Insaaf Times

Insaaf Times INSAAF TIMES ONLINE NEWS CHANNEL MOST POPULAR HINDI NEWS WEBSITE www.insaaftimes.in

*ईएसआईसी अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश**नशा समाज के लिए घातक। पुलिस...
17/09/2026

*ईएसआईसी अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश*

*नशा समाज के लिए घातक। पुलिस, स्वास्थ्य, सामाजिक संस्थाओं व आमजन को मिलकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा- राजेश कुमार मोहन डीसीपी क्राइम*

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में पुलिस की टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से भी नशे पर प्रहार किया जा रहा है। वीरवार को ईएसआईसी अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार मोहन आईपीएस पुलिस उपायुक्त अपराध फरीदाबाद ने लोगों को नशे से दूर रहने बारे जागृत तथा नशा के दुष्परिणाम बारे बताया।

पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश मोहन, आईपीएस ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति की दिशा में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण कदम है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

नशा का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प दिलाया गया।

फरीदाबाद पुलिस का संदेश: “नशे को ना कहें—स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध नशा बेचने वालों के बारे में सूचना फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, डायल 112 हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को दें । सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

युवक को अगवा कर बंधक बनाने, मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तारफरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र में...
17/09/2026

युवक को अगवा कर बंधक बनाने, मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र में युवक को पिस्टल के बल पर अगवा कर बंधक बनाने, उसके साथ मारपीट करने तथा परिजनों से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना पल्ला पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक उर्फ काले निवासी आली गांव, सरिता विहार, दिल्ली, हाल निवासी बेरी बाग, आली गांव, दिल्ली तथा लक्की निवासी आली गांव, सरिता विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 सितम्बर 2026 को उसके परिचित विक्की ने जरूरी काम के बहाने उसे धीरज नगर, फरीदाबाद बुलाया था। वहां पहुंचने पर विक्की, उसका भाई लक्की तथा 3-4 अन्य युवक मिले। विक्की ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा परिजनों से 5 लाख रुपये मंगवाने की मांग की। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपित आपस में दोस्त हैं। 7 सितम्बर की रात दोनों ने पार्टी की थी और इसके बाद लक्की के धीरज नगर स्थित घर पर रुके थे। सुबह उठने पर लक्की ने अपनी अंगूठी और पिस्टल गायब पाई। घर में उस समय दोनों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। लक्की ने शिकायतकर्ता पर अंगूठी व पिस्टल चोरी करने का शक जताया। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा चोरी करने से इनकार करने पर लक्की ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद लक्की शिकायतकर्ता को कार में बैठाकर दिल्ली स्थित अपने दोस्तों के पास ले गया, जहां उसके साथ फिर मारपीट की गई। बाद में लक्की अपने दोस्त दीपक व अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता को वापस धीरज नगर लेकर आया और उसे बंधक बनाकर रखा तथा उसके साथ मारपीट की।

दोनों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपित दीपक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपित लक्की को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद, 4 वाहन चोर गिरफ्तारफरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग...
16/09/2026

चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद, 4 वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना ओल्ड फरीदाबाद के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शाहनवाज वासी गावं अंदरौला जिला पलवल को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सिकरोना ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में हाकम वासी गांव लहरवाडी जिला नुहूँ को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।

DLF ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में दीपक वासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं थाना पल्ला में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने मुकेश वासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 4 मामलों का खुलासा करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

*साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई, खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार*फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामलों में सं...
16/09/2026

*साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई, खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार*

फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेमाराम निवासी गांव गुलाबपुरा, जिला नागौर, राजस्थान, मुदित पारिक निवासी श्रीरामपुरा पारिक मोहल्ला, जिला जयपुर, राजस्थान तथा मुकेश जाखड़ निवासी गांव पनवालियां, जिला नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में फोन हैक होने के बाद बैंक खाते से 60 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया था। गांव तिगांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया तथा 31 अगस्त 2026 को उसके बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना 60,000 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित मुदित पारिक खाताधारक है, जिसके खाता में साइबर ठगी के 60 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। वहीं आरोपित मुकेश और नेमाराम ने उक्त बैंक खाता साइबर ठगी में शामिल आरोपितों को उपलब्ध करवाया था। आरोपित नेमाराम, मुकेश की बुआ का लड़का है।

आरोपित मुदित पारिक को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं मुकेश जाखड़ व नेमाराम को आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


*एप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से कटे थे 95 हजार रुपये, साइबर थाना बल्लभगढ़ ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक और आरोपी को...
15/09/2026

*एप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से कटे थे 95 हजार रुपये, साइबर थाना बल्लभगढ़ ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार*

फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी विपिन निवासी गांव बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा अब तक एक खाताधारक तथा 3 खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसने 30 नवंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन में Fam App डाउनलोड किया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50,000 रुपये, 40,000 रुपये और 5,000 रुपये, कुल 95,000 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विपिन ने खाताधारक दिपांशु का बैंक खाता रजत के माध्यम से प्राप्त कर साइबर ठगों तक पहुंचाया था। आरोपी हापुड़ में डिलीवरी बॉय का काम करता है। ठगी के 95 हजार रुपये खाताधारक के खाते में प्राप्त हुई थी। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

