नयन, पुनः कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं प्रमाण-पत्र कार्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे।
आईआईएएफ के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने कहा कि यह समझौता आईएमटी में उद्योग और शिक्षा के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन है। इस पहल से जहां उद्योगों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध होंगे, वहीं युवाओं और वर्तमान कर्मचारियों को अपने कौशल एवं योग्यता को बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने आईएमटी की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों से अपील की कि जो कर्मचारी डिप्लोमा, डिग्री, एमबीए अथवा किसी अन्य कौशल एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम में रुचि रखते हैं, वे आईआईएएफ से संपर्क करें। इच्छुक कर्मचारियों की संख्या एवं उनकी आवश्यकताओं के आधार पर विश्वविद्यालय के साथ चर्चा कर उपयुक्त पाठ्यक्रम एवं ट्रेड शुरू करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईआईएएफ का लक्ष्य आईएमटी को केवल एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना नहीं, बल्कि इसे कौशल, रोजगार और उद्योग-शिक्षा समन्वय के एक मजबूत केंद्र के रूप में भी स्थापित करना है।

जनता परिवार सामाजिक संस्था ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस -सभी सदस्यों ने भारत को विश्वगुरु बनाने की ली शपथ नवभास्कर न्य...
15/08/2026

जनता परिवार सामाजिक संस्था ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
-सभी सदस्यों ने भारत को विश्वगुरु बनाने की ली शपथ
नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: जनता परिवार सामाजिक संस्था द्वारा 80 वा स्वंतत्रता दिवस, आर्थिक आज़ादी दिवस कार्यक्रम के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप जलाकर व माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
जनता परिवार संस्था के संस्थापक सदस्य नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य आने वाले 10 सालों में भारत को विश्वगुरु, सोने की चिड़िया और दुनिया की महाशक्ति बनाने का है जो कि हमारे क्रांतिकारियों व शहीदों का सपना था । जनता परिवार इस कार्य को पूरा करने के लिये 5 ( P ) पब्लिक, पुलिस, पॉलिटिशियन, प्रशासन और प्रेस सभी को एक साथ जोड़ेगा और सभी के सहयोग से आगे बढ़ेगा । जनता परिवार अपने भारत देश मे मानवता और मदद की चेन बनाएगा, जिसमें व्यक्ति, वस्तु,ज्ञान व धन आधारित मदद देने वाले और मदद लेने वाले लोगों को एक प्लेटफार्म पर एक साथ जोड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान जनता परिवार के सभी सदस्यों ने भारत को विश्वगुरु बनाने की शपथ भी ली व अपने कई मिशन विजिन और प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा भी बताई । जनता परिवार हर भारतवासी को अपने आर्थिक आज़ादी अभियान और कर्ज मुक्ति अभियान में भी शामिल करता हुआ आगे बढ़ रहा है ,जिससे कोई भी व्यक्ति कर्ज़ के कारण गलत कदम न उठाये । जनता परिवार संस्था ने सभी 140 करोड भारतवासियों को जोड़ने के लिये अपना हेल्पलाइन नम्बर 8588834557 भी जारी किया है । जनता परिवार के ही संस्थापक सदस्यों में कैप्टन परशुराम सौरोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता परिवार एक दिन पूरी दुनिया का सबसे बड़ा इंसानियत का परिवार बनकर रहेगा और भारत देश दुनिया का नेतृत्व करेगा। बस इसके लिये हम सभी भारतवासियों को अपनी शक्तियों को जाग्रत करना होगा जनता परिवार के कार्यक्रम में " मिशन हो गया है शुरू , भारत बनेगा विश्वगुरु नारे की शुरुआत भी हुई ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता परिवार के संस्थापक सदस्यों में विनोद गौर, सावित्री तंवर, सुमन भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेन्द्र मलिक, मोहनलाल तिकिया, उदय साहू , अमृत कौर, राजेन्द्र कुमावत , भगत सिंह मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त बहुत से सामाजिक वक्ताओं दुर्गेश भारती ( वकील ) , सुमन ( महिला हरियाणा पुलिस ) जगजीतकौर ( समाजसेविका ) ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट ने लगाया 51वां रक्तदान शिविर, 147 रक्तवीरों ने फैलाई रक्तदान के लिए बांहेनवभास्कर न्यूज बल्ल...
15/08/2026

श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट ने लगाया 51वां रक्तदान शिविर, 147 रक्तवीरों ने फैलाई रक्तदान के लिए बांहे
नवभास्कर न्यूज बल्लभगढ़: श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 51वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 147 यूनिट रक्तदान किया। ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था के प्रधान बृजेश ठाकुर ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
रक्तदान शिविर में विशेष रूप से विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा, पूर्व पार्षद राव रामकुमार, पार्षद दीपक यादव, पार्षद पवन यादव, संस्था के संस्थापक अनिल वशिष्ठ, संजीव त्यागी, अमित मित्तल, दिनेश देशवाल, नीरज सिंगला, निशांत सिंगल, प्रदीप बंसल, अमित गोयल, योगेंद्र गौतम, देवी प्रसाद गोयल, संजय गोयल, नवीन यादव, राजेंद्र प्रसाद और दीपक मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतिनवभास्क...
15/08/2026

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति
नवभास्कर न्यूज बल्लभगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और भारत की गौरवशाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।
बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। मंच पर विद्यार्थियों की शानदार ऊर्जा और देशभक्ति की भावना ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही प्रस्तुति अपने चरम पर पहुंची, पूरा वातावरण भारत माता के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से प्रभावित होकर खड़े होकर उनका अभिवादन किया, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद गौरवपूर्ण और उत्साहवर्धक क्षण रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर, विधायक बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा सहित एसडीएम मयंक शर्मा, गोपाल शर्मा, हुकुम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष सोहनलाल व अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
विद्यालय डायरेक्टर दीपक यादव ने विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों की इस यादगार प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी भव्य एवं भावनात्मक बना दिया। बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को मिली अतिथियों एवं दर्शकों की सराहना ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

Address

Faridabad
Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navbhaskar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category