*गांजा तस्करी पर फरीदाबाद पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार**क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई, 824 ग्रा...
15/09/2026

*गांजा तस्करी पर फरीदाबाद पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार*

*क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई, 824 ग्राम गांजा बरामद*

फरीदाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 824 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर को गुलशन पांडे (30) निवासी पलवल को सेक्टर-56 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की ही टीम ने अभिषेक (26) वासी हंसा कॉलोनी कुरेशीपुर फरीदाबाद को सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

*डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए इंटरनेट पर खोज रहा था नंबर, 95,105 रुपये की साइबर ठगी**साइबर थाना NIT ने जयपुर से तीन आरोपि...
15/09/2026

*डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए इंटरनेट पर खोज रहा था नंबर, 95,105 रुपये की साइबर ठगी*

*साइबर थाना NIT ने जयपुर से तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर*

फरीदाबाद: डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर मोबाइल नंबर सर्च करना सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 निवासी एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने फोन पर संपर्क कर उसे अपने जाल में फंसाया और उसके बैंक खाते से 95,105 रुपये निकाल लिये। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने जयपुर, राजस्थान से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कराने के उद्देश्य से इंटरनेट पर मोबाइल नंबर की तलाश की थी। इसी दौरान उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उसकी पत्नी का नाम सहित अन्य जानकारी पूछी और बातचीत के दौरान उसे विश्वास में लिया और उसके खाते से चार अनधिकृत 2 जुलाई को UPI ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 95,105 रुपये निकाल लिये। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने राहुल निवासी ए.के. गोपालन नगर, जयपुर, रवि निवासी गणेश नगर, जयपुर तथा यश निवासी शारदा कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राहुल खाताधारक है। उसने स्मार्ट ऐज सॉल्यूशन नाम से एक फर्म के नाम पर करंट खाता खुलवाया था, जिस खाता को रवि व यश के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचाया गया। जिस खाता में ठगी की रकम में से 79,892 रुपये आए थे। जांच में यह भी सामने आया कि *आरोपित यश जयपुर हाई कोर्ट में वकालत करता है,* जबकि रवि जयपुर में कोचिंग देने का काम करता है।

साइबर थाना NIT की टीम ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से आगामी पूछताछ एवं जांच के लिए आरोपितों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

*9.94 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई* फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक...
15/09/2026

*9.94 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई*

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने नशा तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9.94 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान इमरान(23) वासी नेहरु कोलानी फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 14 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को नेहरु कालोनी में एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड कर आरोपित इमरान से 9.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह स्मैक को फरीदाबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति से 10,000 रुपये में लेकर आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर NDPS और एक्साईज एक्ट के 9 मामले दर्ज है।

*घर में अवैध रूप से बेचने के लिए रखे थे 83 किलो पटाखे, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा**क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम न...
15/09/2026

*घर में अवैध रूप से बेचने के लिए रखे थे 83 किलो पटाखे, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा*

*क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने न्यू तिलपत कॉलोनी में की कार्रवाई, घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद*

फरीदाबाद: आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने न्यू तिलपत कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए घर में अवैध रूप से पटाखे रखकर बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 83 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहताश (55 वर्ष), निवासी न्यू तिलपत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 सितम्बर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि न्यू तिलपत कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से बिक्री के लिए पटाखे छिपाकर रखे हुए हैं।

सूचना के मद्देनजर क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी रोहताश को उसके घर से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान घर से 83 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पटाखों को आगरा, उत्तर प्रदेश से करीब 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी इन्हें त्योहारी सीजन में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों की सूचना फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल नंबर 9999150000, 129-2227200, डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

10 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर 4,27,100 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई,फरीदा...
14/09/2026

10 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर 4,27,100 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई,

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लॉटरी लगने का झांसा देकर 4,27,100 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान प्रकाश(34) व जीतेश(26) वासी जिला बदायूँ, उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर 200 रुपये की लॉटरी का विज्ञापन देखा, जिस पर एक मोबाईल नंबर लिखा था। मोबाईल नंबर से व्हॉट्सएप पर एक स्कैनर भेजा गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने 200 रुपये भेज दिये, फिर शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने कहा कि वह गांधी ब्रदर्स लुधियाना से बोल रहा है आपकी 10 लाख रुपय की लॉटरी लगी है, इस तरह शिकायतकर्ता को 10 लाख की लॉटरी लगने की बातो का झांसा देकर कथित ठगो ने उससे अलग-अलग ट्रांजेक्सन में कुल 4,27,100 रुपये ट्रांसफर करवा लिये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लबगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रकाश खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 49,400 रुपये आये थे। जिसने अपना खाता आगे जीतेश को दिया था व जीतेश ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। प्रकाश तीसरी पास है व ऑटो चलाता है वहीं जीतेश 9वीं पास है। प्रकाश को जेल जेल भेज दिया गया है वहीं जीतेश को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Address

Faridabad
121005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Insaaf Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share